Income Tax: फडणवीस के मंत्री शिरसाट को आयकर का नोटिस, 2019 से 2024 के बीच संपत्ति में वृद्धि पर मांगा जवाब

Shiv Sena Minister Sanjay Shirsat News

Income Tax: फडणवीस के मंत्री शिरसाट को आयकर का नोटिस, 2019 से 2024 के बीच संपत्ति में वृद्धि पर मांगा जवाब
Income Tax NoticeSanjay ShirsatShiv Sena
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि उन्हें आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। नोटिस में 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों के बीच उनकी संपत्ति में हुई

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि उन्हें आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। नोटिस में 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों के बीच उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। औरंगाबाद से विधायक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना नेता ने विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों को बताया कि शिंदे के बेटे कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे को भी एक नोटिस मिला है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उन्हें श्रीकांत शिंदे को कोई आयकर नोटिस मिलने की कोई जानकारी नहीं थी। 'कुछ भी गलत नहीं हुआ है' शिरसाट से पत्रकारों ने एक वायरल वीडियो के बारे में पूछा जिसमें वे आयकर नोटिस के बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुझे नोटिस जारी किया गया था। मुझे बुधवार को जवाब देना था, लेकिन मैंने और समय मांगा। मैं उचित जवाब दूंगा। कुछ भी गलत नहीं हुआ है।' घोषित संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा उन्होंने कहा कि यह नोटिस दो चुनावों के बीच उनकी घोषित संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में है। मंत्री ने आगे कहा, 'लोग सोचते हैं कि नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसा नहीं है। मैं कानूनी तौर पर नोटिस का जवाब दूंगा।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने खिलाफ किसी साजिश का संदेह है? शिरसाट ने कहा, 'कुछ लोगों ने शिकायत की और आयकर विभाग ने संज्ञान लिया। व्यवस्था अपना काम कर रही है और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं किसी दबाव में नहीं हूं।' 'शिंदे को नोटिस जारी किया है या नहीं? जानकारी नहीं' शिवसेना नेता ने कहा, 'मुझे एक नोटिस मिला है और श्रीकांत शिंदे को भी आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है।' लगभग 20 मिनट बाद वापस आकर उन्होंने दावा किया कि उनको गलत समझा गया, उन्होंने किसी और परिपेक्ष्य में वो बात कही थी। शिरसाट ने कहा, 'मैं यहां मुझे जारी किए गए आयकर नोटिस के बारे में जानकारी देने आया था। किसी ने मुझसे एक अहम सवाल पूछा कि क्या श्रीकांत शिंदे को भी नोटिस मिला है और क्या यह राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। हालांकि, मैंने जब जवाब दिया तो लोगों को लगा कि मैं शिंदे को नोटिस मिलने की जानकारी दे रहा हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आयकर विभाग ने शिंदे को नोटिस जारी किया है या नहीं।' भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था इससे पहले छत्रपति संभाजीनगर में एक कार्यक्रम में शिरसाट की ओर से दिए गए भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आयकर नोटिस के बारे में बात की थी। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'अब काला धन काम नहीं आएगा। मैं अपनी बात कह रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें आयकर नोटिस मिला है। शिवसेना नेता ने आगे कहा, 'पैसा कमाना आसान है, लेकिन उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से संपर्क किया है।' हाल ही में शिरसाट और उनके बेटे पर महाराष्ट्र विधान परिषद में एक होटल सौदे को लेकर आरोप लगे थे।.

