India-US Deal पर आ गई रूस की प्रतिक्रिया, जानें तेल को लेकर क्या कहा?

India US Trade Deal News

India-US Deal पर आ गई रूस की प्रतिक्रिया, जानें तेल को लेकर क्या कहा?
India US DealRussia OilIndia Russia Relation
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

India-US Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ था. क्या इसका असर भारत और रूस के पारंपरिक रिश्तों पर पड़ेगा?

"India-US Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ था. क्या इसका असर भारत और रूस के पारंपरिक रिश्तों पर पड़ेगा? खासकर यह आशंका जताई जा रही थी कि अमेरिका के साथ नजदीकी बढ़ने के बदले भारत सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद कर सकता है.

अब इन तमाम अटकलों पर रूस की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि रूस ने अमेरिका के साथ भारत की डील पर क्या कहा है. Advertisment रूस ने साफ किया रुख: कोई संकेत नहीं मिला रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बातचीत में इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस को भारत की ओर से तेल खरीद रोकने को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना या बयान नहीं मिला है. पेस्कोव का कहना था कि भारत और रूस के बीच संवाद पूरी तरह स्पष्ट और सक्रिय है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी मीडिया में लगातार यह दावा किया जा रहा था कि अमेरिका के साथ डील के चलते भारत रूस से दूरी बना सकता है. रूस के इस रुख ने उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है. रणनीतिक साझेदारी पर रूस का भरोसा तेल से आगे बढ़कर रूस ने भारत के साथ अपने व्यापक रणनीतिक रिश्तों पर भी भरोसा जताया है. पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को भारत के साथ अपने संबंधों को हर स्तर पर मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह बयान इस बात का संकेत है कि रूस, भारत की संतुलित और स्वतंत्र विदेश नीति को समझता है और उसका सम्मान करता है. भारत की प्राथमिकता: ऊर्जा सुरक्षा भारत पहले भी साफ कर चुका है कि उसकी विदेश नीति किसी एक ध्रुव पर आधारित नहीं है. ऊर्जा सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है और वह वहीं से तेल खरीदेगा जहां उसे अपने नागरिकों और अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बेहतर सौदा मिलेगा. रूस से मिलने वाला सस्ता कच्चा तेल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अहम भूमिका निभाता रहा है. इस बयान के क्या हैं मायने? रूस की प्रतिक्रिया कई अहम संकेत देती है. दरअसल सबसे पहले ये रिएक्शन बताता है कि भारत ने अमेरिका से ट्रेड डील जरूर की है, लेकिन उसने अपनी रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं किया. वहीं दूसरा, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और रूस इस समय उसका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. ऐसे में अचानक तेल आयात रोकना न तो व्यावहारिक है और न ही आर्थिक रूप से आसान. इसी तरह तीसरा मायना यह है कि रूस ने परोक्ष रूप से अमेरिका को भी यह संदेश दे दिया है कि नई दिल्ली और मॉस्को के रिश्ते किसी दबाव में टूटने वाले नहीं हैं. संतुलन की कूटनीति पर कायम भारत कुल मिलाकर रूस का यह बयान दिखाता है कि भारत वैश्विक मंच पर दोस्तियां बढ़ाते हुए भी पुराने भरोसे को नहीं तोड़ रहा. यही संतुलन भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है. यह भी पढ़ें - 'भारत-अमेरिकी ट्रेड डील से दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार', ट्रंप के टैरिफ घटाने के बाद बोले गृह मंत्री अमित शाह"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

India US Deal Russia Oil India Russia Relation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India US Trade Deal: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के सिग्नल, India-US Deal के बाद टेक्सटाइल-फार्मा समेत इन शेयरों में आ सकता है उछालIndia US Trade Deal: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के सिग्नल, India-US Deal के बाद टेक्सटाइल-फार्मा समेत इन शेयरों में आ सकता है उछालUS India Trade Deal Live Updates: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील डन हो गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर बड़ा ऐलान करते हुए भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर 18% करने की घोषणा की है.
Read more »

India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal:
Read more »

India-US Deal: असली 'डील मेकर' तो ये शख्स! जिसने पद संभालते ही 21 दिन में कर दिया खेलIndia-US Deal: असली 'डील मेकर' तो ये शख्स! जिसने पद संभालते ही 21 दिन में कर दिया खेलSergio Gor Big Role: सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजदूत का पद 12 जनवरी 2026 को संभाला था. उन्होंने पद संभालते ही कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच सबकुछ 'All is Well' है. उनकी नियुक्ति के 21वें दिन ही भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर सहमति बन गई है.
Read more »

India-US Deal पर अमेरिकी अखबारों ने क्या कहा? कुछ दे रहे वॉर्निंग तो कुछ ने बताया अनसुलझाIndia-US Deal पर अमेरिकी अखबारों ने क्या कहा? कुछ दे रहे वॉर्निंग तो कुछ ने बताया अनसुलझाIndia Us Trade Deal: भारत अमेरिका डील को लेकर वैसे तो अमेरिकी मीडिया ने बड़ा कदम बताया, हालांकि साथ में इस डील पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं. कुछ मीडिया संस्थानों ने अभी इसे अनसुलझा बताया है.
Read more »

India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...india US Trade Deal Gives India Advantage Over China Pakistan and Bangladesh
Read more »

India-US Deal: क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे? एक्‍सपर्ट ने बताया भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में दिखेंगे कौन से बदलावIndia-US Deal: क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे? एक्‍सपर्ट ने बताया भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में दिखेंगे कौन से बदलावभारत अमेर‍िका के बीच समझौते का देश के स्‍मार्टफोन और टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर पर क्‍या असर होगा, इस बारे में एनबीटी टेक से बेनक्‍यू इंड‍िया के मैनेज‍िंंग डायरेक्‍टर ने बात की। क्‍या बताया एक्‍सपर्ट ने, आइए जानते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:43:40