Donald Trump की टैरिफ धमकियों के बीच भारत और यूरोपीय संघ बड़ी डील करने जा रहा है. इस मुक्त व्यापार समझौते का ऐलान 27 जनवरी को हो सकता है और इससे भारत को 27 देशों के बाजारों में पहुंच प्राप्त होगी.
डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर अपने टैरिफ अटैक का सिलसिला जारी रखे हुए हैं और लगातार नई धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत अलग ही खेल कर रहा है. जी हां, टैरिफ टेंशन के बीच भारत, यूरोपीय यूनियन के साथ सबसे बड़ी डील करने वाला है और इसका ऐलान कल यानी 27 जनवरी को किया जा सकता है.
और पढ़ेंयूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी दिल्ली यात्रा पर हैं. मामले से जुड़े अधिकारियों की मानें, तो India-EU FTA में 90% से ज्यादा व्यापारिक वस्तुओं पर शुल्क हटाने का टारगेट सेट किया गया है, वहीं उर्सुला वॉन ने इस समझौते को 'Mother Of All Deals' बताया है. आइए समझते हैं इस डील से कैसे भारत को फायदा होने वाला है?'2 अरब लोगों का बाजार बनेगा'EU की चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दिल्ली यात्रा के दौरान भारत के साथ इस एफटीए को लेकर खासी उत्साहित नजर आई हैं. उन्होंने दिल्ली पहुंचने के बाद अपना पहला संदेश शेयर करते हुए कहा कि India-EU संघर्ष, संरक्षणवाद और राजनीतिक अस्थिरता से ग्रस्त टूटी हुई दुनिया को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो 27 जनवरी को इस डील का ऐलान किया जा सकता है. Advertisement I’m so glad to be in India today.India and Europe have made a clear choice.The choice of strategic partnership, dialogue and openness.Leveraging our complementary strengths.And building mutual resilience.We are showing a fractured world that another way is possible. pic.twitter.com/J04vNQbW30— Ursula von der Leyen January 25, 2026उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे अब तक की सबसे बड़ी डील बताते हुए कहा है कि यह ऐसा समझौता होगा जो 2 अरब लोगों का बाजार बनाएगा, जो वैश्विक जीडीपी का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए भारत आने की खुशी जाहिर की. EU के साथ एफटीए से भारत को ये फायदाग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने भारत-ईयू ट्रेड डील को लेकर रविवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस एफटीए की घोषणा 27 जनवरी को होने की उम्मीद है. इससे घरेलू उद्योग को लागत कम करने में मदद मिलने और व्यापार का विस्तार करने में मदद मिल सकती है.जीटीआरआई के फाउंडर अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत टैरिफ में कटौती से मुख्य रूप से इनपुट लागत में कमी आएगी, व्यापार की मात्रा बढ़ेगी, जिनसे दोनों पक्षों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा. इस मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, India-EU FTA से 90% से ज्यादा सामानों पर टैरिफ कट या इसे हटाया जा सकता है और इससे खासतौर पर कपड़े, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और आईटी सर्विसेज समेत अन्य सेक्टर्स को बड़ा लाभ होगा. Advertisement 136 अरब डॉलर का है कारोबारवित्त वर्ष 2025 के ट्रेड डाटा को देखें, तो भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं का व्यापार 136.53 अरब डॉलर से अधिक हो गया. अगर आयात की बात करें, तो यूरोपीय संघ से भारत का माल आयात 60.7 अरब डॉलर रहा. इनमें हाई कैटेगरी मशीनरी 13 अरब डॉलर के साथ इंपोर्ट लिस्ट में सबसे ऊपर रही. इलेक्ट्रॉनिक्स आयात का 9.4 अरब डॉलर रहा, जिसमें मोबाइल फोन के पुर्जे और सर्किट के मंगाए गए. इसके अलावा भारत ने 6.3 अरब डॉलर मूल्य के विमान, 3.8 अरब डॉलर मूल्य के मेडिकल उपकरण और साइंटिफिक उपकरणों का आयात किया, जबकि 1.4 अरब डॉलर मूल्य की खास दवाएं भी मगाईं.भारत का EU को इतना एक्सपोर्टआयात के बाद अब नजर डालें, वित्त वर्ष 2025 में यूरोपीय संघ को भारत के निर्यात के बारे में, तो इसका मूल्य 75.9 अरब डॉलर रहा. इसमें मुख्य रूप से श्रम-प्रधान क्षेत्रों का बड़ा योगदान रहा. लिस्ट में हालांकि, रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट 15 अरब डॉलर के निर्यात के साथ टॉप पर रहे. इनमें डीजल का निर्यात 9.3 अरब डॉलर और एटीएफ का निर्यात 5.4 अरब डॉलर का था. इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11.3 अरब डॉलर का रहा, जिसमें 4.3 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन शामिल थे. Advertisement कपड़ों का भारत से निर्यात मूल्य 4.5 अरब डॉलर था. वहीं अन्य प्रमुख निर्यात कैटेगरी में 50 लाख डॉलर की मशीनरी और कंप्यूटर,51 लाख डॉलर के जैविक रसायन, 49 लाख डॉलर मूल्य का लोहा और इस्पात और 30 लाख डॉलर की वैल्यू के फार्मा प्रोडक्ट्स शामिल थे. यूरोपीय संघ को जेम्स एंड ज्वेलरी का निर्यात 2.5 अरब डॉलर रहा, जिसमें मुख्य रूप से 1.6 अरब डॉलर मूल्य के कटे और पॉलिश किए गए हीरे शामिल थे. ऑटोमोबाइल निर्यात 2.