अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ ने आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर हलचल मचा दी है. आने वाले दिनों में भारत सरकार की नीति यह तय करेगी कि इस चुनौती को भारत कैसे पार करता है.
India-US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से 1 अगस्त 2025 से भारत से आयात होने वाले कई प्रमुख उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लागू हो गया है. यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में की, जिसे उन्होंने "गैर-टैरिफ बाधाओं के खिलाफ आवश्यक प्रतिक्रिया" बताया है.
इस कदम से भारत के निर्यात क्षेत्र में व्यापक चिंता का माहौल बन गया है और 87 अरब डॉलर के भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार पर दबाव बढ़ गया है. Advertisment राजनीतिक संकेत और वैश्विक रणनीति विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश भी है. भारत के रूस के साथ गहरे होते रक्षा और ऊर्जा संबंधों को अमेरिका लगातार नजर में रखे हुए है. ऐसे में यह टैरिफ एक प्रकार की भू-राजनीतिक चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है. ट्रंप ने इसे अमेरिका की "ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूती" का प्रतीक बताया है, लेकिन विश्लेषकों के अनुसार यह कदम भारत को रणनीतिक रूप से झुकाने की कोशिश भी हो सकता है. आइए इस वीडियो रिपोर्ट देखते हैं आखिर किन-किन क्षेत्रों पर ट्रंप टैरिफ का सीधा असर पड़ेगा. यह भी पढ़ें - "क्या पता पाकिस्तान एक दिन भारत को तेल बेचे", टैरिफ लगाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप
American Presidents Donald Trump India-America Trade Deal Tariff On India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का देशव्यापी हड़ताल आज, इन सुविधाओं पर पड़ेगा असरTrade and Farmers unions nation wide protest today news in hindi ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का देशव्यापी हड़ताल आज, इन सुविधाओं पर पड़ेगा असर
Read more »
Trump ने अब इन 6 देशों पर फोड़ा Tariff BombDonald Trump ने फिर फोड़ा Tariff Bomb, इन 6 देशों पर लगाया 25% से 30% टैक्स.
Read more »
ट्रंप के इस ऐलान ने बढ़ाई भारत की चिंता, सेमीकंडक्टर मिशन पर पड़ सकता है असर, जानें क्या कर दिया ऐसाTariff on Copper Imports: अमेरिका ने कॉपर पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसका बड़ा असर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर दिखाई दे सकता है।
Read more »
India के साथ Indonesia जैसी डील करेगा US?Donald Trump की 'Zero Tariff Deal' में भी Indonesia को देना पड़ेगा 19% टैक्स, भारत से भी ऐसी डील के संकेत
Read more »
Indo-US Trade Deal: भारत के साथ व्यापार समझौते पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया, कही ये बातेंUS President Donald Trump reacts on Indo-US Trade Deal Indo-US Trade Deal: भारत के साथ व्यापार समझौते पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया, कही ये बातें विदेश
Read more »
“India पर 25% Tariff लगाएगा America”Donald Trump का बड़ा ऐलान- “India पर 25% Tariff लगाएगा America”
Read more »
