दूषित पानी से 35 लोगों की मौत के कारण चर्चा में रहे इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में आए मेहमान भी उल्टी-दस्त का शिकार हो गए, हालांकि इस बार बीमारी
दूषित पानी से 35 लोगों की मौत के कारण चर्चा में रहे इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में आए मेहमान भी उल्टी-दस्त का शिकार हो गए, हालांकि इस बार बीमारी की वजह दूषित पानी नहीं, बल्कि दूषित भोजन था। पार्टी में शामिल हुए लोग जब दाल-बाफले खाकर अपने घरों पर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद वे अलग-अलग क्लीनिकों में इलाज कराने गए, राहत की बात है कि कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ और भर्ती कराने की नौबत नहीं आई। भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। मेन्यू में दाल-बाफले और अन्य व्यंजन थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। मुक्शिया के अनुसार 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और भोजन के सैंपल लिए। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। आकाश ने बताया कि घर पर ही खाना बनाया था और 40 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था। खाने में हमने बोरिंग का पानी उपयोग में लिया था। डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग कहा है। आकाश ने कहा कि मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें भी हम सरकारी क्लीनिक में दिखाने ले गए थे। उधर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
माधव हसानी ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई, भागीरथपुरा की सरकारी डिस्पेंसरी में दो लोग इस शिकायत को लेकर आए थे। बाकी मरीजों के बारे में जानकारी नहीं है।
Indore Breaking News Indore Updates Madhya Pradesh Mp News In Hindi Mp News Hindi Mp Latest News In Hindi Mp News Update In Hindi Mp News Update Mp Live News In Hindi Update Mp Live News Today In Hindi Mp News Indore News In Hindi Latest Indore News In Hindi Indore Hindi Samachar इंदौर समाचार इंदौर की खबरें इंदौर की अपडेट्स मध्यप्रदेश समाचार एमपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के गैस सेक्टर को चोरी और अनियमितताओं से 30 अरब रुपए का नुकसानपाकिस्तान के गैस सेक्टर को चोरी और अनियमितताओं के कारण हर साल 30 अरब रुपए का नुकसान हो रहा है, जिससे वित्तीय बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सांसदों ने इस पर चिंता जताई है।
Read more »
2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति
Read more »
Weather Today: यूपी में आग बरसाएगा मौसम! लखनऊ-आगरा में अब बढ़ेगी गर्मीहोली से पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा सहित कई शहरों में दिन में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Read more »
दिल्ली में बढ़ने वाली गर्मी, तापमान 30 डिग्री के पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हालराजधानी दिल्ली में एक बार गर्मी बढ़ने वाली है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है।
Read more »
VIDEO : 30 सेकंड में 24 बार चाकू से वार, भोपाल में 2 नाबालिगों ने क्लब में 10वीं के छात्र पर किया हमलाभोपाल में एक स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को दो नाबालिगों ने 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारा। आरोपियों ने हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Read more »
मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मुड़ी देखकर भड़का टीचर, 30 छात्रों को बेरहमी से पीटा; FIR दर्जमहाराष्ट्र के लातूर में एक शिक्षक उज्ज्वल सोनी ने अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मुड़ी देखकर 30 से अधिक छात्रों और स्टाफ को बेरहमी से पीटा। छात्रों के शरीर पर गहरे लाल निशान देखे गए।
Read more »