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि उन्हें आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। नोटिस में 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों के बीच उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। औरंगाबाद से विधायक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना नेता ने विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों को बताया कि शिंदे के बेटे कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे को भी एक नोटिस मिला है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उन्हें श्रीकांत शिंदे को कोई आयकर नोटिस मिलने की कोई जानकारी नहीं थी। 'कुछ भी गलत नहीं हुआ है' शिरसाट से पत्रकारों ने एक वायरल वीडियो के बारे में पूछा जिसमें वे आयकर नोटिस के बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुझे नोटिस जारी किया गया था। मुझे बुधवार को जवाब देना था, लेकिन मैंने और समय मांगा। मैं उचित जवाब दूंगा। कुछ भी गलत नहीं हुआ है।' घोषित संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा उन्होंने कहा कि यह नोटिस दो चुनावों के बीच उनकी घोषित संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में है। मंत्री ने आगे कहा, 'लोग सोचते हैं कि नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसा नहीं है। मैं कानूनी तौर पर नोटिस का जवाब दूंगा।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने खिलाफ किसी साजिश का संदेह है? शिरसाट ने कहा, 'कुछ लोगों ने शिकायत की और आयकर विभाग ने संज्ञान लिया। व्यवस्था अपना काम कर रही है और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं किसी दबाव में नहीं हूं।' 'शिंदे को नोटिस जारी किया है या नहीं? जानकारी नहीं' शिवसेना नेता ने कहा, 'मुझे एक नोटिस मिला है और श्रीकांत शिंदे को भी आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है।' लगभग 20 मिनट बाद वापस आकर उन्होंने दावा किया कि उनको गलत समझा गया, उन्होंने किसी और परिपेक्ष्य में वो बात कही थी। शिरसाट ने कहा, 'मैं यहां मुझे जारी किए गए आयकर नोटिस के बारे में जानकारी देने आया था। किसी ने मुझसे एक अहम सवाल पूछा कि क्या श्रीकांत शिंदे को भी नोटिस मिला है और क्या यह राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। हालांकि, मैंने जब जवाब दिया तो लोगों को लगा कि मैं शिंदे को नोटिस मिलने की जानकारी दे रहा हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आयकर विभाग ने शिंदे को नोटिस जारी किया है या नहीं।' भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था इससे पहले छत्रपति संभाजीनगर में एक कार्यक्रम में शिरसाट की ओर से दिए गए भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आयकर नोटिस के बारे में बात की थी। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'अब काला धन काम नहीं आएगा। मैं अपनी बात कह रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें आयकर नोटिस मिला है। शिवसेना नेता ने आगे कहा, 'पैसा कमाना आसान है, लेकिन उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से संपर्क किया है।' हाल ही में शिरसाट और उनके बेटे पर महाराष्ट्र विधान परिषद में एक होटल सौदे को लेकर आरोप लगे थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Income Tax Notice Sanjay Shirsat Shiv Sena Eknath Shinde India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'चुनाव की चोरी पर राहुल गांधी के लेख पर देवेंद्र फडणवीस का जवाब झूठ का पुलिंदा''चुनाव की चोरी पर राहुल गांधी के लेख पर देवेंद्र फडणवीस का जवाब झूठ का पुलिंदा'महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने देवेंद्र फडणवीस के उस जवाब को झूठ का पुलिंदा करार दिया है, जो फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'चुनाव की चोरी' वाले लेख पर दिया था।
Read more »

खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानखामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »

UP News: खाद खरीदने गए कृषि मंत्री, दुकानदार ने उन्हीं को ठग लिया, यूपी में आया बड़ा मामला, लाव-लश्कर पीछे ...UP News: खाद खरीदने गए कृषि मंत्री, दुकानदार ने उन्हीं को ठग लिया, यूपी में आया बड़ा मामला, लाव-लश्कर पीछे ...कृषि मंत्री के निर्देश पर 2 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. कृषि मंत्री को एक अन्य दुकान में स्टॉक की अनियमितता मिली.
Read more »

WWE vs AEW की जंग में पिस रहे रेसलर, अब इस वजह से हो गया बड़ा बवालWWE vs AEW की जंग में पिस रहे रेसलर, अब इस वजह से हो गया बड़ा बवालWWE ने AEW के एक स्टार रेसलर के थीम गीत को इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर KSI ने WWE से इस रेसलर का थीम सॉग मांगा था।
Read more »

चीन के चक्कर में फंस गया अमेरिका! इस कंपनी को बंद करने पड़े कारखाने, भारत पर कितना बड़ा संकट?चीन के चक्कर में फंस गया अमेरिका! इस कंपनी को बंद करने पड़े कारखाने, भारत पर कितना बड़ा संकट?Chinese Rare Earth Minerals: चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर का असर अमेरिका पर पड़ता दिखाई दे रहा है। रेयर अर्थ मिनरल्स के बैन में अमेरिका में कंपनियों पर लगा ताला।
Read more »

यूपी के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रूट पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, हिंदू सेना ने लिखा सीएम रेखा को पत्रयूपी के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रूट पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, हिंदू सेना ने लिखा सीएम रेखा को पत्रहिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:11