80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामान्य बहस सत्र में आइसलैंड की विदेश मंत्री के बाद भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपना संबोधन शुरू किया है। उन्होंने भारत के लोगों की ओर
विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी सदस्यता के विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से इतिहास द्वारा उन्मुक्त शक्तियों ने इस निकाय को आगे बढ़ाया है। जैसे-जैसे उपनिवेशवाद का अंत हुआ, दुनिया अपनी प्राकृतिक विविधता की ओर लौटने लगी। संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता चौगुनी हो गई और संगठन की भूमिका और कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वैश्वीकरण के युग में, इसका एजेंडा और भी विकसित हुआ। विकास लक्ष्य केंद्र में आ गए, जबकि जलवायु परिवर्तन एक साझा प्राथमिकता के रूप में उभरा। व्यापार को अधिक प्रमुखता मिली, जबकि खाद्य और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को वैश्विक कल्याण के लिए आवश्यक माना गया। यूएन महासभा में विदेश मंत्री एस.
जयशंकर ने पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में औद्योगिक स्तर पर आतंकवादी ठिकाने संचालित हो रहे हैं और आतंकियों को सार्वजनिक रूप से महिमामंडित किया जाता है। जयशंकर ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के वित्तीय संसाधनों को पूरी तरह से बंद करना आवश्यक है। उनका यह बयान आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को स्पष्ट करता है। यूएन महासभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टैरिफ अस्थिरता और बाजार तक अनिश्चित पहुंच को भारत के लिए गंभीर चुनौती बताया। उनका यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ नीतियों के परिप्रेक्ष्य में आया। जयशंकर ने वैश्विक व्यापार में स्थिरता और न्यायसंगत नियमों के महत्व पर जोर दिया। उनका संदेश यह था कि व्यापारिक नीति में पारदर्शिता और पूर्वानुमेयता सुनिश्चित करनी होगी। जयशंकर ने अपने संबोधन की शुरुआत में अंग्रेजी में कहा, 'नमस्कार फ्रॉम द पीपल ऑफ भारत'। यानी वो भारत के लोगों की ओर से सभी को नमस्कार करत हैं। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि अंग्रेजी में भी बोलते हुए जयशंकर ने वैश्विक मंच पर देश को भारत कहकर संबोधित किया। #WATCH | EAM Dr S Jaishankar begins his address at the 80th session of the United Nations General Assembly "Namaskar from the people of Bharat. We are gathered here, eight decades since the founding of this unique body. The UN Charter calls on us not just to prevent war,… pic.twitter.com/uA4jX2Q7Rd — ANI September 27, 2025 इस दौरान विदेश मंत्री ने भारत की वैश्विक भूमिका और पड़ोसी देशों की सहायता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल की भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय अफगानिस्तान और म्यांमार की जनता की मदद की। इसके साथ ही भारत ने उत्तरी अरब सागर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, समुद्री डकैती रोकने और शिपिंग पर हमलों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जयशंकर ने भारत की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की व्यापकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक शांति बनाए रखते हैं, नौसेना जहाजों की सुरक्षा करती है, सुरक्षा बल आतंकवाद का मुकाबला करते हैं, डॉक्टर और शिक्षक वैश्विक मानव विकास में योगदान देते हैं, उद्योग किफायती उत्पाद तैयार करता है और तकनीकी विशेषज्ञ डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही भारत के प्रशिक्षण संस्थान दुनिया के लिए खुले हैं। उनका यह भाषण भारत की विदेश नीति की केंद्रीय प्राथमिकताओं को स्पष्ट करता है, जिसमें शांति, सुरक्षा, मानवीय सहायता और वैश्विक विकास को बढ़ावा देना शामिल है। जयशंकर ने वैश्विक नेताओं को याद दिलाया कि भारत केवल अपने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देता है। #WATCH | At the 80th session of UNGA, EAM Dr S Jaishankar says, "...The people of Afghanistan and those of Myanmar saw India extend its hand during recent earthquakes. Our efforts at ensuring safe commerce, combating piracy and preventing attacks on shipping in the northern… pic.twitter.com/EoSeOfFlJw — ANI September 27, 2025 भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए इसे वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कारण दशकों से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों