Weather Update: दिल्ली में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
Weather Update : देश में मॉनसून एक्टिव होने के साथ ही कई राज्यों में बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश के कारण आम जीवन प्रभावित है, जबकि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
उत्तराखंड में मानसून टूट कर बरस रहा है. नदियां उफान पर है और पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में सैकड़ों सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हो गईंं. अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट का एलान किया गया है.पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है. कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक हर जिले में पानी बरस रहा है. मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कुमाऊं के 6 जिलों समेत पौड़ी और रुद्रप्रयाग के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. नैनीताल में शनिवार रात और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आम जनता को अलर्ट पर रहने के साथ नदी, नालों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. साथ ही अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});दिल्ली में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बिहार में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के नदी-नाले जहां उफान पर हैं, वहीं कोसी समेत कई नदियों का जल स्तर विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुका है. बिहार के लिए मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भारी बारिश हुई. राजधानी लखनऊ में शाम के समय मूसलाधार बरसात हुई. बारिश के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया. यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.आईएमडी ने बताया कि सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की स्थिति में कमी होने तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 9-10 जुलाई से दोबारा पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.मध्य प्रदेश के भिंड,मुरैना,दक्षिण बैतूल,बालाघाट और सिंगरौली में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तरी बैतूल, पांढुर्ना / पेंच, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, श्योपुर कलां / कूनो, रीवा, मऊगंज,सीधी में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
Weather Update Uttarakhand Weather Bihar Weather Rajasthan Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IMD Weather Update: इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी, जारी हुआ रेड अलर्टIMD Weather Update: जून का दूसरा हफ्ता आ चुका है और लोग अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली समेत उत्तर भारत में धूप और लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है.
Read more »
Weather Update: हीटवेव से झुलस रहा उत्तर भारत, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया खतरे का ALERT!भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को क्षेत्र में लू की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली और उसके सीमावर्ती राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है.
Read more »
Weather: पटना में हुई झमाझम बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्टगुरुवार को पटना और अन्य जिलों में हुई बारिश ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों ने सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया.
Read more »
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन 7 जिलों के लिए दी चेतावनीमध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने राज्य में जल संकट को कुछ हद तक कम किया है, लेकिन साथ ही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
Read more »
राजस्थान में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टराजस्थान में मौसमी बदलने के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और किसानों को राहत मिलेगी.
Read more »
Rajasthan Weather Update: मूसलाधार बारिश से भीगी राजस्थान की सड़कें, 10 जुलाई तक IMD का अलर्टRajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का दौर जारी है.प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. टोंक में मानसून मेहरबान हुआ.सूखा झेल रहे आधा दर्जन बांध ओवरफ्लो हुए.
Read more »
