Inflation Rate: फरवरी में सात महीने के निचले स्तर पर रही महंगाई, NSO ने बताई वजह Inflation Rate down in February from last seven months देश
होली से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत की महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है. जिसने लोगों को राहत दी है. होली से पहले महंगाई दर के नीचे आने की खबर से बाजार में खुशी की लहर है. फरवरी में खुदरा महंगाई दर पिछले सात माह के निचले स्तर पर पहुंच गई है.
आरबीआई के दायरे ये बहुत कम है. फरवरी 2025 में खुदरा महंगाई दर 3.61 प्रतिशत रही है, ये एक बड़ी गिरावट है और सरकार की नीतियों की उपलब्धि है. बता देंं, जनवरी में खुदरा महंगाई दर 4.26 प्रतिशत थी. Advertisment सरकार द्वारा शेयर किए गए आंकड़े इकोनॉमिस्ट की ओर से जताई गई उम्मीद से अच्छी है. इकोनॉमिस्ट्स ने अधिक महंगाई का अनुमान लगाया था. हालांकि, सरकार द्वारा जारी किए गए असल आंकड़ों में ये कम रही. आंकड़ों की मानें तो जनवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2025 की खुदरा महंगाई में .65 अंकों की गिरावट रही. जुलाई 2024 के बाद यानी पिछले सात माह में फरवरी की महंगाई दर सबसे निचले स्तर पर रही है. ये चीजें हुईं सस्ती सिर्फ आंकड़ों में ही महंगाई दर कम नहीं रही. असल में महंगाई दर कम रही. जैसे टमाटर, आलू, टमाटर और हरी सब्जियों की कीमतों में गिरवाट देखी गई है. इस वजह से महंगाई दर में कटौती हुई है. कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और खाने की चीजों की कीमतों में भी गिरावट हुई है. इन चीजों की कीमतें गिरने से पड़ा असर एनएसओ ने कहा कि फरवरी के दौरान, महंगाई और खाद्य महंगाई में उल्लेखनीय गिरावट हुई है. खास तौर पर सब्जियों, अंडों, मांस, मछली, दालों, उत्पादों की महंगाई में गिरावट के कारण कमी आई है. एनएसओ ने बताया कि इन सबमें से सब्जियों और प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में गिरावट ने मंहगाई दर को नीचे लाने में मुख्य भूमिका निभाई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में खुदरा मुद्रास्फीति पांच महीने के निचले स्तर परभारत में खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2025 में 4.31 प्रतिशत पर गिरकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई है। यह दिसंबर 2024 में 5.22 प्रतिशत से नीचे है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट ने मुद्रास्फीति में इस कमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Read more »
भारत में खुदरा महंगाई जनवरी में 4.31% पर गिरकर 5 महीने का न्यूनतम स्तर पर पहुंचीउपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार, जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 4.31 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले पाँच महीने का न्यूनतम स्तर है. खाने के सामान में कमी से मुद्रास्फीति कम हुई है. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) को खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत की घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने का लक्ष्य दिया गया है.
Read more »
जनवरी में महंगाई दर 4.31 प्रतिशत पर पहुंची, 5 महीने का न्यूनतम स्तरभारत में जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर 4.31 प्रतिशत पर आ गई, जो 5 महीने का न्यूनतम स्तर है। खाने-पीने के सामानों में कीमतों में गिरावट के कारण खुदरा महंगाई दर में कमी आई है। पिछले महीने दिसंबर में यह 5.22 प्रतिशत थी और एक साल पहले इसी अवधि में यह 5.1 प्रतिशत थी।
Read more »
जनवरी में रिटेल महंगाई 5 महीने के निचले स्तर 4.31% परखाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी से जनवरी में रिटेल महंगाई 5 महीने के निचले स्तर 4.31% पर आ गई है।
Read more »
भारत के निजी क्षेत्र का आउटपुट फरवरी में 6 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा: एचएसबीसी सर्वेभारत के निजी क्षेत्र का आउटपुट फरवरी में 6 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा: एचएसबीसी सर्वे
Read more »
Retail Inflation: सब्जियों की कीमतें गिरने से फरवरी में घटी खुदरा महंगाई दर, सात महीने के निचले स्तर पर आईसब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के कारण फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। यह सात महीने का निचला स्तर है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए
Read more »
