भारत और अमेरिका ने एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को तत्काल प्रभाव से 25 से घटाकर 18 कर दिया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर तत्काल प्रभाव से 18% कर दिया है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर इस ऐतिहासिक डील की घोषणा करते हुए बताया कि भारत अब रूसी कच्चे तेल का आयात बंद कर अमेरिका और वेनेजुएला की ओर रुख करेगा, जो वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत भारत अमेरिका के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संपर्क का हिस्सा माना जा रहा है यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने दी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को भारतीय निर्यात पर 50% का भारी शुल्क लगाया था। इस शुल्क का 25% हिस्सा रूस के साथ भारत के कच्चे तेल के व्यापार पर था, जिसके बारे में अमेरिका का दावा था कि यह अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को वित्तपोषित कर रहा था। पीएम मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात वहीं, पीएम मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने अपने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की। वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवत: वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी इसी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अतिरिक्त, 'अमेरिकी उत्पाद खरीदें' के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध ट्रंप ने आगे लिखा, अमेरिका ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों में अग्रणी है। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर अपना टैरिफ घटाकर 0% कर देगा। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और कोयला खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। नई टैरिफ दर तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह भी पढ़ें- ट्रंप ने घटाया टैरिफ तो पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- बहुत अच्छा लगा मेरे दोस्त यह भी पढ़ें- India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील, ट्रंप ने रूसी तेल पर दिया बड़ा बयान यह भी पढ़ें- ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन: अमेरिका रवाना हुए जयशंकर, इंडिया गेट को लेकर क्या बोले यूएस प्रेसिडेंट?.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर तत्काल प्रभाव से 18% कर दिया है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर इस ऐतिहासिक डील की घोषणा करते हुए बताया कि भारत अब रूसी कच्चे तेल का आयात बंद कर अमेरिका और वेनेजुएला की ओर रुख करेगा, जो वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत भारत अमेरिका के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संपर्क का हिस्सा माना जा रहा है यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने दी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को भारतीय निर्यात पर 50% का भारी शुल्क लगाया था। इस शुल्क का 25% हिस्सा रूस के साथ भारत के कच्चे तेल के व्यापार पर था, जिसके बारे में अमेरिका का दावा था कि यह अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को वित्तपोषित कर रहा था। पीएम मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात वहीं, पीएम मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने अपने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की। वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवत: वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी इसी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अतिरिक्त, 'अमेरिकी उत्पाद खरीदें' के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध ट्रंप ने आगे लिखा, अमेरिका ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों में अग्रणी है। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर अपना टैरिफ घटाकर 0% कर देगा। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और कोयला खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। नई टैरिफ दर तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह भी पढ़ें- ट्रंप ने घटाया टैरिफ तो पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- बहुत अच्छा लगा मेरे दोस्त यह भी पढ़ें- India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील, ट्रंप ने रूसी तेल पर दिया बड़ा बयान यह भी पढ़ें- ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन: अमेरिका रवाना हुए जयशंकर, इंडिया गेट को लेकर क्या बोले यूएस प्रेसिडेंट?
Donald Trump Narendra Modi US Tariffs India Russian Crude Oil Venezuela Oil Energy Market Shift Global Politics Truth Social Trade Agreement
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरी खतरे में: पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, अर...Pakistan trade deal loss, 1 crore jobs threatened by India-EU FTA. Latest Updates.
Read more »
Bangladesh in panic over India-EU trade deal: Yunus urges FTA to save textile industryThe India-EU free trade agreement raises concerns in Bangladesh over the impact on its textile industry. Duty-free access has made Bangladeshi garments highly competitive in Europe, but the new deal could change the playing field.
Read more »
India-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारीIndia-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी
Read more »
Trump announces India-US trade deal; Tariffs to go down from 25% to 18%The United States has agreed to a trade deal with India to reduce the reciprocal tariff from 25% to 18%, former US President Donald Trump said, citing friendship and respect for Prime Minister Narendra Modi and acting on his request.
Read more »
India-US Trade Deal: 'भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा', ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन ये कितना सही?India-US Trade Deal:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा और रूस से तेल खरीद कम करेगा। उन्होंने 25 से 18 टैरिफ कटौती की भी बात कही। हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार लगभग 200 अरब डॉलर है, और इतनी बड़ी डील की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप का...
Read more »
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, इन 7 मुद्दों पर बनी सहमतिअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25 से घटाकर 18 करने की घोषणा की है, साथ ही भारत के साथ एक व्यापार समझौते का दावा किया है। इस डील के तहत भारत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ शून्य करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टैरिफ कटौती की पुष्टि करते हुए ट्रंप को धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर...
Read more »
