India Crude Import: होर्मुज पर संघर्ष के बीच भारत ने उठाया ये बड़ा कदम, इन देशों से बढ़ाया तेल का आयात

#Usairforce News

India Crude Import: होर्मुज पर संघर्ष के बीच भारत ने उठाया ये बड़ा कदम, इन देशों से बढ़ाया तेल का आयात
#IsraeliranwarIndia Crude ImportStrait Of Hormuz
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 50 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 218%
  • Publisher: 63%

Iran-Israel में बढ़ती जंग के बीच दुनिया के सबसे खास तेल मार्ग Strait Of Hormuz के बंद होने की अटकलें तेज हो गई हैं, जो क्रूड की सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. लेकिन इससे पहले ही भारत ने इस तरह की समस्या से राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है.

इजरायल और ईरान के बीच जंग बढ़ती जा रही है और अमेरिका ने भी ईरान ी परमाणु साइट्स पर हमला करके इसे तेज कर दिया है. इस बीच ईरान की ओर से लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकियां भी दी जा रही हैं. Strait Of Hormuz पर बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है और मिडिल ईस्ट सप्लायर्स की तुलना में अब रूस और अमेरिका से ज्यादा तेल आयात किया जा रहा है.

आंकड़े देखें, तो जून में भारत का रूस से तेल आयात दो साल के हाई पर पहुंच गया है. Advertisementजून में रूस से तेल आयात 2 साल के हाई परपीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल ट्रेड एनालिस्ट फर्म केप्लर के आंकड़ों को देखें तो भारत ने जून में रूस और अमेरिका से अपने तेल आयात में जबरदस्त वृद्धि की है, जो कि पारंपरिक मिडिल ईस्ट सप्लायर्स की कुल खरीद से ज्यादा निकल गई है. कंपनी के डेटा पर नजर डालें, तो भारतीय रिफाइनर जून में प्रतिदिन 2-2.2 मिलियन बैरल Russian Crude Oil का इंपोर्ट कर रहे हैं, ये दो साल के हाई पर पहुंच गया है.यही नहीं भारत का रूस से तेल आयात इराक, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत से आयात किए जाने वाले Crude Oil से भी अधिक है, जो जून महीने में करीब 2 मिलियन बीपीडी रहने का अनुमान है. इससे पहले मई 2025 महीने में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात 1.96 मिलियन बीपीडी रहा था. Advertisement अमेरिका से क्रूड इंपोर्ट में इतना इजाफाबात अमेरिका से क्रूड ऑयल आयात की करें, तो ये भी जून महीने में बढ़ा है और 439,000 BPD प्रतिदिन हो गया है, जो कि इससे पिछले मई महीने में 280,000 BPD था. केप्लर के चीफ रिसर्च एनालिस्ट सुमित रिटोलिया की मानें तो अभी तक के Israel-Iran Conflict से हालांकि आपूर्ति अप्रभावित बनी हुई है, लेकिन जहाजों की गतिविधि से पता चलता है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की ढुलाई में कमी आएगी. जहाज मालिक खाड़ी में खाली टैंकर भेजने में हिचकिचा रहे हैं, ऐसे जहाजों की संख्या 69 से घटकर सि्रफ 40 रह गई है और ओमान की खाड़ी से MEG-बाउंड सिग्नल आधे हो गए हैं.संघर्ष गहराने पर क्या करेगा भारत? रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने 1 से 19 जून के बीच रूसी शिपमेंट ने भारत के कच्चे तेल के कुल Import का 35% से अधिक हिस्सा कवर किया है. रिटोलिया ने कहा है कि अमेरिका के ईरानी परमाणु साइट्स पर एयर स्ट्राइक के बाद अगर Strait Of Hormuz पर संघर्ष गहराता है या इसमें कोई शॉर्ट टर्म व्यवधान भी होता है, तो रूसी बैरल की हिस्सेदारी और भी बढ़ जाएगी, भारत अधिक माल ढुलाई लागत के बावजूद अमेरिका, नाइजीरिया, अंगोला और ब्राजील की ओर अधिक रुख कर सकता है. इसके अलावा, भारत किसी भी कमी को पूरा करने के लिए अपने रणनीतिक भंडार का उपयोग कर सकता है. Advertisement भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज? गौरतलब है कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 40% और गैस का लगभग आधा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए ही लेता है. जो एक प्रमुख तेल मार्ग है. लेकिन इजरायल और अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों के बाद ईरानी चेतावनियों के कारण ये खतरे में नजर आ रहा है.ईरान ने अपने नियंत्रण वाले होर्मुज को बंद करने की धमकी दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस रास्ते के जरिए ही दुनिया का 26 फीसदी कच्चे तेल बिजनेस होता है और इसमें से 44 फीसदी Crude Oil एशिया में जाता है, जिसकी सबसे ज्यादा खपत चीन में और कुछ हद तक भारत में होती है. ऐसे में इस जरूरी रूट में कोई भी रुकावट बड़ी परेशानी खड़ी करने वाली साबित हो सकती है, इसीके मद्देनजर भारत ने ये कदम उठाया है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Israeliranwar India Crude Import Strait Of Hormuz Israel Iran Conflict Israel Iran Conflict Impact India Crude Oil Purchases Israel Iran War India Oil Imports The Strait Of Hormuz China China Iran Us Attacks Iran Us Iran Iran News Us Bombs Iran Donald Trump Us Bombed Iran Fordow Nuclear Site Khamenei Strait Of Hormuz Gulf India Russian Oil Imports June 2025 US Oil Exports To India Strait Of Hormuz Closure Threat Iran-Israel Conflict Oil Impact India Middle East Oil Supply Dip Kpler Indian Crude Import Data India Crude Sourcing Diversification Indian Refiners Russian US Crude Iranian Oil Export Threat Oil Tanker Activity Gulf Of Oman India Strategic Oil Reserves Usage Kharg Island Iran Oil Terminal Sumit Ritolia Kpler Statement India Crude Oil Import Strategy Indian Oil Imports June Figures Business News Iran Israel War Update Iran Israel Latest Update क्रूड ऑयल भारत रूस अमेरिका ईरान इजरायल होर्मुज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विदेश तो भेजे गए प्रतिनिधिमंडल, लेकिन पहलगाम हमले के बाद सर्वसम्मति बनाने के लिए सरकार ने क्या किया!विदेश तो भेजे गए प्रतिनिधिमंडल, लेकिन पहलगाम हमले के बाद सर्वसम्मति बनाने के लिए सरकार ने क्या किया!विपक्ष से तमाम ना-नुकर के बाद सरकार ने 33 देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज दिया। भारत के लिए शुभकामनाएं। इस बीच हरजिंदर ने जमीनी सच को समझने की कोशिश की।
Read more »

