अयातुल्ला अली खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को ललकारा, ईरान ने अमेरिका के दबाव को नकारा, परमाणु वार्ता पर यूरोप और IAEA चिंतित हैं.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ललकारा है. रविवार को उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि तेहरान किसी भी हाल में अमेरिका के दबाव के आगे झुकेगा नहीं.
उनका कहना था कि जो लोग अमेरिका से सीधी बातचीत की वकालत करते हैं, वे केवल सतही चीजों को देख रहे हैं, जबकि असली मुद्दा कहीं गहरा और असुलझा है. खामेनेई का यह बयान उस वक्त आया है, जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत कर अगले हफ्ते परमाणु वार्ता दोबारा शुरू करने पर सहमति जताई है. यूरोपीय देशों ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने बातचीत से इनकार किया तो संयुक्त राष्ट्र के पुराने प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएंगे. यूरोप की बेचैनी और खतरा ईरान फिलहाल 60% तक यूरेनियम संवर्धन कर चुका है, जो हथियार-ग्रेड 90% से बस एक कदम नीचे है. जून में हुए 12 दिन के ईरान–इजरायल संघर्ष के दौरान ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद से तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से सहयोग रोक दिया है. इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने ईरान की परमाणु गतिविधियां ब्लैक बॉक्स बन चुकी हैं. यही कारण है कि यूरोपीय देश अब और इंतजार नहीं करना चाहते. भरोसा नहीं बन पा रहा ईरान और अमेरिका के बीच विश्वास की कमी कोई नई नहीं है. तेहरान का मानना है कि वॉशिंगटन उसे हमेशा आज्ञाकारी देश बनाने की कोशिश करता है, ताकि वह उसकी हर बात मानता रहे. दूसरी ओर, अमेरिका और यूरोपीय देश आशंकित हैं कि ईरान नागरिक परमाणु ऊर्जा के नाम पर धीरे-धीरे हथियार क्षमता विकसित कर सकता है. ईरान का तर्क है कि यूरोपीय देशों के पास स्नैपबैक मैकेनिज्म का सहारा लेने का कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है. लेकिन यूरोप यह मानता है कि अगर ईरान बातचीत में गंभीरता नहीं दिखाता तो उसके पास यही आखिरी हथियार बचेगा. क्या फिर होगी जंग अगर अगले हफ्ते होने वाली वार्ता में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई तो ईरान पर पुराने कड़े प्रतिबंध फिर से थोपे जा सकते हैं. IAEA को साइट्स पर जाने की अनुमति न मिलने से ईरान की मंशा पर संदेह और गहरा होगा. खामेनेई के बयान से साफ है कि ईरान किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण करने वाला नहीं है, यानी टकराव और गहराने की संभावना ज्यादा है. दूसरी ओर यूरोप और अमेरिका अब समय बर्बाद करने के मूड में नहीं हैं, वे डेडलाइन डिप्लोमेसी पर काम कर रहे हैं.
ईरान परमाणु वार्ता Iran US Relations Iran Uranium Enrichment Ayatollah Khamenei Statement IAEA Cooperation European Sanctions On Iran Iran Israel Conflict
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम लीडर खामेनेई को खतरा नेतन्याहू या ट्रंप से नहीं बल्कि अपनों से ही है ?ईरान (Iran) और इज़राइल (Israel) के बीच युद्ध को लेकर ताजा खबरें सामने आई हैं। रेजा पहलवी (Reza Pahlavi) के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई (Khamenei) की सरकार को गिराने के लिए सेना और प्रशासन के 50,000 से अधिक अधिकारी उनके संपर्क में हैं। यह खतरा नेतन्याहू (Netanyahu) या ट्रंप (Trump) से नहीं बल्कि खुद ईरान के लोगों से है। जानिए इस बड़ी खबर...
Read more »
'अगला निशाना खामेनेई', फिर इजरायल-ईरान आमने-सामने; नेतन्याहू के मंत्री ने दी सीधी धमकीमिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने इजरायल को धमकाना जारी रखा तो गंभीर नतीजे होंगे। काट्ज ने खामेनेई को सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम इजरायल को धमकाना बंद नहीं करते तो हमारे हाथ सीधे तुम्हारे पास...
Read more »
अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर भारतीय मीडिया ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया ईरान, दूतावास ने की आलोचना, संबंध कर रहे खराब?ईरानी दूतावास की आपत्ति को एक सेकंड के लिए साइड रखते हुए भारतीय मीडिया को सोचना चाहिए कि भारत और ईरान के बीच के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। और किसी भी देश के नेता की आलोचना जायज है, लेकिन सीमा रेखा का उल्लंघन करना गलत है। ईरान ने भारतीय मीडिया पर सवाल उठाए...
Read more »
'नहीं माना तो फिर होगी बमबारी', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी; पुतिन को चेतावनीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान ने अपने परमाणु संयंत्रों में यूरेनियम का शोधन फिर से शुरू किया तो उन पर बमबारी की जाएगी। उन्होंने यह बात स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से कही। ट्रंप ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को खत्म करने की बात कही और यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को 10-12 दिन की डेडलाइन...
Read more »
भारत के जवाब से बिलबिलाए ट्रंप ने फिर दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी, जानिए क्या कहा?US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के जवाबी पलटवार से भड़क गए हैं. दुनियाभर में टैरिफ-टैरिफ चिल्ला रहे ट्रंप को शायद अब कोई भी सीरियसली नहीं ले रहा है.
Read more »
Trump warns India: अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दी भारत को धमकी, जानें अब क्या बोले ट्रंपTrump warns India: US President again threatens India, know what Trump said now अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दी भारत को धमकी, जानें अब क्या बोले ट्रंप
Read more »
