Most Powerful Tank in World: भारत और रूस की बरसों पुरानी परखी हुई दोस्ती किसी से छिपी हुई नहीं है. इस दोस्ती की मिसाल एक बार फिर सामने आने वाली है. अगले महीने पुतिन भारत का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वे भारत के लिए अपने साथ फौलादी योद्धा भी ला रहे हैं.
Features of T14 Armata Tank : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत आ सकते हैं. चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के लिए इसमें डरने की बात ये है कि पुतिन एक महायोद्धा को अपने साथ लेकर आ रहे हैं. जी हां.
रूसी राष्ट्रपति अपना सबसे ताकतवर टैंक T14 अर्माटा भारत को देना चाहते हैं. .ये ख़बर जब से पाकिस्तानियों को लगी है, उनके मुल्क को तो मानों सांप सूंघ गया है. दावा किया जा रहा है कि अगर ये डील हो गई तो रशियन अर्माटा LoC पर पाकिस्तानी फौज के लिए कहर ढा देगा. पुतिन भारत को क्या ऑफर देने वाले हैं? कल तक जो पाकिस्तान इजरायल-इजरायल चिल्ला रहा था. अब अचानक वो रशिया-रशिया की रट लगा रहा है. रूस को हिंदुस्तान का जिगरी बता रहा है. जानते हैं क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं. मगर अपने साथ क्या लाने वाले हैं. उसे सुन-सुनकर पाकिस्तानियों का कलेजा जले जा रहा है. जिगरे और हौसले की बात करने वाले पाकिस्तानी तब अपने मुंह छिपाकर बैठ गए थे. जब भारत की मिसाइलें पाकिस्तान पर बरस रही थी. अब LoC पर भी इन्हें चैन नहीं मिलने वाला हैं. भारत-रूस की दोस्ती ने पाकिस्तान के लिए बड़ा ख़तरा पैदा कर दिया है, जिसका नाम है T-14 अर्माटा. दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक कौन सा है? जो सिर्फ एक टैंक नहीं है बल्कि दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक है. जिस पर ना न्यूक्लियर हमले का असर होता है और ना केमिकल वेपन का...बताया जा रहा है कि पुतिन की भारतीय यात्रा के दौरान भारत और रुस के बीच T-14 अर्माटा टैंक को लेकर डील हो सकती है. जिसके तहत रूस भारत को अपने सबसे आधुनिक टैंक, टी-14 अर्माटा को भारतीय जमीं पर बनाने का प्रस्ताव दे सकता है. रूस भारतीय सेना को ध्यान में रखकर टी-14 टैंक का स्पेशल वेरिएंट देने के लिए तैयार है. इस टैंक को बनाने वाली रूसी कंपनी भारतीय कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत टी-14 टैंक को बनाना चाहती है. भारत के पास फिलहाल कौन से रशियन टैंक हैं? भारत के पास अभी टी-72 और टी-90 जैसे टैंक हैं, जो अब समय के साथ तकनीकी दृष्टि से पिछड़ते जा रहे हैं. इसके अलावा, चीन और पाकिस्तान की अपनी सैन्य ताकत बढ़ाए जाने के कारण भारत को नई पीढ़ी के टैंकों की जरूरत है. ऐसे में ये टैंक भारत के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. पाकिस्तानी इससे बेहद सदमे में हैं और अब अपनी फॉरेन पॉलिसी को कोस रहे हैं. टी-14 अर्माटा टैंक कितना खतरनाक उसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि रूस दावा करता है कि अमेरिका का नंबर-1 टैंक अबराम भी इसके सामने ठहर नहीं सकता है. दुनिया के किसी मुल्क के पास ऐसी कोई एंटी टैंक तकनीक नहीं है. जो इस टैंक के आर्मर को तबाह कर सके. T14 अर्माटा दुनिया का पहला पूरी तरह स्वचालित टर्रेट है और इसमें एक बख्तरबंद कैप्सूल लगा है. T14 अर्माटा टैंक की खासियतें क्या हैं? टैंक में टैंक कमांडर, गनर और ड्राइवर तीनों इस मजबूत आर्मर के अंदर बैठते हैं .स टैंक की 125 मिमी की गन से न केवल आम गोले दागे जा सकते हैं, बल्कि लेजर गाइडेड मिसाइल भी लॉन्च की जा सकती है. इसकी खासियत ये है कि ये माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी ऑपरेट कर सकता है, जिससे यह लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी बेहद प्रभावी साबित हो सकता है. भारत की पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा में जम्मू, पंजाब और राजस्थान के खुले मैदानों में लड़ाई का दारोमदार खासतौर पर टैंकों पर होता है. इसलिए भारतीय सेना अपने टैंकों की ताक़त को लगातार बढ़ा रही है. ऐसे में अगर T14 अर्माटा भारत में बनता है तो ना सिर्फ मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारत के पास लद्दाख से लेकर लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के ठंडे इलाके में आसानी से काम करने वाला टैंक मिल पाएगा. जो कि चीन के लिए बड़ा खतरा हो सकता है.
