अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर भारतीय मीडिया ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया ईरान, दूतावास ने की आलोचना, संबंध कर रहे खराब?

Iran Embassy Indian Media Khamenei News News

अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर भारतीय मीडिया ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया ईरान, दूतावास ने की आलोचना, संबंध कर रहे खराब?
Iran Embassy On Indian MediaIran India RelationIndian Media Iran Khamenei
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

ईरानी दूतावास की आपत्ति को एक सेकंड के लिए साइड रखते हुए भारतीय मीडिया को सोचना चाहिए कि भारत और ईरान के बीच के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। और किसी भी देश के नेता की आलोचना जायज है, लेकिन सीमा रेखा का उल्लंघन करना गलत है। ईरान ने भारतीय मीडिया पर सवाल उठाए...

तेहरान: ईरान भारत का दोस्त रहा है और पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत को अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशिया में कारोबार के लिए रास्ता देता है। ईरान भारत का सालों से सहयोगी रहा है, लेकिन भारतीय मीडिया के कुछ वर्ग की तरफ से ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर कही गई कुछ बातें दोनों देशों के बीच दरार पैदा कर रही हैं। भारतीय मीडिया में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कुछ ऐसी बातें कही गईं हैं, जिसे दिल्ली में ईरानी दूतावास ने आपत्तिजनक बताया है और उसकी कड़ी आलोचना की है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 'भारतीय मीडिया को फर्जी और मनगढ़ंत खबरें फैलाकर जनता के विश्वास और अपनी प्रोफेशनल विश्वसनीयता से समझौता नहीं करना चाहिए।'ईरानी दूतावास ने लिखा है कि 'हाल के दिनों में, यह देखा गया है कि कुछ प्रसिद्ध मीडिया संस्थानों सहित कुछ भारतीय समाचार माध्यमों ने ईरान और उसके महान नेतृत्व का अनादर करते हुए निराधार रिपोर्टें प्रकाशित की हैं। ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग न सिर्फ जनता के विश्वास को कम करती है, बल्कि दर्शकों के बीच इन मीडिया संस्थानों की पेशेवर प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं।'भारतीय मीडिया में रिपोर्टिंग से भड़का ईरानईरानी दूतावास की आपत्ति को एक सेकंड के लिए साइड रखते हुए भारतीय मीडिया को सोचना चाहिए कि भारत और ईरान के बीच के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। और किसी भी देश के नेता की आलोचना जायज है, लेकिन सीमा रेखा का उल्लंघन करना गलत है। आलोचना और अपमान के बीच के अंतर को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि ये दो देशों के बीच के महत्वपूर्ण रिश्ते की बात है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 'यद्यपि दूतावास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता के सूचना प्राप्त करने के अधिकार का पूरा सम्मान करता है, वह भारतीय मीडिया से विश्वसनीय और निष्पक्ष स्रोतों पर भरोसा करने और ईरान के बारे में सनसनीखेज और गलत सामग्री फैलाने से बचने का पुरजोर आग्रह करता है।'माना जा रहा है कि भारतीय मीडिया में कुछ जगहों पर मोसाद के हवाले से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर खबर प्रकाशित की गई। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से संबंधित एक सोशल मीडिया हैंडल पर ईरानी सुप्रीम लीडर को 'नशे की लत में शिकार' शख्स करार दिया था। जिसको लेकर ईरान ने गहरी आपत्ति जताई है। ईरान ने इस अकाउंट को प्रोपेगेंडा फैलाना वाला अकाउंट बताया है। आपको बता दें कि भारत के लिए ईरान और इजरायल, दोनों ही महत्वपूर्ण साझेदार, दोस्त और गहरे रिश्ते वाले देश हैं। इसलिए ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष के दौरान भी भारत ने संतुलित रूख अपनाया था। लेकिन मीडिया में रिपोर्टिंग करते हुए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि मीडिया में लिखी गई बातों का आम जनता की सोच पर असर होता है और इस तरह की अपमानजनक रिपोर्टिंग से ईरान के लोगों में भारत को लेकर नकारात्मक बातें भड़क सकती हैं और भारत सरकार की नीति में 'लोगों से लोगों के बीच का रिश्ता' बनाना सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए जिम्मेदारी से दो देशों के बीच के संबंध और उनके नेताओं के बारे में लिखना चाहिए।.

