US-Israel-Iran War LIVE: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को 11 दिन का वक्त बीत चुका है. इन दिनों में सिर्फ दो देशों में ही तबाही नहीं पहुंची है, लेबनान में भी ताबड़तोड़ इजरायली हमले चल रहे हैं. इन देशों की लड़ाई में पिस रही है पूरी दुनिया, जो ऊर्जा संकट के मुहाने पर पहुंच चुकी है.
Iran War Live : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ा तनाव, दुबई से भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हमलाUS-Israel-Iran War LIVE: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को 11 दिन का वक्त बीत चुका है. इन दिनों में सिर्फ दो देशों में ही तबाही नहीं पहुंची है, लेबनान में भी ताबड़तोड़ इजरायली हमले चल रहे हैं.
इन देशों की लड़...ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की खबरें सामने आईं. इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले जारी रखे, जबकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सहयोगी देशों को निशाना बनाया. हालांकि अब इन हमलों से ज्यादा बड़ा मुद्दाबना हुआ है, जिसने बंद होने से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच अमेरिका ने इजरायल को कहा है कि वो ईरान तेल-गैस सेंटर्स पर हमले करना बंद करे. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसने अपने सैन्य अभियान की 35वीं लहर शुरू कर दी है. इसमें मध्य-पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के मध्य हिस्सों को निशाना बनाया गया. वहीं इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान में ईरानी सरकार से जुड़े कई ठिकानों पर एक और बड़ा हमला किया है. उधर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का ईरान के लोगों को सीधा संदेश यह आपके लिए जीवन में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है जिससे आप अयातुल्लाहशासन को हटाकर अपनी स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं. अयातुल्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं और मैं जानता हूं कि आप नहीं चाहते कि उनकी जगह कोई दूसरा तानाशाह आ जाए.Exclusive: छोटी नावों में होर्मुज पर ‘मौत का सामान’ बिछा रहा ईरान, युद्ध के सेंटर से जानें लाइव हालात अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया, जिनमें बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज भी शामिल थे. हॉर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री मार्ग माना जाता है क्योंकि यहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई गुजरती है. रिपोर्टों के मुताबिक ईरान इस जलमार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहा था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसके बलों ने इस अहम तेल मार्ग के पास इन जहाजों को निशाना बनाया.संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका और इजराइल के हमलों में 1300 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है. रिपोर्टों के अनुसार 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले में मिले मिसाइल के अवशेष अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज मिसाइल के हो सकते हैं. वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बताया कि ईरान के हमलों में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस युद्ध का असर पूरे पश्चिम एशिया में दिखाई दे रहा है. लेबनान की राजधानी बेरूत के दहिया इलाके में इजरायल ने हवाई हमले किए, जो ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को हुए हमलों में कम से कम 95 लोगों की मौत हुई. वहीं हिज्बुल्लाह ने उसी दिन इजरायल पर 30 हमले करने का दावा किया. खाड़ी देशों में भी हवाई सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए. बहरीन ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने 106 मिसाइल और 176 ड्रोन मार गिराए हैं. कतर ने सात मिसाइल हमलों की पुष्टि की जबकि कुवैत ने अपने हवाई क्षेत्र में पांच ड्रोन घुसने की जानकारी दी. सऊदी अरब ने चार ड्रोन और 7 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने का दावा किया. वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसके खिलाफ 1,475 ड्रोन और 260 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. इससे साफ है कि यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में लेता जा रहा है.ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर ने हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि पहले ही दिन अमेरिकी-इजरायली अटैक में उनके पैर में चोट आई थी.Iran War Live: ईरान ने दुनिया को चेतावनी दी है कि '200 डॉलर प्रति बैरल' के लिए तैयार हो जाओ ईरान के सैन्य कमान ने बुधवार को कहा कि दुनिया को तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि नाकाबंदी वाले खाड़ी क्षेत्र में तीन और जहाजों पर हमला हुआ. ईरान ने बुधवार को इज़राइल और मध्य पूर्व के कई ठिकानों पर गोलीबारी की, जिससे यह साबित हो गया कि पेंटागन द्वारा अब तक के सबसे तीव्र अमेरिकी-इजराइली हमलों के रूप में वर्णित हमलों के बावजूद वह अभी भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है और ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है.