Ind vs Aus semifinal: भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन पाएगा फाइनल का टिकट, ये 5 बड़ी बातें तय करेंगी विजेता

Steven Peter Devereux Smith News

Ind vs Aus semifinal: भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन पाएगा फाइनल का टिकट, ये 5 बड़ी बातें तय करेंगी विजेता
Rohit Gurunath SharmaIndiaAustralia
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 241 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 63%

India vs Australia 1st Semi Final: टीम इंडिया टॉस से पहले ही फायदे की स्थिति में है, लेकिन यहां कुछ बड़ी टक्कर हैं, जो मैच का परिणाम तय करेंगी

India vs Australia 1st Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसकों की नजरें अब मंगलवार को खेले जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले पर जा टिकी हैं. एक बड़ा भारतीय वर्ग इस मुकाबले को "मिशन बदला" भी कहा रहा है.

यह तो आप जानते ही हैं कि भारत में खेले गए साल 2023 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी. और अब करोड़ों भारतीय फैंस चाहते हैं कि टीम इंडिया मंगलवार को कंगारुओं से उस हार का हिसाब चुकता कर दे. वैसे यह सही है कि भारत के स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन ने मेगा मुकाबले से पहले ही शुरुआती फायदा टीम रोहित को दिला दिया है, लेकिन इसके अलावा कई और बड़े पहलू हैं, जो फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भाग्य तय करेंगे. चलिए हम आपको ऐसी ही 5 बड़ी वजहों के बारे में बता देते हैं, जो यह तय करेंगी कि ऑस्ट्रेलिया और भारत में से कौन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगा.यह भी पढ़ें:India vs Australia: अगर बारिश से धुला सेमीफाइनल मुकाबला, तो इस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकटInd vs Aus: "मैच में 4 स्पिनरों के साथ जाना आकर्षक है, लेकिन...", कप्तान रोहित का वरुण को आगे खिलाने पर बड़ा बयान{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});1. रोहित शर्मा V/S नई गेंदभारतीय कप्तान रोहित शर्मा साल 2023 विश्व कप के बाद से वनडे में  शुरुआती दस ओवरों में  यानी पावर-प्ले में खासे निर्भीक रहे हैं. उनकी एप्रोच एकदम आक्रामक रही है. इस दौरान उनका 20 पारियों में स्ट्राइक-रेट 136.8 का रहा है, तो वहीं उन्होंने शुरुआती दस ओवरों में 37 छक्के भी जड़े हैं. इस बात ने भारत को अच्छी शुरुआत देने में खास तौर पर मुश्किल पिचों पर अहम रोल निभाया है. लेकिन यह भी कोई छिपी हुई बात नहीं है कि नई हिलती और स्विंग होती हुई गेंद भारतीय कप्तान के लिए समस्या रही है. यह वह एक एरिया है, जहां कंगारू भारतीय बैटिंग के दौरान शुरुआत में बढ़त बना सकते हैं. रोहित का फुटवर्क पहले की तुलना में धीमा हुआ है. इस साल छह में से पांच वनडे में वह पावर-प्ले में आउट हुए हैं. इनमें से तीन बार नई गेंद का शिकार हुए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में भी तीन मैचों में उनका स्कोर क्रमश: 41, 20, 15 का रहा है. इन बातों को देखते हुए रोहित और नई गेंद के बीच मुकाबला मैच का परिणाम तय करने में एक बड़ी भूमिका अदा करेगा.2. ट्रेविस हेड V/S भारतभारत के फाइनल में पहुंचते ही ट्रेविस हेड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू हो गए थे. बड़े मैचों में इस लेफ्टी ने भारत को खासा रुलाया है. फिर चाहे साल 2023 का विश्व कप हो या फिर 2023 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हो या फिर एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट में बनाया गया शतक हो. टीम रोहित के खिलाफ खेलना ट्रेविस को खासा पसंद है. सभी फॉर्मेटों में खेले 11 मैच में हेड ने भारत के खिलाफ 68.20 के औसत के अलावा चार शतक भी बनाए हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के लिए ट्रेविस हेड एक बड़ा चैलेंज होने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर पहले से ही उन्हें लेकर जोर-शोर से चर्चा चल रही है. अगर भारतीय गेंदबाज उन्हें सस्ते में निपटा देते हैं, तो इसका टीम इंडिया को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा. 3. एडम जंपा V/S विराट कोहलीलेग स्पिनरों ने विराट कोहली को  नियमित रूप से परेशान किया है. मजबूत भारतीय  बैटिंग लाइन में जंपा ने बड़ा वार किया है. साल 2020 में विराट का लेग स्पिनरों के खिलाफ औसत 72.60 का था, जो अब गिरकर 41.00 का रह गया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई हालिया सीरीज में आदिल रशीद ने विराट को खासा परेशान किया. कोहली दो मैच खेले थे और दोनों में ही आदिल ने उन्हें आउट किया. कोहली ने रशीद की 14 गेंदों का सामना किया, लेकिन इसमें से उन्होंने 10 गेंद डॉट खेलीं. पाकिस्तान के खिलाफ भी अबरार अहमद के खिलाफ भी वह बैकफुट पर खेलते दिखाई पड़े. ऐसे में जंपा के रूप में कोहली को बड़ा चैलेंज मिलने जा रहा है. जंपा ने कोहली को वनडे में पांच बार आउट किया है. जब भी कोहली ने उनके खिलाफ तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, जंपा ने उन्हें जाल में फंसा लिया. अब देखने की बात होगी कि दुबई की इस टक्कर में कौन किस पर भारी पड़ता है?4. ऑस्ट्रेलिया दिग्गज V/S भारतीय स्पिनरभारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनरों को XI में खिलाया, तो वरुण चक्रवर्ती ने तो कहर ही ढहा दिया. यह वह एरिया है, जिसमें भारत के पास मैदान में उतरने से पहले ही एडवांटेज है क्योंकि कंगारू टीम में चंपा को छोड़कर कोई दूसरा स्तरीय स्पिनर नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम 11 से लेकर 40 ओवरों में 5  विकेट पर 105 रन ही बना सकी थी. इस दौरान उसका स्ट्राइक-रेट 62.64 का रहा. और यही वह फंदा है, जिसमें कंगारू दिग्गज भारत के जाल में फंस सकते हैं. साल 2023 विश्व कप के बाद 14 पारियों में सभी स्पिनरों के खिलाफ स्मिथ का औसत 40.71 का रहा है, तो स्ट्राइक-रेट 83.09 का रहा है. दूसरी तरफ लबुशेन का औसत सिर्फ 33 और स्ट्राइक-रेट 77.28 का रहा है. निश्चित तौर पर भारतीय बॉलिंग स्टॉफ ने इसे भुनाने की रणनीति बना ली होगी. 5. भारत V/S ऑस्ट्रेलिया डेथ ओवरों का प्रदर्शनअगर ऑस्ट्रेलियाई मिड्ल ओवरों में  पार पा जाते हैं, तो उन्हें भारत से मैच छीनने के लिए आखिरी दस ओवरों में कड़ा मुकाबला करना होगा. आंकड़े कहते हैं कि साल 2024 के बाद से डेथ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया का स्ट्राइक-रेट 143.72 का रहा है. इस दौरान वनडे में यह किसी भी टीम के मुकाबले बेहतर है. इसमें जोश इंग्लिस ने अहम रोल निभाया है. साल 2024 के बाद से आखिरी दस ओवरों में इंग्लिस ने पांच छ्क्के जड़े हैं. मैक्सवेल और कैरी भी खासे बेहतर रहे हैं. इन तीनों ने मिलकर 10 छक्के जड़े हैं. अब कंगारू भारतीय स्पिनरों के खिलाप तीस गज के घेरे के बाद एक्स्ट्रा फील्डर और तुलनात्मक रूप से लंबी बाउंड्रियों से कैसे पार पाते हैं, यह  पहलू भी खासा निर्णायक होने जा रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Rohit Gurunath Sharma India Australia Cricket ICC Champions Trophy 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ind vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: चौथे मैच में भारत की जीत की चर्चा को हर्षित राणा विवाद ने छिपा दिया, लेकिन राणा एक और बड़ी वजह से चर्चा में हैं
Read more »

