India-US Trade: इस साल मार्च से ही भारत और अमेरिका चरणबद्ध व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य सितंबर-अक्टूबर तक पहला चरण पूरा करना है. दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने के इच्छुक हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के समय के साथ, भारत और अमेरिका दोनों ही देश लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते के लिए शर्तों को मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, India-US Trade वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इस द्विपक्षीय वार्ता में 19 अध्याय शामिल किए गए हैं और इनपर बातचीत 23 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है.Advertisementगौरतलब है कि इस साल मार्च 2025 से ही भारत और अमेरिका चरणबद्ध व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य सितंबर-अक्टूबर तक पहला चरण पूरा करना है. दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने के इच्छुक हैं.ये होंगे भारत के प्रमुख वार्ताकारपीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही India-US व्यापार वार्ता में माल, सेवाओं और सीमा शुल्क सुविधा जैसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने से पहले कुछ मुद्दों पर मतभेद दूर करने के लिए अगले सप्ताह एक अलग टीम अमेरिका जाएगी. इस बैठक के लिए भारत ने राजेश अग्रवाल को प्रमुख वार्ताकार नियुक्त किया है.Advertisementबता दें कि तीन दिवसीय व्यापार वार्ता का भारत की ओर से नेतृत्व करने जा रहे राजेश अग्रवाल वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं और इन्हें बीते 18 अप्रैल को अगला वाणिज्य सचिव नियुक्त किया गया है. वह 1 अक्टूबर 2025 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे.इन मुद्दों पर रहेगा जोरदोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता में ToRs को और विकसित करने पर जोर दिया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी. इसमें टैरिफ, गैर-टैरिफ बाधाएं और रेग्युलेटरी मामले शामिल होंगे. भारत-अमेरिका के बीच चर्चा का यह दौर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रिपोर्ट में एक सीनियर ऑफिशियल के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित टैरिफ राहत के भीतर एक अंतरिम व्यापार समझौता हो सकता है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी बीते 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और 9 अप्रैल को ये लागू होने वाला था, लेकिन अचानक ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए टैरिफ लागू किए जाने को 90 दिनों के लिए रोका गया था.दोनों देशों को व्यापार वार्ता से ये उम्मीदेंउम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के तहत कई तरह की वस्तुओं पर सीमा शुल्क में भारी कटौती की जा सकती है या फिर उसे खत्म किया जा सकता है. इसका उद्देश्य सेवाओं और निवेश के नियमों को सरल बनाना भी है. अमेरिका इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, वाइन, पेट्रोकेमिकल्स, डेयरी और कुछ कृषि उत्पादों में रियायतों के लिए दबाव बना रहा है. दूसरी ओर, भारत परिधान, कपड़ा, रत्न और आभूषण, चमड़ा, प्लास्टिक समेत समुद्री खाद्य जैसे निर्यात पर कम शुल्क चाहता है. ये भी देखें
Donald Trump India-US Trade India US Trade Talk India Vs US Trade Agreement Tariff Pause Bilateral Trade Rajesh Agrawal Commerce Secretary Trade Negotiations Customs Duties Economic Relations Trade Surplus Import Export Business News News In Hindi Business News In Hindi Tariff News बिजनेस न्यूज ट्रंप टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका भारत-अमेरिका वार्ता बिजनेस की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फ्यूनरल होम में तब्दील हुए जापानी Love Motel ने खींचा लोगों का ध्यान, देश में बर्थ रेट में गिरावट पर चर्चा तेजजापान में चल रहे जनसंख्या संकट के बीच इन नई तस्वीरों ने देश में बढ़ती बुजुर्गों की जनसंख्या और जन्म दर में आ रही गिरावट को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
Read more »
बदर ख़ान सूरी: अमेरिका में हमास का समर्थन करने के आरोप में हिरासत में लिए गए भारतीय छात्रअमेरिका में वॉशिंगटन डीसी की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में शोध छात्र बदर ख़ान सूरी को फ़िलहाल भारत भेजने पर अदालत ने रोक लगा दी है.
Read more »
रियाद में यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता खत्म, काला सागर में नौवहन व ऊर्जा केंद्रों की सुरक्षा पर फोकसरियाद में यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता खत्म, काला सागर में नौवहन व ऊर्जा केंद्रों की सुरक्षा पर फोकस
Read more »
व्यापार पर आज से बातचीत शुरू करेंगे भारत और अमेरिका, इन मुद्दों पर होगी चर्चाव्यापार पर अमेरिका के साथ बातचीत शुरू कर भारत ने एक अनूठी पहल शुरू की है.भारत की चिंता अमेरिका की ओर से खड़े किए गए कुछ गैर-व्यापारिक अवरोध हैं. भारत सभी मुद्दों को आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेगा.
Read more »
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत, सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ीभारत और अमेरिका के अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
Read more »
व्यापार समझौते पर जल्द सामने आएंगे भारत-अमेरिका, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चाIndia-US Bilateral Trade Agreement: भारत और अमेरिका 23 अप्रैल 2025 को व्यापार वार्ता शुरु करने वाले हैं. इस बातचीत का नेतृत्व राजेश अग्रवाल की ओर से किया जाएगा.
Read more »