चिकन नेक बना अभेद्य किला...चीन के दम पर उछलना भूल जाएंगे यूनुस, भारत के इस 'ब्रह्मास्त्र' से छूटेंगे दुश्मन के पसीनेचिकन नेक बना अभेद्य किला...चीन के दम पर उछलना भूल जाएंगे यूनुस, भारत के इस 'ब्रह्मास्त्र' से छूटेंगे दुश्मन के पसीनेभारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को किले में बदल दिया है। चीन और बांग्लादेश से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है।
Read more »

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, कैंसिल कर दीं ये फ्लाइट्स...देखें लिस्टAhmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, कैंसिल कर दीं ये फ्लाइट्स...देखें लिस्टAhmedabad Plane Crash: Air India Cancelled these flights after the plane crash, प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, कैंसिल कर दी ये फ्लाइट्स...देखें लिस्ट
Read more »

Iran-Israel Tension: जंग बढ़ी तो क्‍या होगा? ईरान-इजरायल के साथ भारत का इतना बड़ा कारोबार, ये चीजें मंगाता हैIran-Israel Tension: जंग बढ़ी तो क्‍या होगा? ईरान-इजरायल के साथ भारत का इतना बड़ा कारोबार, ये चीजें मंगाता हैअगर भारत की बात करें तो दोनों देशों के साथ भारत का बड़ा कारोबार है. यह कई चीजें इन दोनों देशों के साथ आयात करता है. वहीं दूसरी ओर, अगर ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन प्रभावित हुआ तो भारत पर भी इसका असर दिखाई देगा. भारत में कच्‍चे तेल (Crude Oil in India) की सप्‍लाई प्रभावित होने से महंगाई बढ़ सकती है.
Read more »

क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? ईरान-इजरायल संघर्ष के बाद बढ़ी क्रूड ऑयल की कीमतें, जानिए भारत पर होगा कितना असरक्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? ईरान-इजरायल संघर्ष के बाद बढ़ी क्रूड ऑयल की कीमतें, जानिए भारत पर होगा कितना असरइजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं खासकर तेल आपूर्ति पर निर्भर देशों में। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से ऊर्जा बाजार में नकारात्मक असर दिख रहा है। भारत सीधे ईरान से तेल आयात नहीं करता लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कच्चे तेल और एलएनजी व्यापार पर असर पड़ सकता...
Read more »

होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी क्यों दे रहै ईरान, जानें दुनिया पर क्या होगा असरहोर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी क्यों दे रहै ईरान, जानें दुनिया पर क्या होगा असरईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष पर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया तो कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारत जैसे देश जलडमरूमध्य रूट के जरिए सऊदी अरब इराक और यूएई से कच्चा तेल आयात करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य ओमान और ईरान के बीच लगभग 40 किलोमीटर चौड़ी एक समुद्री पट्टी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:03