देश में खान-पान की चीजों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। महंगाई दर को लेकर भारतीय स्टेट बैंक SBI ने एक रिसर्च रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि इस वित्त वर्ष में महंगाई में कोई नरमी आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सितंबर और अक्टूबर में महंगाई दर में नरमी आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
एएनआई, नई दिल्ली। आम जनता महंगाई में नरमी की उम्मीद कर रहा है। देश में महंगाई दर को लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 5 फीसदी के आस-पास रह सकती है। हालांकि, सितंबर और अक्टूबर में महंगाई से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक का फोकस देश में महंगाई दर को कंट्रोल करने पर ही। जून में सीपीआई यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 5.
08 फीसदी थी। खान-पान की कीमतों में आई तेजी की वजह से महंगाई बढ़ रही है। आने वाले महीनों में महंगाई दर 5 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। सितंबर 2024 और अक्तूबर 2024 में महंगाई दर में गिरावट आ सकती है। मानसून भी रही वजह एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की वजह से भी खान-पान की चीजें महंगी हुई। भारी बारिश की वजह से फसल बरबाद हो गई और बारिश ने ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर डाला। हालांकि, वर्तमान के मानसून काफी संतोषजनक है। अब तक मानसून 2 फीसदी के सरप्लस के साथ आगे बढ़ रहा है। खरीफ फसलों के क्षेत्र में भी 2.9 फीसदी की प्रगति देखने को मिल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में मंहगाई आरबीआई के लक्ष्य के भीतर रहेगी। यह भी पढ़ें: India Services PMI : सर्विस सेक्टर की ग्रोथ हुई धीमी, पीएमआई 2 अंक घटकर 60.3 पर आई आरबीआई एमपीसी बैठक 6 अगस्त 2024 से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक शुरू होगी। इस बैठक में रेपो रेट के अलावा कई और फैसले भी लिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक महंगाई लक्ष्यों को प्राप्त करने और सतत आर्थिक विकास का समर्थन करने के लिए रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि 8 अगस्त 2024 को आरबीआई एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया जाएगा। यह भी पढ़ें: कौन है दुनियाभर के शेयर मार्केट क्रैश का जिम्मेदार? क्या है इसमें उसका फायदा
RBI SBI Report Monsoon Economic Growth Consumer Price Index Bank CPI Reserve Bank Of India SBI Sbi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहाड़ों से मैदान तक मूसलाधार बारिश, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!Weather Update: दिल्ली में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
Read more »
चंडीगढ़ में गर्मी और उमस से परेशान लोग: अभी कुछ दिन राहत की उम्मीद कम, तापमान पहुंचा 37 डिग्री पारचंडीगढ़ में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं है। पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
Read more »
Weather Today: दिल्ली-नोएडा में आज बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसमदिल्लीवालों को जल्द उमस से राहत मिलने वाली है. IMD ने देश के कई राज्यों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Read more »
वैश्विक चुनौतियों के बीच 7% GDP दर भारत के लिए मुमकिन : मुख्य आर्थिक सलाहकारआर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तय किया गया है.
Read more »
MP के इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश, IMD ने किया अलर्टमध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है.
Read more »
केरल पहुंचा मानसून, 48 घंटे से झमाझम बारिशगर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। केरल में समय पर मानसून पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है।
Read more »