India Russia News In Hindi T14 Armata Tank Features Of T14 Armata Tank Which Is The Most Powerful Tank In The World Which Russian Tanks Does India Have भारत रूस न्यूज हिंदी में भारत रूस न्यूज T14 अर्माटा टैंक T14 अर्माटा टैंक की खासियतें दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक कौन सा है भारत के पास कौन से रशियन टैंक हैं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'लगा ये हमारी जिंदगी की आखिरी रात...', ईरान में जंग का भयानक मंजर देख लौटे भारतीय छात्रों ने सुनाई आपबीतीOperation Sindhu: ईरान में भारतीय छात्र ज्यादातर मेडिकल एजुकेशन हासिल करने के लिए जाते हैं। इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष की वजह से भारतीय छात्र यहां फंस गए हैं।
Read more »
India-Pakistan: भारत से बात करना चाहता है पाकिस्तान, सऊदी के क्राउन प्रिंस से जुगाड़ लगा रहे हैं शहबाज शरीफPakistan PM Shehbaz Sharif Wants to Talk India India-Pakistan: भारत से बात करना चाहता है पाकिस्तान, सऊदी के क्राउन प्रिंस से जुगाड़ लगा रहे हैं शहबाज शरीफ
Read more »
हार्वर्ड के बाद अब इस यूनिवर्सिटी के पीछे पड़े ट्रंप, फंडिंग रोकने की दे डाली धमकीDonald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप लगातार अमेरिकी यूनिवर्सिटीज के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। वह कई सारी यूनिवर्सिटी की फंडिंग रोक चुके हैं, जिस वजह से उन्हें परेशानी हो रही हैं।
Read more »
वह मेरे पिता को पेश करने वाले होते कौन हैं? बिलावल पर भड़का हाफिज सईद का बेटा, मुसलमान होने पर उठाया सवालपाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत प्रत्यर्पित करने से जुड़े अपने बयान पर घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं।
Read more »
दिल्ली से सटे झज्जर-रोहतक में एक हफ्ते से लगातार आ रहे हैं भूकंप, बड़ा खतरा तो नहीं? साइंटिस्ट क्या कह रहेपिछले हफ्ते से दिल्ली के पास झज्जर-रोहतक में भूकंप के झटके आ रहे हैं. 4.5 तक की तीव्रता वाले ये झटके छोटे हैं, बड़ा खतरा नहीं. वैज्ञानिक कहते हैं, ये टेक्टोनिक प्लेट के तनाव छोड़ने के संकेत हैं. जिससे हल्के भूकंप आ रहे हैं. वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि सावधानी रखें, तैयार रहें और अफवाहों से बचें.वैज्ञानिक निगरानी कर रहे हैं.
Read more »
लंदन में छुट्टी मनाते नजर आए आरजे महवश और युजवेंद्र चहल... वायरल हुआ वीडियो, उड़ने लगीं अफवाहभारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो आरजे महवश के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
Read more »