ईरान के विदेश मंत्री आराघची ने UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से कहा है अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए United Nations को मौजूदा हालात पर अधिक सख्त और जिम्मेदार रुख अपनाना चाहिए. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरानी सरकार और जनता को António Guterres और United Nations Security Council से गंभीर उम्मीद है कि वे क्षेत्र में हुई आक्रामकता और कथित अपराधों की स्पष्ट शब्दों में निंदा करें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधी गई या कमजोर प्रतिक्रिया दी गई, तो इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है और तनाव और अधिक भड़क सकता है. ईरान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसी घटनाओं पर स्पष्ट और ठोस रुख अपनाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखी जा सके.Iran-US War Strait Of Hormuz: ईरान में उतर सकते हैं रूसी सैनिक, मिल रही है पूरी मदद: जेलेंस्कीयूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस पहले से ही ईरान की मदद कर रहा है और भविष्य में यह सहयोग और बढ़ सकता है. जेलेंस्की के मुताबिक रूस ईरान को ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम जैसी सैन्य सहायता दे रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में रूस अपने सैनिक भी ईरान भेज सकता है. जेलेंस्की ने इसकी तुलना उस स्थिति से की जब उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए करीब 10000 सैनिक भेजे थे, उनका दावा है कि ऐसा ही रूस, ईरान के लिए कर सकता है.Iran-US War Strait Of Hormuz: हॉर्मुज में थाई कार्गो शिप पर हमला, यूएई से भारत आ रहा था जहाज 11 मार्च को हॉर्मुज के पास एक थाई झंडे वाला कार्गो जहाज हमला होने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूरी नारी बैंकॉक नाम के इस जहाज पर ईरान के पास समुद्री क्षेत्र में हमला हुआ. हमले में जहाज के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा. जहाज पर कुल 23 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. शिपिंग ट्रैकिंग वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक यह जहाज दुबई से भारत की ओर जा रहा था. घटना के बाद लापता क्रू सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है.A Thai-flagged cargo vessel was reportedly attacked near the Strait of Hormuz on March 11, leaving three crew members missing, according to media reports.ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही चोट की खबरों को ईरान सरकार ने खारिज कर दिया है. ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेश्कियन ने कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें चोट लगने की खबरें मिली थीं, लेकिन विश्वसनीय लोगों से जानकारी लेने के बाद पता चला कि वह ठीक हैं. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान उन्हें चोट लगी हो सकती है. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक उनके पैरों में हल्की चोट आई थी और वह एक सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं.Iran-US War News: दुनिया में तेल संकट, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी किया रणनीतिक तेल भंडार स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर करने के लिए रणनीतिक तेल भंडार जारी करने की बात कही गई है. स्पेन की ऊर्जा मंत्री सारा आगेसन ने कहा कि बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम जरूरी हो सकता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में IEA देशों द्वारा मिलकर तेल भंडार जारी करने की योजना पर विचार किया जा रहा है.अगर यह योजना मंजूर होती है, तो यह IEA के इतिहास में सबसे बड़ा समन्वित तेल भंडार जारी करने का फैसला हो सकता है, जिससे वैश्विक बाजार को राहत मिल सकती है.ईरानी विशेष सेना IRGC ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का सबसे तीव्र हमला किया है. इस दौरान ईरान ने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं. इजरायल की सेना के अनुसार मिसाइल हमले के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps said it carried out its “most intense” operation since the war began, launching missiles at Israeli and U.S. targets in the region, while Israel reported sirens but no casualties.ईरान की सेना ने कहा है कि अब वह मध्य-पूर्व में आर्थिक और बैंकिंग हितों को निशाना बना सकती है. यह चेतावनी उस हमले के बाद दी गई है, जिसे ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका-इजरायल की ओर से एक ईरानी बैंक पर हमला किया गया है. ईरान के खत्म-उल-अनबिया एयर डिफेंस बेस के प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्रवाई के जवाब में अब अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंक और आर्थिक केंद्र उसके निशाने पर होंगे. ईरानी सरकार ने नागरिकों को भी चेतावनी दी है कि वे इन देशों से जुड़े बैंकों से दूर रहें, क्योंकि उन पर हमले का खतरा बढ़ गया है.ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से चल रहे युद्ध के बावजूद ईरान ने तेल निर्यात सिर्फ एक देश के जारी रखा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अब तक लगभग 11.7 से 12 मिलियन बैरल कच्चा तेल युद्ध के दौरान ही चीन को भेजा है- वो भी उसी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से, जिस पर विवाद मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि कई तेल टैंकर पकड़े जाने से बचने के लिए अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर देते हैं. इसके अलावा ईरान जस्क ऑयल टर्मिनल का भी इस्तेमाल कर रहा है, जो ओमान की खाड़ी में स्थित है. हालांकि ये रास्ता अपेक्षाकृत धीमा और कम प्रभावी माना जाता है.दुबई के सरकारी मीडिया दफ्तर के मुताबिक दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन गिरे हैं. इस घटना के बाद न सिर्फ अफरा तफरी मच गई बल्कि 4 लोग जख्मी भी हो गए. जख्मी होने वालों में एक भारतीय भी शामिल है. बाकी के तीनों घायलों में से एक बांग्लादेश से और दो घाना के नागरिक हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटीज के मुताबिक हमले के बाद भी एयर ट्रैफिक नॉर्मल है और किसी भी फ्लाइट को रद्द या डिले नहीं किया गया है. BREAKING: Dubai Government Media Office says two drones fell near Dubai International Airport, resulting in 4 injuries.ईरान: 1,300 लोगों की मौत, लगभग 12,000 घायलईराक: 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायलसऊदी अरब: 2 लोगों की मौत, 12 घायलIran War News Live: अमेरिका ने इजरायल से कहा- 'बंद करो ईरानी तेल-गैस पर हमले' अमेरिका ने इजरायल से कहा है कि वह ईरान के तेल और ऊर्जा ठिकानों पर आगे हमले रोक दे. यह संदेश वाशिंगटन ने सीधे इज़राइल के वरिष्ठ अधिकारियों और इजराइली सेना के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया. रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका को चिंता है कि ईरान के तेल और ऊर्जा ढांचे पर हमले से आम ईरानी नागरिकों को नुकसान हो सकता है और इससे खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू हो सकते हैं. वॉशिंगटन का मानना है कि ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना स्थिति को और भड़का सकता है और क्षेत्र में तेल आपूर्ति तथा वैश्विक बाजारों पर गंभीर असर डाल सकता है, इसलिए अमेरिका ने इजराइल से ऐसे हमलों से फिलहाल बचने की अपील की है.अमेरिका ने कहा है कि उसकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाजों को नष्ट कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक इन जहाजों का इस्तेमाल समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने के लिए किया जा सकता था, जिससे अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ सकती थी. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह अपने दुश्मनों को तेल निर्यात करने से रोक सकता है और जरूरी हुआ तो इस जलमार्ग को बंद कर सकता है.Iran US Conflict News Live: ईरान का इजरायल पर हमला, चकनाचूर हुआ अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने तेहरान में हमलों की दूसरी लहर शुरू की. इजरायली सेना ने बताया कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में भी हवाई हमले किए. बुधवार सुबह ईरान की ओर से ने कहा कि तेहरान के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया. वहीं लेबनान में इजरायली हमले के दौरान रेड क्रॉस की एक एम्बुलेंस पर हमला हुआ, जिसमें एक पैरामेडिक की मौत हो गई. दूसरी ओर ईरान की सेना ने दावा किया कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे तेज और भारी ऑपरेशन शुरू किया है. सरकारी मीडिया के अनुसार इस हमले में इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इतना ही नहीं तेल अवीव में तैनात अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम पैट्रियट को भी ईरान ने चकनाचूर कर दिया.स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में एक कार्गो जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें आग लग गई. यह जानकारी यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बुधवार को दी. एजेंसी के मुताबिक हमले के बाद जहाज में आग भड़क उठी, जिसके कारण चालक दल को जहाज खाली करना पड़ा. बताया गया कि किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने जहाज को निशाना बनाया, जिससे यह हादसा हुआ. यह घटना दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक पर हुई है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और सामान का परिवहन होता है. फिलहाल जहाज की पहचान और हमले के कारणों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, और मामले की जांच जारी है.Iran War News Updates: ईरान ने जारी किया वीडियो, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 37वीं लहर का कहर ईरान ने दावा किया है कि उसने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 37वीं लहर में अमेरिका और इजरायल से जुड़े कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरानी अधिकारियों के अनुसार इस हमले में इरबिल में मौजूद अमेरिकी ठिकाने, अमेरिकी नौसेना के पांचवीं फ्लीट से जुड़े ठिकाने और तेल अवीव के पास स्थित बीयर याकेव क्षेत्र को टारगेट किया गया. ईरान का कहना है कि इस हमले में कई तरह की शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. इनमें खैबर शेकन, गद्र, खोर्रमशहर और खैबर मिसाइलें शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार कुछ मिसाइलों में एक टन तक के मल्टी-वारहेड लगाए गए थे, जो एक साथ कई लक्ष्यों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. IRGC Public Relations: The 37th Wave of Operation True Promise 4 was carried out under the blessed codeword “Ya Amir al-Mu’minin ” on Tuesday night .ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसने कुवैत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाते हुए कम से कम दो मिसाइलें दागीं. ईरानी समाचार एजेंसियों के मुताबिक ये मिसाइलें IRGC की ग्राउंड फोर्स की मिसाइल यूनिट ने लॉन्च कीं. रिपोर्ट के अनुसार मिसाइलें कैंप आरिफजान पर गिरीं, जो कुवैत सिटी के दक्षिण में स्थित अमेरिका का एक बड़ा सैन्य अड्डा है. हालांकि कुवैत सरकार ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.Iran War News Updates: ईरान की 175 बच्चियों का हत्यारा कौन? ट्रंप की सेक्रेटरी ने क्या कहा व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक पत्रकार ने सवाल किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हमले के मामले में क्यों कहा कि ईरान के पास टॉमहॉक मिसाइल हो सकती है, जबकि ये मिसाइलें केवल अमेरिका और उसके तीन सहयोगी देशों के पास हैं. इस पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने जवाब दिया कि राष्ट्रपति को अमेरिकी जनता के सामने अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है और इस पर जांच चल रही है.Iran US War News Updates: ईरान ने दागीं सऊदी अरब पर बैलिस्टिक मिसाइलें, 7 को मार गिराया गया ईरान के साथ चल रहे युद्ध के 12वें दिन सऊदी अरब ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश की ओर दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया. सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये मिसाइलें देश के विभिन्न इलाकों की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया गया. मंत्रालय ने बताया कि सऊदी सेना लगातार हाई अलर्ट पर है और किसी भी हमले से निपटने के लिए तैयार है. हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है। कई देशों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.अमित कुमार की बरामदगी की मांग पर सड़क जाम हुआ
Iran-US War News Middle East Unrest Iran War Update West Asia Conflict Iran America Yuddh Iran News Iran Samachar ईरान-अमेरिका युद्ध ईरान-इजरायल युद्ध ईरान समाचार स्ट्रैट ऑफ हॉर्मज तेल के दाम कितने बढ़े
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Iran War Live News: IRGC का ऐलान, अमेरिका के साथ 10 साल तक युद्ध के लिए तैयार है ईरानअली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है. ईरान की सेना और राजनीतिक नेतृत्व उनके समर्थन में खड़ा हो गया है. अब IRGC ने ऐलान किया है कि ईरान अमेरिका के साथ 10 साल तक युद्ध के लिए तैयार है.
Read more »
Iran America War: नाजिया इलाही खान खामेनेई राज के अंत पर क्या बोलीं, कट्टरपंथियों पर क्यों भड़कीं ?Iran Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता (Iran Supreme Leader) अली खामेनेई (Ali Khamenei Death) की मौत से भड़की ईरानी सेना आर-पार की लड़ाई पर उतारु है। खामेनेई (Khamenei) इजरायल (Israel Attack In Iran) और अमेरिका (America Attack In Iran) के (Israel America Attack On Iran) की एयर स्ट्राइक में मारे गए थे। जिसकी पुष्टि ईरानी सेना (Iran Army) IRGC ने भी...
Read more »
Iran-Israel War: मिसाइल अटैक को 'झेल' गई चीनी इलेक्ट्रिक कार, भारत में इतनी है कीमतमिडिल ईस्ट इस वक्त में जंग में जल रहा है. ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद से हर तरफ मिसाइल अटैक को हो रहे हैं. ऐसे में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कार ऐसे ही एक मिसाइल हमले में सर्वाइव कर गई है. कार में उस वक्त 5 लोग सवार थे जब उसके पास मिसाइल गिरी. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Read more »
Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानीअमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। पेट्रोलियम उत्पाद, गैस और कच्चे माल के दाम दोगुना
Read more »
US Israel Iran War LIVE Updates: 11 दिन से जारी है इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध, जानिए यहां के ताजा हालातUS Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को अब 11 दिन हो चुके हैं. आज (11 मार्च) युद्ध का 12वां दिन है. यहां पढ़िए इससे जुड़ी सारी लाइव अपडेट्स…
Read more »
Iran Israel US War Updates : ईरान में कैसे है मौजूदा हालात...रिपोर्टर ने दिखाई जमीनी हकीकतजंग की वजह से इजराइल में कर्फ्यू और इमरजेंसी जैसे हालात हैं और इसका बुरा असर पर्यटन पर भी है
Read more »
