I-PAC Case: सीएम ममता पर सबूत मिटाने का आरोप, ED जाएगी हाई कोर्ट

Mamata Banerjee News

I-PAC Case: सीएम ममता पर सबूत मिटाने का आरोप, ED जाएगी हाई कोर्ट
ED RaidI-PACPrateek Jain
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 53%

ईडी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव सलाहकार आई-पैक के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी के दौरान लैपटॉप, फोन और दस्तावेज हटाए। ईडी इस मामले में कल हाई कोर्ट जाएगी। यह कार्रवाई कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिसमें आई-पैक को हवाला के जरिए फंड ट्रांसफर का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसे...

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव सलाहकार IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापे के दौरान एक लैपटॉप, फोन और कई दस्तावेज अपने साथ ले गईं हैं। इस मामले में ED हाई कोर्ट गई है, जो कल यानी शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर सकता है। जहां बनर्जी का दावा है कि यह छापा राजनीतिक मकसद से किया गया था, वहीं ED ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह किसी भी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाकर नहीं किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोयला तस्करी और मनी लांड्रिंग मामले में बंगाल और दिल्ली के 10 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई ने तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया जब ईडी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने और महत्वपूर्ण सबूतों को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया। ईडी के मुताबिक यह है मामला यह पूरी कार्रवाई नवंबर 2020 में दर्ज सीबीआइ की एफआइआर और उसके बाद ईडी द्वारा दर्ज ईसीआइआर पर आधारित है। मुख्य आरोपित अनूप माझी और उसके सिंडिकेट पर ईसीएल के पट्टा क्षेत्रों से अवैध रूप से कोयला खनन करने और उसे बंगाल के विभिन्न जिलों में बेचने का आरोप है। ईडी की जांच में इस तस्करी के पीछे एक बड़े हवाला नेटवर्क का पता चला है। जांच के अनुसार, कोयला तस्करी से प्राप्त करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को हवाला आपरेटरों के जरिए लेयरिंग किया गया। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इस नेटवर्क के जरिए इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारी मात्रा में फंड ट्रांसफर किया गया। इसी कड़ी को जोड़ते हुए आज दिल्ली और कोलकाता में छापेमारी की गई। मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप: साक्ष्यों को जबरन हटाया ईडी के अनुसार, तलाशी की प्रक्रिया पेशेवर तरीके से चल रही थी, लेकिन दोपहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने काफिले और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। जांच एजेंसी का दावा है कि मुख्यमंत्री ने प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में प्रवेश किया और वहां से महत्वपूर्ण भौतिक दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद सीएम का काफिला आई-पैक के कार्यालय पहुंचा, जहां से उनके सहयोगियों और राज्य पुलिस ने कथित तौर पर डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों को जबरन हटा दिया। कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल छापेमारी के दौरान कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें पुलिस आयुक्त और उपायुक्त शामिल थे, ने परिसर में प्रवेश कर ईडी अधिकारियों के पहचान पत्रों की जांच की। ईडी का कहना है कि उनकी कार्रवाई पूरी तरह कानूनी थी, लेकिन राज्य प्रशासन के हस्तक्षेप ने पीएमएलए के तहत चल रही जांच में बड़ी बाधा उत्पन्न की है। ईडी का स्पष्टीकरण: 'राजनीतिक नहीं, साक्ष्य आधारित कार्रवाई' विवाद बढ़ता देख ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह छापेमारी किसी राजनीतिक दल या चुनाव से प्रेरित नहीं है। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के खिलाफ एक नियमित कानूनी प्रक्रिया है। तलाशी अभियान पूरी तरह से स्थापित कानूनी सुरक्षा उपायों के अनुरूप चलाया जा रहा है। यह घटना अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक नए कानूनी और राजनीतिक टकराव का केंद्र बनती दिख रही है।.

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव सलाहकार IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापे के दौरान एक लैपटॉप, फोन और कई दस्तावेज अपने साथ ले गईं हैं। इस मामले में ED हाई कोर्ट गई है, जो कल यानी शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर सकता है। जहां बनर्जी का दावा है कि यह छापा राजनीतिक मकसद से किया गया था, वहीं ED ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह किसी भी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाकर नहीं किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोयला तस्करी और मनी लांड्रिंग मामले में बंगाल और दिल्ली के 10 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई ने तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया जब ईडी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने और महत्वपूर्ण सबूतों को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया। ईडी के मुताबिक यह है मामला यह पूरी कार्रवाई नवंबर 2020 में दर्ज सीबीआइ की एफआइआर और उसके बाद ईडी द्वारा दर्ज ईसीआइआर पर आधारित है। मुख्य आरोपित अनूप माझी और उसके सिंडिकेट पर ईसीएल के पट्टा क्षेत्रों से अवैध रूप से कोयला खनन करने और उसे बंगाल के विभिन्न जिलों में बेचने का आरोप है। ईडी की जांच में इस तस्करी के पीछे एक बड़े हवाला नेटवर्क का पता चला है। जांच के अनुसार, कोयला तस्करी से प्राप्त करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को हवाला आपरेटरों के जरिए लेयरिंग किया गया। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इस नेटवर्क के जरिए इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारी मात्रा में फंड ट्रांसफर किया गया। इसी कड़ी को जोड़ते हुए आज दिल्ली और कोलकाता में छापेमारी की गई। मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप: साक्ष्यों को जबरन हटाया ईडी के अनुसार, तलाशी की प्रक्रिया पेशेवर तरीके से चल रही थी, लेकिन दोपहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने काफिले और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। जांच एजेंसी का दावा है कि मुख्यमंत्री ने प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में प्रवेश किया और वहां से महत्वपूर्ण भौतिक दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद सीएम का काफिला आई-पैक के कार्यालय पहुंचा, जहां से उनके सहयोगियों और राज्य पुलिस ने कथित तौर पर डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों को जबरन हटा दिया। कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल छापेमारी के दौरान कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें पुलिस आयुक्त और उपायुक्त शामिल थे, ने परिसर में प्रवेश कर ईडी अधिकारियों के पहचान पत्रों की जांच की। ईडी का कहना है कि उनकी कार्रवाई पूरी तरह कानूनी थी, लेकिन राज्य प्रशासन के हस्तक्षेप ने पीएमएलए के तहत चल रही जांच में बड़ी बाधा उत्पन्न की है। ईडी का स्पष्टीकरण: 'राजनीतिक नहीं, साक्ष्य आधारित कार्रवाई' विवाद बढ़ता देख ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह छापेमारी किसी राजनीतिक दल या चुनाव से प्रेरित नहीं है। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के खिलाफ एक नियमित कानूनी प्रक्रिया है। तलाशी अभियान पूरी तरह से स्थापित कानूनी सुरक्षा उपायों के अनुरूप चलाया जा रहा है। यह घटना अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक नए कानूनी और राजनीतिक टकराव का केंद्र बनती दिख रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

