भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसी बीच उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अप्रैल तक लागू किए जाने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ यूके और ओमान के मुक्त व्यापार समझौते अप्रैल तक लागू किए जाने की संभावना है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ एफटीए को सितंबर तक ऑपरेशनल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच संभावित बैठक के संकेत उन्होंने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित बैठक उचित समय पर होगी। भारत एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर गोर ने कहा कि इंतजार कीजिए, मुझे विश्वास है कि यह सही समय पर होगी। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 13 फरवरी 2025 को वाशिंगटन डीसी में हुई थी, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक कार्य यात्रा की मेजबानी की थी। वर्ष 2025 के दौरान दोनों नेताओं के बीच विशेष रूप से व्यापार वार्ताओं को लेकर नियमित संवाद बना रहा। भारत ने औपचारिक रूप से पैक्स सिलिका में शामिल होने का एलान किया गोर इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उस समय मौजूद थे जब भारत ने औपचारिक रूप से ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने की घोषणा की। यह अमेरिका के नेतृत्व में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सप्लाई चेन सुरक्षा से जुड़ी एक प्रमुख पहल मानी जा रही है। इस अवसर पर अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस.
कृष्णन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और पैक्स सिलिका घोषणा पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। गोर ने कहा कि पैक्स सिलिका क्षमताओं का एक गठबंधन है। दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद समिट को लेकर गोर ने इसे बेहद प्रभावशाली बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद हैं और दोनों देश इन अवसरों पर सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं। इससे पहले इस माह उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को असीम संभावनाओं वाला बताते हुए नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते का उल्लेख किया था, जिसमें अमेरिकी टैरिफ में कमी और ऊर्जा व प्रौद्योगिकी सहयोग को नई दिशा देने के संकेत मिले हैं।
Sergio Gor Marco Rubio Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सर्जियो गोर मार्को रुबियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका के 50 फाइटर जेट मिडिल ईस्ट रवाना: इनमें F-22, F-35 और F-16 शामिल, अमेरिका बोला- ईरान शर्तें नहीं मा...US VP Vance: Iran Not Ready for Our Terms. Follow latest US Iran nuclear deal updates.
Read more »
Oil era over? India eyes mega trade deal with Russia; after US and Europe, another big market set to openThis pact is expected to create new business opportunities for Indian MSMEs and give them better access to markets across the Eurasian region.
Read more »
India signs US-led Pax Silica Declaration on last day of Global AI Impact SummitThe signing ceremony was attended by US Ambassador to India Sergio Gor, US Under Secretary of State for Economic Growth, Energy, and the Union Minister for Information Technology Ashwini Vaishnaw.
Read more »
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर कब? राजदूत सर्जियो गोर ने दिए बड़े संकेतभारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जल्द
Read more »
AI समिट में भारत-अमेरिका का 'पैक्स सिलिका' समझौता: AI और चिप सेक्टर में 10 लाख नौकरियां आएंगी, मोदी-ट्रम्प ...AI Summit India 2026 Latest Updates. Follow India US Pax Silica Declaration for semiconductor supply chain, chip design, and manufacturing.
Read more »
दिल्ली AI समिट- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में नारेबाज...Youth Congress protest at Delhi AI Summit against India-US trade deal. T-shirts removed, Modi anti Nare raised. Latest Updates.
Read more »
