India-EU FTA: 'गेमचेंजर' होगा समझौता, अमेरिका के बजाय यूरोप पर फोकस से बिना अतिरिक्त क्षमता बढ़ाए यह फायदा

India-Eu News

India-EU FTA: 'गेमचेंजर' होगा समझौता, अमेरिका के बजाय यूरोप पर फोकस से बिना अतिरिक्त क्षमता बढ़ाए यह फायदा
FtaUsExport
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) केवल एक कूटनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक पुनर्व्यवस्था का एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता केवल एक कूटनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक पुनर्व्यवस्था का एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी मौजूदा विनिर्माण क्षमता में एक भी रुपये का अतिरिक्त निवेश किए बिना यूरोपीय संघ को 10 से 11 अरब डॉलर का अतिरिक्त निर्यात कर सकता है।यह 'स्मार्ट शिफ्ट' अमेरिका को भेजे जाने वाले उच्च-टैरिफ वाले सामानों को यूरोपीय बाजार की ओर मोड़कर संभव होगा। यह विश्लेषण ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले तीन वर्षों से भारत-ईयू माल व्यापार लगभग 136.

5 बिलियन डॉलर पर स्थिर बना हुआ है और दोनों पक्ष वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच जोखिम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। रुबिका डेटा साइंसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार यह संभावित पुनर्संतुलन द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर आया है, खासकर तब से जब यूरोपीय संघ ने कुछ श्रम-प्रधान भारतीय वस्तुओं के लिए निर्यात लाभ को निलंबित कर दिया है जो पहले सामान्यीकृत वरीयता योजना के अंतर्गत आते थे। बाजार के जानकार कहते हैं, भारत-ईयू एफटीए ऐतिाहसिक होगा क्योंकि इससे भारत के बाहर व्यापार आउटलुक को एक अच्छा संकेत मिलेगा, लेकिन इसे तुरंत लागू करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ बयानबाजी सभी के लिए चुनौती बनी हुई है। भारत और ईयू के बीच होने वाला व्यापार रिपोर्ट के अनुसार भारत-ईयू का माल व्यापार लगातार तीन वर्षों से तक 136.5 बिलियन डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि ईयू वित्त वर्ष 2025 में भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय माल व्यापार भागीदार बनकर उभरा, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका को मामूली रूप से पीछे छोड़ दिया है। यूरोपीय संघ के आयात में भारत की हिस्सेदारी केवल 2.9 प्रतिशत और निर्यात 1.9 प्रतिशत है, जो रणनीतिक इरादे और वास्तविक व्यापार परिणामों के बीच का अंतर उजागर करता है। यूरोपीय संघ की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ जो 2025 में 21.1 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक समूह के रूप में यूरोपीय संघ लगभग 1.4 प्रतिशत मध्यम और असमान वृद्धि कर रहा है, जिसमें इसकी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, जर्मनी, फ्रांस और इटली की विकास गति धीमी बनी हुई है। जबकि यूरोपिय बाहरी व्यापार इंजन मजबूत बना हुआ है, 2024 में यूरोपीय संघ के बाहर वस्तुओं का व्यापार 5.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। अमेरिका के साथ ईयू के व्यापार रिपोर्ट के अनुसार, मशीनरी वाहन, फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल्स सहित उच्च मूल्य वाले विनिर्मित वस्तुओं के मजबूत निर्यात के कारण 2024 में अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ का माल व्यापार अधिशेष बढ़कर 164 अरब डॉलर हो गया। हालांकि नए सिरे से लागू किए गए टैरिफ संबंधी खतरों और नीतिगत अनिश्चितता की वजह से परेशानी बढ़ने की संभावना है। जिसकी वजह से यूरोपीय संघ के लिए व्यापार में विविधिकरण का रणनीतिक महत्व और भी बढ़ जाता है। "इस पृष्ठभूमि में, प्रस्तावित भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।" ईयू भारत के लिए महत्वपूर्ण निवेशक है रिपोर्ट कहती है, वस्तुओं के व्यापार के अलावा यूरोपीय संघ भारत के सबसे महत्वपूर्ण निवेश साझेदारों में से एक बना हुआ है। अप्रैल 2000 से दिसंबर 2024 के बीच यूरोपीय संघ से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 119.2 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है, जो भारत के कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 16.5 प्रतिशत है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Fta Us Export Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News बिजनेस डेस्क अमर उजाला मुंबई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India-EU FTA: दिल्‍ली में लिखने वाला है इतिहास, यूरोप की सबसे शक्तिशाली महिला भारत में, ये मैसेज देकर बढ़ाई हलचलIndia-EU FTA: दिल्‍ली में लिखने वाला है इतिहास, यूरोप की सबसे शक्तिशाली महिला भारत में, ये मैसेज देकर बढ़ाई हलचलIndia-EU FTA: यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयन भारत में हैं। वह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। भारत और यूरोपीय संघ एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। यह समझौता दोनों पक्षों के बीच व्यापार बढ़ाएगा। यह भारत के निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण होगा। शिखर सम्मेलन में इस समझौते पर चर्चा...
Read more »