ED Raid I-PAC Prateek Jain Coal Smuggling Money Laundering West Bengal Kolkata Evidence Obstruction High Court Kolkata News Kolkata Latest News Kolkata News In Hindi Kolkata Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ED Raid in I-PAC: আইপ্যাকের অফিসে ইডির হানার পর বিস্ফোরক মমতা, ন্যাস্টি-নটি স্বরাষ্ট্র মন্ত্রীED Raid in I-PAC: আইপ্যাকের অফিসে ইডির হানার পর বিস্ফোরক মমতা, ন্যাস্টি-নটি স্বরাষ্ট্র মন্ত্রীDelhi ED team raids I-PAC office in Kolkata Mamata reacts
Read more »

'लोकतंत्र के हत्यारे, हमसे लड़ नहीं सकते', I-PAC ऑफिस में ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला'लोकतंत्र के हत्यारे, हमसे लड़ नहीं सकते', I-PAC ऑफिस में ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमलाकोलकाता में IPAC ऑफिस पर ईडी की रेड के बाद ममता बनर्जी भड़क उठी हैं। उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह पर भी बड़ा जुबानी हमला बोला है।
Read more »

ஆதாரங்களை அகற்றிய மம்தா பானர்ஜி... ED-ன் பெரிய குற்றச்சாட்டு - கொல்கத்தாவில் நடப்பது என்ன?ஆதாரங்களை அகற்றிய மம்தா பானர்ஜி... ED-ன் பெரிய குற்றச்சாட்டு - கொல்கத்தாவில் நடப்பது என்ன?I-PAC அலுவலகத்தில் சோதனை மேற்கொண்டபோது, மம்தா பானர்ஜி ஆவணங்கள் மற்றும் மின்னணு ஆதாரங்களை வலுக்கட்டாயமாக அகற்றியதாக அமலாக்கத்துறை குற்றச்சாட்டு
Read more »

ग्रीन फाइल में आखिर ऐसा क्या है? I-PAC चीफ के घर ED की रेड पर बवाल, सीएम ममता बनर्जी हुई आग बबूलाग्रीन फाइल में आखिर ऐसा क्या है? I-PAC चीफ के घर ED की रेड पर बवाल, सीएम ममता बनर्जी हुई आग बबूलापश्चिम बंगाल में आई-पेक के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर ईडी की रेड के बाद जमकर बवाल हुआ। छापेमारी के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी प्रतीक जैन के घर पहुंची। उन्होंने ईडी टीम पर टीएमसी के जरूरी डॉक्यूमेंट्स चुराने का आरोप लगाया।
Read more »

कोयला, कैश और I-PAC: 2700 करोड़ के सिंडिकेट में ED की स्ट्राइक, लेकिन क्‍यों उड़ी ममता दीदी की नींदकोयला, कैश और I-PAC: 2700 करोड़ के सिंडिकेट में ED की स्ट्राइक, लेकिन क्‍यों उड़ी ममता दीदी की नींदबंगाल में ईडी की छापेमारी ने ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी है. ED यह साबित करने में जुटी है कि कोयले की कालिख का पैसा I-PAC तक पहुंचा, ज‍िसे ममता की पार्टी का द‍िमाग माना जाता है. जबकि ममता इसे बदले की कार्रवाई बताकर सहानुभूति की लहर बनाना चाहती हैं. लेकिन रेड के दौरान दस्तावेजों की छीना-झपटी ने साफ कर दिया है कि इस कहानी में अभी कई और राज दफन हैं.
Read more »

I-PAC के दफ्तर पर क्यों पड़ा छापा, CM ममता के हंगामे के बाद ED ने बताई वजहI-PAC के दफ्तर पर क्यों पड़ा छापा, CM ममता के हंगामे के बाद ED ने बताई वजहप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में राजनीतिक रणनीति फर्म IPAC के कार्यालय और प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की. जांच में पता चला कि कोयला तस्करी से प्राप्त अवैध धन को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से IPAC को ट्रांसफर किया गया. ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:07