Israel Iran Ceasefire: 'इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई', ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह

Israel Iran Ceasefire News

Israel Iran Ceasefire: 'इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई', ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह
Donald TrumpWorld News In HindiWorld News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।' '12 दिवसीय युद्ध' इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को '12 दिवसीय युद्ध' करार दिया। यह बयान 1967 के पश्चिम एशिया जंग की ओर इशारा करता है और उस भीषण पलों की याद दिलाता है, जिसे कुछ लोग 'छह दिवसीय युद्ध' कहकर बुलाते हैं। इसमें इस्राइल ने मिस्र, जॉर्डन और सीरिया सहित अरब देशों के एक समूह से लड़ाई लड़ी थी। ट्रंप का यह संदर्भ अरब जगत खासकर फलस्तीनियों के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। 1967 का 'छह दिवसीय युद्ध' 1967 के युद्ध में इस्राइल ने जॉर्डन से पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम, मिस्र से गाजा पट्टी और सिनाई प्रायद्वीप और सीरिया से गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में इस्राइल ने सिनाई को मिस्र को वापस दे दिया, लेकिन यह अभी भी अन्य क्षेत्रों पर कब्जा रखता है, जिससे दशकों तक संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, जिसकी गूंज आज भी जारी है। कतर एयरवेज ने अपनी उड़ानें फिर से शुरू कीं अल उदीद एयर बेस पर ईरानी हमले के बाद कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा ने मंगलवार की सुबह फिर से वाणिज्यिक विमानों को कतर के हवाई क्षेत्र में उड़ते हुए दिखाया। इससे संकेत मिलता है कि ऊर्जा-समृद्ध राष्ट्र पर अब खतरा टल गया है। इस्राइली हवाई हमलों ने ईरान की राजधानी को निशाना बनाया इससे पहले इस्राइली हवाई हमलों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक तेहरान और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया। अन्य संघर्षों में इस्राइल आमतौर पर युद्ध विराम लागू होने से ठीक पहले अपने हमलों को बढ़ाता है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इस्राइलल सुबह 4 बजे तक अपने हमले बंद कर देता है तो तेहरान भी अपने हमले बंद कर देगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान ईरान और इस्राइल के बीच ट्रंप के कथित युद्ध विराम के एलान पर ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी थी। अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना संदेश पोस्ट किया।.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।' '12 दिवसीय युद्ध' इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को '12 दिवसीय युद्ध' करार दिया। यह बयान 1967 के पश्चिम एशिया जंग की ओर इशारा करता है और उस भीषण पलों की याद दिलाता है, जिसे कुछ लोग 'छह दिवसीय युद्ध' कहकर बुलाते हैं। इसमें इस्राइल ने मिस्र, जॉर्डन और सीरिया सहित अरब देशों के एक समूह से लड़ाई लड़ी थी। ट्रंप का यह संदर्भ अरब जगत खासकर फलस्तीनियों के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। 1967 का 'छह दिवसीय युद्ध' 1967 के युद्ध में इस्राइल ने जॉर्डन से पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम, मिस्र से गाजा पट्टी और सिनाई प्रायद्वीप और सीरिया से गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में इस्राइल ने सिनाई को मिस्र को वापस दे दिया, लेकिन यह अभी भी अन्य क्षेत्रों पर कब्जा रखता है, जिससे दशकों तक संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, जिसकी गूंज आज भी जारी है। कतर एयरवेज ने अपनी उड़ानें फिर से शुरू कीं अल उदीद एयर बेस पर ईरानी हमले के बाद कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा ने मंगलवार की सुबह फिर से वाणिज्यिक विमानों को कतर के हवाई क्षेत्र में उड़ते हुए दिखाया। इससे संकेत मिलता है कि ऊर्जा-समृद्ध राष्ट्र पर अब खतरा टल गया है। इस्राइली हवाई हमलों ने ईरान की राजधानी को निशाना बनाया इससे पहले इस्राइली हवाई हमलों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक तेहरान और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया। अन्य संघर्षों में इस्राइल आमतौर पर युद्ध विराम लागू होने से ठीक पहले अपने हमलों को बढ़ाता है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इस्राइलल सुबह 4 बजे तक अपने हमले बंद कर देता है तो तेहरान भी अपने हमले बंद कर देगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान ईरान और इस्राइल के बीच ट्रंप के कथित युद्ध विराम के एलान पर ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी थी। अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना संदेश पोस्ट किया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Donald Trump World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Iran Tension LIVE: ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख की मौत की पुष्टि की, नेतन्याहू ने PM मोदी से की बातIsrael Iran Tension LIVE: ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख की मौत की पुष्टि की, नेतन्याहू ने PM मोदी से की बातIsrael Iran Tension LIVE: ईरान में एयरस्ट्राइक के बाद इस्राइल ने आपातकाल की घोषणा की, परमाणु ठिकानों पर हमले
Read more »

तेहरान एयरपोर्ट पर धमाका, तेल अवीव में हमला... इजरायल-ईरान में रातभर चली मिसाइलों की बारिश, 10 बड़े अपडेटतेहरान एयरपोर्ट पर धमाका, तेल अवीव में हमला... इजरायल-ईरान में रातभर चली मिसाइलों की बारिश, 10 बड़े अपडेटइजरायल और ईरान के बीच लगातार बदलते घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र की शांति को खतरे में डाल दिया है। ईरान और इजरायल दोनों ही आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।
Read more »

Israel-Iran Tension Live: ईरान से दस हजार भारतीयों को किया जाएगा रेस्क्यू, इजराइल से तनाव के बीच लिया फैसलाIsrael-Iran Tension Live: ईरान से दस हजार भारतीयों को किया जाएगा रेस्क्यू, इजराइल से तनाव के बीच लिया फैसलाIsrael-Iran Tension Live update: Iran rejects ceasefire Israel increased attacks । ईरान ने सीजफायर करने से किया इनकार, इजराइल ने तेज किए हमले
Read more »

पाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकपाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ईरान शांति और सुरक्षा के पक्ष में है और हमेशा शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इजरायली सैन्य हमले की निंदा की जाए।
Read more »

इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन बाद थमी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया सीजफायर का एलानइजरायल और ईरान के बीच 12 दिन बाद थमी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया सीजफायर का एलानIsrael Iran War ended after 12 days, US President Trump announced ceasefire । इजरायल-ईरान के बीच 12 दिन बाद थमी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
Read more »

ट्रंप ने की इसराइल और ईरान के बीच सीज़फायर की घोषणा, ईरान ने दिया ये जवाबट्रंप ने की इसराइल और ईरान के बीच सीज़फायर की घोषणा, ईरान ने दिया ये जवाबअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसराइल और ईरान के बीच 'पूर्ण' युद्धविराम की घोषणा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:24