Powergrid Vacancy 2025 Apply: पावरग्रिड ऑफिसर ट्रेनी की भर्ती कर रहा है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। सालाना सैलरी लाखों में मिलेगी।
PGCIL Officer Trainee Recruitment 2025: हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। भारत सरकार की महारत्न कंपनी पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ऑफिसर ट्रेनी की भर्ती निकाली है। साल का सैलरी पैकेज 22 लाख का मिलेगा। इस भर्ती के लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.
powergrid.in पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। जिसमें योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 05 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद हो जाएगा। Powergrid Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड पद का नाम ऑफिसर ट्रेनी वैकेंसी 20 ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in आवेदन शुरू होने की तारीख 15 अक्टूबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 आयुसीमा अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक। सैलरी ट्रेनिंग के समय 11 लाख और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 22.50 लाख रुपये का वार्षिक सैलरी पैकेज मिलेगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ग्रुप डिस्कशन भर्ती का नोटिफिकेशन PGCIL Officer Trainee Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक PGCIL Officer Trainee Vacancy 2025 Apply Online आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए यह निशुल्क होगा। योग्यता क्या चाहिए?पावरग्रिड में ऑफिसर ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया का एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। वहीं ऑफिसर ट्रेनी फाइनेंस के पद पर सीए /ICWA पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 5 नवंबर 2025 को अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।फॉर्म कैसे भरें? इस भर्ती के लिए 5 नवंबर या इससे पहले कभी भी फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन के लिए सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाएं। इसके बाद Career सेक्शन में Job Opportunities फिर Openings के बाद Executive Position में जाएं। यहां आपको Recruitment Of Officer Trainee & Officer Trainee के लिंक पर जाकर फॉर्म भरना शुरू करना होगा। सबसे पहले अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। फिर लॉगइन करके मांगी गई जानकारी स्टेप बाय स्टेप भर दें। फोटो और हस्ताक्षर 50-50KB में .jpg फॉर्मेट में अपलोड करें। इसकी तरह अन्य दस्तावेज जो आपसे मांगे जाते हैं, उन्हें स्कैन करके अपलोड करें। फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और आवेदन शुल्क को सब्मिट करने के बाद आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Power Grid Bharti 2025 Pgcil Officer Trainee Vacancy 2025 Pgcil Officer Trainee Salary Ca Cs Govt Jobs 2025 High Salary Govt Jobs 2025 Apply पावर ग्रिड रिक्रूटमेंट 2025 लास्ट डेट पावरग्रिड ऑफिसर ट्रेनी वैकेंसी 2025 अभी कौन सी भर्ती निकली है? सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election 2025: 22 Mafia Dynasties, Jailbirds And Political Heirs Lock Horns In High-Stakes Power BattleIn the Bihar 2025 election, 22 influential political families, including jailed leaders and heirs, are contesting across key constituencies, turning the polls into a high-stakes battle for power and legacy.
Read more »
आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 202522 अक्टूबर 2025 का राशिफल: विभिन्न राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति के आधार पर भविष्यवाणी। आज तुला राशि में ग्रहों का संयोग, कन्या में शुक्र की स्थिति और कर्क में गुरु के प्रभाव का विवरण। विभिन्न राशियों के लिए वित्तीय मामलों, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास पर सुझाव।
Read more »
Horoscope Today: খুব কাছের মানুষ ঠকাতে পারে মিথুনকে, আত্মীয়ের চক্রান্তে সংসারে চরম অশান্তি কন্যারHoroscope 2025 October 22: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »
Breaking News Today LIVE: दिवाळीच्या दुसऱ्या दिवशी मुंबईची हवा वाईट श्रेणीत एक्यूआय 211 वरMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 22 October 2025: राज्य ते देश, मनोरंजन ते राजकारण.. प्रत्येक क्षेत्रातील घडामोडींचे अपडेट्स जाणून घ्या लाईव्ह ब्लॉगच्या माध्यमातून...
Read more »
Railway Vacancy 2025: रेलवे में 1100 पदों पर आई सीधी भर्ती! 10वीं पास ITI वालों के लिए गोल्डन चांस, देखें एज लिमिटRailway New Vacancy 2025: 10वीं पास आईटीआई वालों के लिए आरआरसी गोरखपुर ने 1000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। देख लें एज लिमिट क्या होनी चाहिए...
Read more »
UCO Bank Vacancy 2025: यूको बैंक ने फ्रेशर्स के लिए निकाली 500+ पदों पर भर्ती, आवेदन भी शुरू, देखें सैलरीNew Bank Vacancy 2025: यूको बैंक ने 500 पदों पर भर्ती निकाली हैं। अगर आप फ्रेशर हैं, तब भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन विंडो खुल चुकी है।
Read more »
