I-PAC के दफ्तर पर क्यों पड़ा छापा, CM ममता के हंगामे के बाद ED ने बताई वजह

ED Raid News

I-PAC के दफ्तर पर क्यों पड़ा छापा, CM ममता के हंगामे के बाद ED ने बताई वजह
IPACPratik JainCoal Smuggling
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 165 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में राजनीतिक रणनीति फर्म IPAC के कार्यालय और प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की. जांच में पता चला कि कोयला तस्करी से प्राप्त अवैध धन को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से IPAC को ट्रांसफर किया गया. ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है.

कोलकाता में I-PAC के ऑफिस और इसके मुख्य प्रतीक जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर हंगामा मचा हुआ है. अब प्रवर्तन निदेशालय ने बयान जारी कर बताया कि ये कार्रवाई कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन की जांच के लिए की गई है.

ईडी का कहना है कि जांच में पता चला है कि कोयला तस्करी से प्राप्त अपराध की आय को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से लेयरिंग किया गया और करोड़ों रुपये की राशि IPAC को ट्रांसफर की गई. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंप्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत राजनीतिक रणनीति फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी के कोलकाता कार्यालय और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की.हवाला का 'नेक्सस'IPAC के ठिकानों पर छापेमारी कर गुरुवार को ईडी ने बयान जारी कर जांच में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आई-पैक उन संस्थाओं में से एक है, जिनका संबंध हवाला के पैसों से है.जांच के अनुसार, कोयला तस्करी घोटाले की अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा शाकंभरी ग्रुप ऑफ कंपनीज को बेचा गया था.एजेंसी का दावा है कि इस तस्करी से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने के लिए आई-पैक को करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए थे. कई व्यक्तियों के बयानों और सबूतों ने इस हवाला नेटवर्क की पुष्टि की है. Advertisement ईडी का आरोप है कि आईपीएसी को करोड़ों रुपये का हवाला हस्तांतरण किया गया था और इसी मामले में 8 जनवरी को पीएमएलए के तहत की गई छापेमारी के दौरान कोयला तस्करी से प्राप्त धन और हवाला हस्तांतरण से जुड़े व्यक्तियों का पता चला है. ममता का हाई वोल्टेज ड्रामावहीं, छापेमारी की खबर मिलते ही बंगाल की राजनीति में खलबली मच गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे पहले आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर पहुंचीं. वहां पहले से ही कोलकाता पुलिस कमिश्नर मौजूद थे.ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ये छापेमारी गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की जा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन एजेंसियां उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करतीं, बल्कि टीएमसी की चुनावी रणनीति जानने के लिए यह ड्रामा किया जा रहा है.प्रतीक जैन के घर से बाहर निकलते वक्त ममता बनर्जी के हाथ में एक 'ग्रीन फाइल' देखी गई, जिसने सबको हैरान कर दिया. इसके बाद वह सीधे आई-पैक के साल्ट लेक स्थित दफ्तर पहुंचीं, जहां वह पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुईं. उनके जाने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी कुछ फाइलें लेकर बाहर निकले और उन्हें मुख्यमंत्री की गाड़ी में रखा गया. अब ये बड़ा सवाल बन गया है कि क्या ये फाइलें ईडी की जांच का हिस्सा थीं और इनमें क्या राज छिपा है. Advertisement रणनीति चुराने का गंभीर आरोपममता बनर्जी ने दावा किया कि ईडी की फॉरेंसिक टीम ने आई-पैक के कंप्यूटर से डेटा ट्रांसफर किया है और उनके वित्तीय व राजनीतिक दस्तावेज ले गई है.उनका कहना है कि ये रेड सिर्फ भ्रष्टाचार की जांच नहीं, बल्कि टीएमसी के उम्मीदवारों की लिस्ट और स्लोगन जैसी गोपनीय जानकारियों को चुराने की साजिश है.सुवेंदु अधिकारी ने साधा निशानादूसरी ओर, विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की मौजूदगी को केंद्रीय एजेंसी के काम में हस्तक्षेप बताया और कानूनी कार्रवाई की मांग की. ED सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान बाधा डाली गई और कुछ दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाए गए, जिस पर वे हाईकोर्ट जा सकते हैं.आपको बता दें कि IPAC जो पहले प्रशांत किशोर से जुड़ी थी, अब प्रतीक जैन के नेतृत्व में है. जैन आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं और तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. फर्म ने 2019, 2021 और अन्य चुनावों में TMC की रणनीति, नारे और उम्मीदवार चयन में अहम योगदान दिया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