तेहरान: ईरान भारत का दोस्त रहा है और पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत को अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशिया में कारोबार के लिए रास्ता देता है। ईरान भारत का सालों से सहयोगी रहा है, लेकिन भारतीय मीडिया के कुछ वर्ग की तरफ से ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर कही गई कुछ बातें दोनों देशों के बीच दरार पैदा कर रही हैं। भारतीय मीडिया में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कुछ ऐसी बातें कही गईं हैं, जिसे दिल्ली में ईरानी दूतावास ने आपत्तिजनक बताया है और उसकी कड़ी आलोचना की है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 'भारतीय मीडिया को फर्जी और मनगढ़ंत खबरें फैलाकर जनता के विश्वास और अपनी प्रोफेशनल विश्वसनीयता से समझौता नहीं करना चाहिए।'ईरानी दूतावास ने लिखा है कि 'हाल के दिनों में, यह देखा गया है कि कुछ प्रसिद्ध मीडिया संस्थानों सहित कुछ भारतीय समाचार माध्यमों ने ईरान और उसके महान नेतृत्व का अनादर करते हुए निराधार रिपोर्टें प्रकाशित की हैं। ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग न सिर्फ जनता के विश्वास को कम करती है, बल्कि दर्शकों के बीच इन मीडिया संस्थानों की पेशेवर प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं।'भारतीय मीडिया में रिपोर्टिंग से भड़का ईरानईरानी दूतावास की आपत्ति को एक सेकंड के लिए साइड रखते हुए भारतीय मीडिया को सोचना चाहिए कि भारत और ईरान के बीच के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। और किसी भी देश के नेता की आलोचना जायज है, लेकिन सीमा रेखा का उल्लंघन करना गलत है। आलोचना और अपमान के बीच के अंतर को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि ये दो देशों के बीच के महत्वपूर्ण रिश्ते की बात है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 'यद्यपि दूतावास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता के सूचना प्राप्त करने के अधिकार का पूरा सम्मान करता है, वह भारतीय मीडिया से विश्वसनीय और निष्पक्ष स्रोतों पर भरोसा करने और ईरान के बारे में सनसनीखेज और गलत सामग्री फैलाने से बचने का पुरजोर आग्रह करता है।'माना जा रहा है कि भारतीय मीडिया में कुछ जगहों पर मोसाद के हवाले से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर खबर प्रकाशित की गई। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से संबंधित एक सोशल मीडिया हैंडल पर ईरानी सुप्रीम लीडर को 'नशे की लत में शिकार' शख्स करार दिया था। जिसको लेकर ईरान ने गहरी आपत्ति जताई है। ईरान ने इस अकाउंट को प्रोपेगेंडा फैलाना वाला अकाउंट बताया है। आपको बता दें कि भारत के लिए ईरान और इजरायल, दोनों ही महत्वपूर्ण साझेदार, दोस्त और गहरे रिश्ते वाले देश हैं। इसलिए ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष के दौरान भी भारत ने संतुलित रूख अपनाया था। लेकिन मीडिया में रिपोर्टिंग करते हुए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि मीडिया में लिखी गई बातों का आम जनता की सोच पर असर होता है और इस तरह की अपमानजनक रिपोर्टिंग से ईरान के लोगों में भारत को लेकर नकारात्मक बातें भड़क सकती हैं और भारत सरकार की नीति में 'लोगों से लोगों के बीच का रिश्ता' बनाना सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए जिम्मेदारी से दो देशों के बीच के संबंध और उनके नेताओं के बारे में लिखना चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iran Embassy On Indian Media Iran India Relation Indian Media Iran Khamenei Iran Embassy Statement On India India Iran Diplomacy ईरान भारतीय मीडिया आलोचना भारतीय मीडिया पर क्यों भड़का ईरान भारत ईरान संबंध भारतीय मीडिया खामेनेई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिस पर लगा था पैसे लेकर अमिताभ बच्चन को मारने का आरोप, मिनटों में तबाह हुआ करियरबॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिस पर लगा था पैसे लेकर अमिताभ बच्चन को मारने का आरोप, मिनटों में तबाह हुआ करियरबॉलीवुड के खूंखार विलेन के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसके बाद उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया.एक्टर ने कहा टॉप एक्टर को मारने की खबरों ने सब कुछ तबाह किया.
Read more »

दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का सख़्त ऐतराज़, तिब्बती लोगों ने क्या कहादलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का सख़्त ऐतराज़, तिब्बती लोगों ने क्या कहादलाई लामा ने बुधवार को कहा कि उनके बाद भी दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी, हालाँकि चीन ने कहा है कि इस प्रथा को चीनी सरकार की मंज़ूरी की ज़रूरत है.
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: इजराइल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई पहली बार सामने आए, बंकर में रह रह...वर्ल्ड अपडेट्स: इजराइल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई पहली बार सामने आए, बंकर में रह रह...ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई शनिवार को एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने दी। World updates Dainik Bhaskar
Read more »

पायल रोहतगी ने शेफाली की मौत का उड़ाया मजाक: पत्रकार को लताड़ते हुए बोलीं- दिन में ड्रग्स मत लो; तलाक के सव...पायल रोहतगी ने शेफाली की मौत का उड़ाया मजाक: पत्रकार को लताड़ते हुए बोलीं- दिन में ड्रग्स मत लो; तलाक के सव...पायल रोहतगी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को लेकर कुछ ऐसा कहा कि यूजर्स उनपर भड़क गए हैं।
Read more »

IND vs ENG: 'क्या घटिया गेंदबाजी है', मैनचेस्‍टर में पड़े विकेट के लाले तो पूर्व हेड कोच ने भारतीय तिकड़ी को जमकर कोसाIND vs ENG: 'क्या घटिया गेंदबाजी है', मैनचेस्‍टर में पड़े विकेट के लाले तो पूर्व हेड कोच ने भारतीय तिकड़ी को जमकर कोसापूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान भारत की खराब गेंदबाजी की आलोचना की। इंग्लैंड ने 358 रन के जवाब में 4.
Read more »

'अगला निशाना खामेनेई', फिर इजरायल-ईरान आमने-सामने; नेतन्याहू के मंत्री ने दी सीधी धमकी'अगला निशाना खामेनेई', फिर इजरायल-ईरान आमने-सामने; नेतन्याहू के मंत्री ने दी सीधी धमकीमिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने इजरायल को धमकाना जारी रखा तो गंभीर नतीजे होंगे। काट्ज ने खामेनेई को सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम इजरायल को धमकाना बंद नहीं करते तो हमारे हाथ सीधे तुम्हारे पास...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:24