Iron Man और Superman भूल जाइए... आग में घुसकर, पानी में जाकर और हवा में उड़कर बचाएगा ये जान, जानिए क्या है ये X1

X1 Robot News

Iron Man और Superman भूल जाइए... आग में घुसकर, पानी में जाकर और हवा में उड़कर बचाएगा ये जान, जानिए क्या है ये X1
Humanoid Robot RescueDrone Robot SystemCaltech Robot
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

इस सिस्टम का नाम है X1. यह कोई एक रोबोट नहीं, बल्कि दो रोबोट्स की एक टीम है, जो आपस में मिलकर काम करती है. खास बात यह है कि इसमें एक इंसान जैसा चलने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट है और उसकी पीठ पर बैठा दूसरा रोबोट जरूरत पड़ने पर ड्रोन में बदल जाता है.

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी Caltech में हाल ही में एक ऐसा रोबोट सिस्टम देखा गया, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस सिस्टम का नाम है X1. यह कोई एक रोबोट नहीं, बल्कि दो रोबोट्स की एक टीम है, जो आपस में मिलकर काम करती है.

खास बात यह है कि इसमें एक इंसान जैसा चलने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट है और उसकी पीठ पर बैठा दूसरा रोबोट जरूरत पड़ने पर ड्रोन में बदल जाता है. X1 को खासतौर पर ऐसे रेस्क्यू मिशनों के लिए बनाया गया है, जहाँ इंसानों का जाना बेहद खतरनाक हो सकता है. तीन साल की मेहनत से तैयार हुआ X1 X1 प्रोजेक्ट पर Caltech और अबू धाबी के Technology Innovation Institute ने मिलकर करीब तीन साल तक काम किया है. इस दौरान इंजीनियर्स ने दोनों रोबोट्स को इस तरह डिजाइन किया कि वे एक-दूसरे की ताकत बन सकें. इस तरह के सिस्टम को मल्टी-रोबोट सिस्टम कहा जाता है, जिसमें हर रोबोट वही काम करता है, जिसमें वह सबसे बेहतर होता है. यही वजह है कि X1 को अव्यवस्थित और खतरनाक हालात में भी काम करने लायक बनाया गया है. X1 कैसे करता है काम इस प्रोजेक्ट की अगुवाई Caltech के प्रोफेसर Aaron Ames ने की है. X1 का मुख्य हिस्सा एक संशोधित Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो दो पैरों पर चलता है और भारी सामान उठा सकता है. इसके ऊपर बैठा M4 नाम का रोबोट जरूरत के हिसाब से अपना आकार बदल सकता है. यही M4 कभी पहियों वाला रोबोट बन जाता है और कभी ड्रोन की तरह उड़ने लगता है. इसमें कैमरा, LiDAR और अन्य सेंसर लगे हैं, जिससे यह आसपास के माहौल को खुद समझ सकता है. रेस्क्यू मिशन में कैसे काम आएगा X1 एक डेमो के दौरान X1 ने लैब से निकलकर लाइब्रेरी, संकरी गलियों और सीढ़ियों को पार किया. खुले इलाके में पहुंचते ही ह्यूमनॉइड रोबोट झुका और M4 उसकी पीठ से उड़ान भर गया. M4 पहले जमीन पर चला, फिर पानी के ऊपर उड़ते हुए मिशन पूरा किया. इस तरह X1 को एक फर्स्ट रिस्पॉन्डर की तरह तैयार किया गया है, जो किसी आपदा स्थल पर इंसानों से पहले पहुंचकर हालात का जायजा ले सके. चलना, दौड़ना और उड़ना – तीनों में माहिर आज के ज्यादातर रोबोट किसी एक काम तक सीमित होते हैं. लेकिन X1 का M4 रोबोट चल सकता है, उड़ सकता है, झुक सकता है और संतुलन बना सकता है. इस क्षमता को वैज्ञानिक “लोकोमोशन प्लास्टिसिटी” कहते हैं. यानी हालात बदलते ही रोबोट भी अपना तरीका बदल सकता है. यही वजह है कि X1 उबड़-खाबड़ जमीन, सीढ़ियों और खुले आसमान – हर जगह काम कर सकता है. भविष्य में इंसानों का बड़ा सहारा फिलहाल X1 स्क्रिप्टेड मिशन पर काम करता है, लेकिन टीम इसे पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने पर काम कर रही है. लक्ष्य यह है कि भविष्य में ऐसे रोबोट भूकंप में ढही इमारतों, बाढ़ से भरी सड़कों और आग लगने वाली जगहों पर इंसानों की जान जोखिम में डाले बिना मदद कर सकें. X1 इस बात की झलक देता है कि आने वाले समय में रेस्क्यू मिशन कैसे पूरी तरह बदल सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Humanoid Robot Rescue Drone Robot System Caltech Robot Rescue Robots AI Robots For Emergencies Multi-Robot System Humanoid Drone Robot X1 रोबोट रेस्क्यू रोबोट ह्यूमनॉइड रोबोट ड्रोन रोबोट आपदा में रोबोट AI रोबोट तकनीक Caltech रोबोट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Seven Arrested In Bangladesh Over Killing Of Hindu Youth, Says YunusSeven Arrested In Bangladesh Over Killing Of Hindu Youth, Says YunusSeven people have been arrested in connection with the lynching of a 27-year-old Hindu man, Dipu Chandra Das, in Mymensingh, Bangladesh
Read more »