IPAC Pratik Jain Coal Smuggling Money Laundering West Bengal Politics Mamata Banerjee TMC Strategy Hawala Transfer Political Controversy ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल ईडी रेड प्रतीक जैन आईपीएसी IPAC

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोलकाता में I-PAC के ऑफिस में ED की छापामारी, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी; लैपटॉप-फाइलें लेकर निकलींकोलकाता में I-PAC के ऑफिस में ED की छापामारी, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी; लैपटॉप-फाइलें लेकर निकलींप्रवर्तन निदेशालय ED ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक प्रबंधन का काम करने वाली आई-पैक I-PAC के कार्यालय और उसके मालिक प्रतीक जैन के ठिकानों पर कोयला घोटाले से जुड़े मामले में छापामारी की। यह कार्रवाई 8 जनवरी को सुबह से जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी प्रतीक जैन के आवास पर...
Read more »

ED Raid in I-PAC: আইপ্যাকের অফিসে ইডির হানার পর বিস্ফোরক মমতা, ন্যাস্টি-নটি স্বরাষ্ট্র মন্ত্রীED Raid in I-PAC: আইপ্যাকের অফিসে ইডির হানার পর বিস্ফোরক মমতা, ন্যাস্টি-নটি স্বরাষ্ট্র মন্ত্রীDelhi ED team raids I-PAC office in Kolkata Mamata reacts
Read more »

बंगाल में सियासी भूचाल! I-PAC में ED छापामारी के दौरान पहुंचीं CM ममता, बीजेपी ने जांच में दखल का लगाया आरोपबंगाल में सियासी भूचाल! I-PAC में ED छापामारी के दौरान पहुंचीं CM ममता, बीजेपी ने जांच में दखल का लगाया आरोपईडी ने कोलकाता में I-PAC कार्यालय और प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापा मारा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छापेमारी के दौरान जैन के घर का दौरा किया और फाइलें/लैपटॉप ले गईं। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इसे असंवैधानिक हस्तक्षेप बताया और मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। I-PAC तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी प्रबंधन का काम करता है। यह घटना...
Read more »

'लोकतंत्र के हत्यारे, हमसे लड़ नहीं सकते', I-PAC ऑफिस में ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला'लोकतंत्र के हत्यारे, हमसे लड़ नहीं सकते', I-PAC ऑफिस में ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमलाकोलकाता में IPAC ऑफिस पर ईडी की रेड के बाद ममता बनर्जी भड़क उठी हैं। उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह पर भी बड़ा जुबानी हमला बोला है।
Read more »

ஆதாரங்களை அகற்றிய மம்தா பானர்ஜி... ED-ன் பெரிய குற்றச்சாட்டு - கொல்கத்தாவில் நடப்பது என்ன?ஆதாரங்களை அகற்றிய மம்தா பானர்ஜி... ED-ன் பெரிய குற்றச்சாட்டு - கொல்கத்தாவில் நடப்பது என்ன?I-PAC அலுவலகத்தில் சோதனை மேற்கொண்டபோது, மம்தா பானர்ஜி ஆவணங்கள் மற்றும் மின்னணு ஆதாரங்களை வலுக்கட்டாயமாக அகற்றியதாக அமலாக்கத்துறை குற்றச்சாட்டு
Read more »

ग्रीन फाइल में आखिर ऐसा क्या है? I-PAC चीफ के घर ED की रेड पर बवाल, सीएम ममता बनर्जी हुई आग बबूलाग्रीन फाइल में आखिर ऐसा क्या है? I-PAC चीफ के घर ED की रेड पर बवाल, सीएम ममता बनर्जी हुई आग बबूलापश्चिम बंगाल में आई-पेक के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर ईडी की रेड के बाद जमकर बवाल हुआ। छापेमारी के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी प्रतीक जैन के घर पहुंची। उन्होंने ईडी टीम पर टीएमसी के जरूरी डॉक्यूमेंट्स चुराने का आरोप लगाया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:04