शेख हसीना का बांग्लादेश सरकार पर हमला, छात्र नेता की हत्या पर उठाए सवाल

राजनीति News

शेख हसीना का बांग्लादेश सरकार पर हमला, छात्र नेता की हत्या पर उठाए सवाल
शेख हसीनाबांग्लादेशहत्या
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 16 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 53%

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर बांग्लादेश सरकार की आलोचना की और मोहम्मद यूनुस के शासन में अराजकता बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने पड़ोसी मुल्कों, विशेषकर भारत के साथ संबंधों के बिगड़ने की भी आशंका जताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश ी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शेख हसीना ने कहा कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर के शासन में अराजकता फैल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ये भी कहा कि बांग्लादेश से उनके जाने के बाद से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। ऐसी स्थिति से बांग्लादेश के साथ ही पड़ोसी मुल्क भारत से भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को दी चेतावनी बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने एएनआई को दिए ई-मेल इंटरव्यू में कहा कि अंतरिम प्रशासन के तहत किसी युवा नेता की हत्या देश में हिंसा को बढ़ावा दे रही है। शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति बांग्लादेश के अंदर तो अस्थिरता पैदा कर ही रही है, लेकिन ऐसे हालात पड़ोसी मुल्कों के साथ ही रिश्ते खराब कर सकते हैं, खासतौर पर भारत के साथ। बांग्लादेश सरकार की खत्म हो रही विश्वसनीयता शेख हसीना ने आगे कहा कि यह दुखद हत्या उस अराजकता को दर्शाती है जिसने मेरी सरकार को उखाड़ फेंका और मोहम्मद यूनुस के शासन में यह और भी बढ़ गई है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा एक आम बात हो गई है, जबकि अंतरिम सरकार या तो इसे नकारती है या इसे रोकने में असमर्थ है। शेख हसीना ने आगे कहा कि भारत अराजकता, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और दोनों देशों द्वारा साथ मिलकर बनाई गई हर चीज को बर्बाद होते देख रहा है। जब आप अपनी सीमाओं के भीतर बुनियादी व्यवस्था बनाए नहीं रख सकते, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। यही मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की वास्तविकता है। In an email interview with ANI, former Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina speaks on the death of Osman Hadi, This tragic killing reflects the lawlessness that uprooted my government and has multiplied under Yunus.

Violence has become the norm while the interim government… pic.twitter.com/6YbPHnKbpq— ANI December 22, 2025 यह भी पढ़ें- 'उसने कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की...', बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर बड़ा खुलासा यह भी पढ़ें- 'हिंदुओं को होना होगा एकजुट', बांग्लादेश में जारी हिंसा पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

शेख हसीना बांग्लादेश हत्या मोहम्मद यूनुस भारत

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 08:28:45