India-EU FTA: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मदर ऑफ ऑल डील.. क्या हैं इसके फायदे ?India-EU FTA: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मदर ऑफ ऑल डील.. क्या हैं इसके फायदे ?India-EU FTA: भारत और यूरोपीय यूनियन (India European Union Deal) के बीच जो मोस्ट अवेटेड डील होने जा रही है उसकी बस शुरुआत हो चुकी है। 2026 की इस सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण डील को पूरा करने के लिए यूरोप से नेता दिल्ली पहुंचने लगे हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष (President of the European Commission) उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) जिन्होंने...
Read more »

India-EU FTA Benefits: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच FTA-डील से कौन-कौन से फायदे होंगे ?India-EU FTA Benefits: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच FTA-डील से कौन-कौन से फायदे होंगे ?फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल करने के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत पहुंच चुके हैं। उनका राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। ये दोनों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर भी शामिल होंगे। इसके बाद भारत और यूरोपीय संघ मिलकर उस मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने...
Read more »

India-EU FTA: ‘भारत जो चाहता है वही होगा’, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर ईयू के कमिश्नर ने दिए बड़े संकेत, होगी ब...India-EU FTA: ‘भारत जो चाहता है वही होगा’, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर ईयू के कमिश्नर ने दिए बड़े संकेत, होगी ब...भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. ईयू के ट्रेड कमिश्नर ने साफ किया है कि इस समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा की गई है. यह डील व्यापार, निवेश और रोजगार के लिहाज से भारत के लिए बड़े अवसर खोल सकती है.
Read more »

India–EU FTA: होने वाली है 'मदर ऑफ ऑल डील्स'! 110 के बजाय 40% टैक्स, सस्ती हो जाएंगी कारेंIndia–EU FTA: होने वाली है 'मदर ऑफ ऑल डील्स'! 110 के बजाय 40% टैक्स, सस्ती हो जाएंगी कारेंIndia–EU FTA Deal: इस प्रस्ताव का सबसे बड़ा असर साफतौर पर कारों की कीमतों पर देखने को मिलेगा. अभी मौजूदा हालात में यूरोप में 45,000 से 50,000 यूरो की कीमत वाली कारें जब भारत पहुंचती है तो हाई इंपोर्ट ड्यूटी (70 से 100%) के चलते और भी महंगी हो जाती हैं. लेकिन इस डील के बाद इनकी कीमत में लाखों रुपये की गिरावट आ सकती है.
Read more »

India-EU FTA: अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 साल पहले ही रख दी थी भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बुनियाद, अब ...India-EU FTA: अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 साल पहले ही रख दी थी भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बुनियाद, अब ...भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 27 जनवरी को होने जा रहा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) एक ऐतिहासिक कदम है, जो भारतीय कारोबारियों के लिए यूरोप के दरवाजे खोल देगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दोस्ती की शुरुआत आज से 25 साल पहले ही हो गई थी? पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2000 में ही पहचान लिया था कि भारत और यूरोप 'नेचुरल पार्टनर' हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:34:29