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, पोंटिंग ने बताया कौन होगा सामनेचैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, पोंटिंग ने बताया कौन होगा सामनेचैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया, भारत या पाकिस्तान कौन होगा उसके सामने, पोंटिंग ने बताया नाम
Read more »

स्टीव स्मिथ बनाम रिकी पोंटिंग: कौन हैं ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज?स्टीव स्मिथ बनाम रिकी पोंटिंग: कौन हैं ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज?यह लेख स्टीव स्मिथ और रिकी पोंटिंग की तुलना करता है और यह तय करने का प्रयास करता है कि आधुनिक टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान बल्लेबाज कौन हैं।
Read more »

Champions Trophy: India vs Pakistan- भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह में दिल्ली के फैंस, सुनिए क्या कहा?Champions Trophy: India vs Pakistan- भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह में दिल्ली के फैंस, सुनिए क्या कहा?India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 : भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को यानी आज होने जा रहा है.
Read more »

AUS vs AFG: अफगानिस्तान या ऑस्ट्रेलिया, आज जो जीता सीधा सेमीफाइनल में पहुंचेगा! पर मंडरा रहा बड़ा खतराAUS vs AFG: अफगानिस्तान या ऑस्ट्रेलिया, आज जो जीता सीधा सेमीफाइनल में पहुंचेगा! पर मंडरा रहा बड़ा खतराअफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आज (28 फरवरी) को लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए होड़ करेंगी.
Read more »

IND vs NZ: भारत तय करेगा कौन किससे भिड़ेगा, आज न्‍यूजीलैंड से होगी टक्‍करIND vs NZ: भारत तय करेगा कौन किससे भिड़ेगा, आज न्‍यूजीलैंड से होगी टक्‍करचै‍पियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। यह मैच आज दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी कोशिश आखिरी मैच में भी जीत दर्ज करने पर होगी। भारत न्‍यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:35