Son Tied To Tree And Set On Fire: Father Of Hindu Man Lynched By Mob In BangladeshSon Tied To Tree And Set On Fire: Father Of Hindu Man Lynched By Mob In BangladeshThe lynching of Hindu man Dipu Chandra Das in Mymensingh has reignited concerns over minority safety in Bangladesh amid unrest following the death of radical leader Sharif Osman Hadi.
Read more »

DNA: बांग्लादेश में हिंदू को जिंदा जलाया, दो वीडियो से चौंकाने वाला खुलासाDNA: बांग्लादेश में हिंदू को जिंदा जलाया, दो वीडियो से चौंकाने वाला खुलासाDNA: Hindu man burned alive in Bangladesh Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Sing Secular Songs: Man Allegedly Assaults Bengal Singer On Stage, ArrestedSing Secular Songs: Man Allegedly Assaults Bengal Singer On Stage, ArrestedThe incident occurred on Saturday night at South Point Public School in Bhagwanpur, where the Kolkata-based singer was performing at a cultural event. The show started around 7 pm and went smoothly for about 45 minutes.
Read more »

रामलीला मंच के लिए मुस्लिम व्यक्ति ने दान कर दी कीमती जमीन, भदोही के अब्दुल रहीम ने देश को दिया एकता का संदेशरामलीला मंच के लिए मुस्लिम व्यक्ति ने दान कर दी कीमती जमीन, भदोही के अब्दुल रहीम ने देश को दिया एकता का संदेशBhadohi Muslim Man Ramlila: भदोही के एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी बेहद कीमती जमीन रामलीला मंच के लिए दान कर दी है। यहां 1932 से हो रही रामलीला को अब स्थायी मंच मिलेगा। अब आजादी के बाद 2026 से नई जगह पर भव्य रामलीला आयोजन की तैयारी चल रही है।
Read more »

बिना कपड़ों के नाव की छत पर दिव्यांग युवक का खतरनाक स्टंट, 1.90 लाख की शर्त, हापुड़ गंगा नदी से जुड़ा Video वायरलबिना कपड़ों के नाव की छत पर दिव्यांग युवक का खतरनाक स्टंट, 1.90 लाख की शर्त, हापुड़ गंगा नदी से जुड़ा Video वायरलHapur Ganga River Man Stunt: हापुड़ के ब्रजघाट में दिव्यांग युवक ने कथित चैलेंज के तहत गंगा नदी में चलती नाव की छत पर खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:01:56