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया.भारत के हाथ होगा 27 देशों का बाजारभारत के लिए यूरोपीय यूनियन के साथ ये व्यापार समझौता इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसका संभावित दायरा बहुत व्यापक है. ब्रसेल्स के लिए, भारत उसकी चीन पर निर्भरता कम करने और रणनीतिक रूप से सहयोगी माने जाने वाले देशों के साथ संबंध मजबूत करने में एक बड़े पार्टनर के रूप में उभरा है. इस डील से भारत के लिए यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों वाले बाजार तक अधिक पहुंच बनेगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Indiaeufta India EU Trade Deal Donald Trump Trump 200% Tariff Warning 200% Tariff Warning Trump Tariff Impact Trump Tariff Game EU India FTA India EU Free Trade Agreement Ursula Von Der Leyen India EU Trade Deal 2026 EU India FTA Negotiations India EU Trade Volume EU De-Risking Strategy India India EU Supply Chains India EU Trade India Import From EU India Export To EU Trump Tariff Warning Trump Tariff Game डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ ट्रेड डील भारत-ईयू ट्रेड डील भारत-अमेरिका ट्रेड डील
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India-EU Trade Deal: भारत के खिलाफ ये ऐक्शन चाहता था अमेरिका, 27 देशों ने मना कर दिया, क्यों अखरा सीक्रेट प्लान?यूरोपीय संघ ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए अमेरिकी टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे भारत के साथ एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना चाहते थे। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोप ने भारतीय रिफाइनरियों से रूसी तेल उत्पाद खरीदकर 'खुद के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित'...
Read more »
US-Canada trade tensions rise as Trump warns of 100% tariffs over China dealUS-Canada Trade: In a post on Truth Social, the US President warned of the high tariffs and stated that, China will eat Canada alive. He further threatened that if Ottawa makes a deal with Beijing, a 100 per cent tariff would be imposed on Canadian
Read more »
27 देश और 22 ट्रिलियन डॉलर की ताकत, यूरोप की पावर लेडी दिल्ली में हैं मौजूद... ऐसा क्या खास कि ट्रंप और जिनपिंग दोनों बेचैन ?India-EU Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अटकी हुई है, लेकिन ट्रेड वॉर के बीच भारत सबसे बड़ी डील साइन करने जा रहा है. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मदर ऑफ ऑल डील होने जा रही है. इस डील के साथ ही भारत और यूरोपीय देशों के बीच कारोबार आसान और तेज हो जाएगा.
Read more »
100% Tariffs: সব পণ্যে ১০০% টারিফ! ট্রাম্পের শুল্কবোমা এবার কোথায় আছড়ে পড়ল? কবে থেকে লাগু হবে, তা?Trump Threatens Canada With 100 percent Tariffs Over Trade Deal With China
Read more »
27 દેશો અને 22 ટ્રિલિયન ડોલરની તાકત, યુરોપની પાવર લેડી દિલ્હીમાં હાજર... એવું શું ખાસ છે કે ટ્રમ્પ અને જિનપિંગ બંને છે હેરાન?India-EU Trade Deal: ભારત સૌથી મોટા કરાર પર હસ્તાક્ષર કરવા જઈ રહ્યું છે. ભારત અને યુરોપિયન યુનિયન વચ્ચે મધર ઓફ પર ડીલ પર સાઈન થવાની છે. આ વેપાર કરારથી ભારત યુરોપિયન દેશોમાં વેપારને ઝડપી બનાવશે. જેના કારણે ભારત વધારે માલની સપ્લાય કરી શકશે.
Read more »
India-EU Trade Deal: भारत आयातित कारों पर 70 फीसदी कम कर सकता है टैरिफ, ईयू ट्रेड डील में हो सकता है बड़ा फैसलाIndia-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच वर्षों से लंबित पड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अब मुहर लगने वाली है. जिसका एलान मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को किया जा सकता है. जिससे यूरोपीय देशों से आयातिक कारें सस्ती हो जाएंगी.
Read more »
