अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के व्यापक टैरिफ फैसले के बावजूद भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा 'इंडिया डील इज ऑन' और इस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के व्यापक टैरिफ फैसले के बावजूद भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा 'इंडिया डील इज ऑन' और इस पर अब भी पूरी तरह अमल किया जा रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनका भारत के साथ रिश्ता शानदार है और दोनों देश व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से तेल का आयात रोक दिया और अमेरिकी अनुरोध पर इसे वापस लिया, ताकि उस भयंकर युद्ध को रोका जा सके जिसमें हर महीने 25,000 लोग मर रहे थे। भारत-पाक युद्ध रोकने में टैरिफ का इस्तेमाल ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने टैरिफ का इस्तेमाल कर भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका। उन्होंने कहा मैंने अब तक आठ युद्धों को टैरिफ के जरिए खत्म किया है, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसी गंभीर, न्यूक्लियर स्थिति वाली लड़ाइयां भी शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप ने 3.
5 करोड़ जीवन बचाए। ये टैरिफ अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में भी मददगार रहे। ये भी पढ़ें:- US Tariff: 'सुप्रीम' फैसले पर तिलमिलाए ट्रंप, रद्द किए टैरिफ के बदले सभी देशों पर 10% वैश्विक शुल्क का एलान 'ऐसे फैसले की नहीं थी उम्मीद': सुप्रीम कोर्ट पर जमकर बरसे ट्रंप, कहा- आठ युद्ध में से पांच टैरिफ से खत्म किए चुनावी साल में बढ़ेगी ट्रंप की मुश्किलें?: टैरिफ पर सुप्रीम झटके से बढ़ी सियासी हलचल; आर्थिक संकट की भी आहट अंतरिम व्यापार समझौता और टैरिफ इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया। ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी कर भारत पर 25 प्रतिशत लगाए गए दंडात्मक टैरिफ हटा दिए। समझौते के तहत वॉशिंगटन भारत से वसूले जाने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर रहा है। वहीं, नई दिल्ली ने अमेरिकी वस्तुओं पर शून्य टैरिफ लगाने पर सहमति दी। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कुछ नहीं बदलेगा। वे टैरिफ का भुगतान करेंगे और हम कोई टैरिफ नहीं देंगे। यह पहले की स्थिति का उलट है। 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं, बेहद समझदार और उनके विरोधियों से काफी आगे।' 'अमेरिकी हित में, हमें उनका फायदा मिल रहा था। इसलिए हमने भारत के साथ एक न्यायपूर्ण समझौता किया। अब हम उन्हें कोई टैरिफ नहीं देंगे, और वे देंगे।' इससे पहले 20 फरवरी 2026 को अदालत ने ट्रंप के व्यापक वैश्विक टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया, जिससे उनकी आर्थिक नीतियों को बड़ा झटका लगा। इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को सही तरह से नहीं सुना गया। उन्होंने फैसले को निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला बताया। ट्रंप ने यहां तक कहा कि उन्हें ऐसे निर्णय की उम्मीद नहीं थी और फैसला सुनाने वाले कुछ जजों के रवैये पर भी सवाल उठाए।
India-Us Trade Deal Us Supreme Court Tariffs Trump On India Trade Narendra Modi Trade Deal Trump Tariffs Policy Donald Trump India Trade Deal Us-India Tariffs Interim Trade Agreement India-Us Relations World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News सुप्रीम कोर्ट टैरिफ भारत-अमेरिका व्यापार डील ट्रंप व्यापार नीति डोनाल्ड ट्रंप भारत व्यापार समझौता अमेरिकी टैरिफ भारत-अमेरिका संबंध अंतरिम व्यापार समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी भी 365 अंक गिरा; सोना ₹29...India AI Impact Summit 2026 Delhi: PM Modi proposes AI content authenticity labels. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर कब? राजदूत सर्जियो गोर ने दिए बड़े संकेतभारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जल्द
Read more »
AI समिट में भारत-अमेरिका का 'पैक्स सिलिका' समझौता: AI और चिप सेक्टर में 10 लाख नौकरियां आएंगी, मोदी-ट्रम्प ...AI Summit India 2026 Latest Updates. Follow India US Pax Silica Declaration for semiconductor supply chain, chip design, and manufacturing.
Read more »
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कब? राजदूत सर्जियो गोर और गोयल ने दिए बड़े संकेतभारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी
Read more »
Youth Cong workers stage topless protest at India AI Summit, raise anti-Modi slogans over US trade deal, detainedThe protest was witnessed during the second-last day of the India AI Impact Summit 2026.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने निकाली ट्रंप की हवा, क्या अब फिर से होगी India-US Trade Deal; एक्सपर्ट बोले- 3 रह जाएगा टैरिफअमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया है। इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत पर टैरिफ 18 से घटकर 3-4 हो सकता है, जैसा कि ट्रंप के कार्यकाल से पहले...
Read more »