की श्रृंखला जारी रही है और संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में इसके कई नागरिक शामिल हैं। जयशंकर ने इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को हालिया उदाहरण के रूप में पेश किया। जयशंकर ने कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद से ही आतंकवाद से निपटना जारी रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है, क्योंकि यह घृणा, हिंसा, असहिष्णुता और भय का मिश्रण है। उन्होंने कहा कि जब कोई राष्ट्र आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में अपनाता है, आतंकवादी केंद्र औद्योगिक स्तर पर संचालित होते हैं और आतंकियों को सार्वजनिक रूप से महिमामंडित किया जाता है, तो ऐसे कार्यों की कड़ी निंदा होनी चाहिए। विदेश मंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण को पूरी तरह बंद करने, प्रमुख आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने और पूरे आतंकवादी तंत्र पर लगातार दबाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो देश या संस्था आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों का समर्थन करेंगे, उन्हें इसका नकारात्मक परिणाम भुगतना पड़ेगा। जयशंकर का यह भाषण भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और वैश्विक सुरक्षा में सक्रिय भूमिका को स्पष्ट करता है। #WATCH | At the 80th session of UNGA, EAM Dr S Jaishankar says, "India has confronted this challenge since its independence, having a neighbour that is an epicentre of global terrorism. For decades now, major international terrorist attacks are traced back to that one country.… pic.twitter.com/WNV5pJDnFe — ANI September 27, 2025 रूस के विदश मंत्री लावरोव ने ईयू और नाटो को दी चेतावनी 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामान्य बहस सत्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने नाटो और यूरोपीय संघ को चेतावनी दी कि अगर कोई आक्रामक कदम रूस पर उठाया गया तो रूस उसका निर्णायक जवाब देगा। लावरोव ने स्पष्ट किया कि रूस नाटो या यूरोपीय देशों पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने इन सभी आरोपों को बार-बार खारिज किया है। लावरोव ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे ईरान पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधों को पुनः लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, जो 2015 के न्यूक्लियर डील के तहत पहले हटा दिए गए थे। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया। लावरोव के बयान ने वैश्विक कूटनीति में नए हलचल पैदा कर दी है।
S Jaishankar Speech India Us Relations H1-B Visa Trump Tariffs Russia Lavrov Nato Warning Iran Sanctions India Pakistan Tension Global Diplomacy World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News यूएनजीए 2025 एस जयशंकर भाषण भारत अमेरिका संबंध एच1-बी वीजा ट्रंप टैरिफ रूस लावरोव नाटो चेतावनी ईरान प्रतिबंध भारत पाकिस्तान तनाव वैश्विक कूटनीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेतन्याहू गिरफ्तारी से बचने के लिए रास्ता बदलकर न्यूयॉर्क पहुंचे: 600KM एक्स्ट्रा ट्रैवल किया, 13 घंटे ज्या...Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu New York Update. Follow United Nations General Assembly (UNGA) Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
खुद अपने लोगों पर करवाते हैं हमले... पाकिस्तान आर्मी के पूर्व अफसर ने खोली पोलUNGA में जब शहबाज दे रहे थे ज्ञान, तक पाक आर्मी के पूर्व अफसर ने खोली पोल, बोला- खुद देश में करवाते हैं हमले
Read more »
India Right of Reply at UNGA: आतंकियों का महिमामंडन करना तुम्हारी विदेश नीति...लादेन का नाम लेकर भारत ने पा...India Right of Reply at UNGA: यूएनजीए यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की झूठ को भारत ने पकड़ लिया. पाकिस्तान को यूएनजीए में भारत ने खूब लताड़ा और कहा कि आतंकियों को गौरवान्वित करना उसकी विदेश नीति के केंद्र में है.
Read more »
India Accuses Pakistan PM Shehbaz Sharif Of Glorifying Terrorism At UN, Calls Remarks Absurd TheatricsAt the 80th session of the UNGA on Friday, Pakistan’s Prime Minister Shehbaz Sharif claimed that India launched unprovoked aggression against his country earlier this year, referencing Operation Sindoor.
Read more »
Who Is Petal Gehlot: সর্বসমক্ষে শাহবাজ শরিফ-সহ গোটা পাকিস্তানকে ছিঁড়ে খাওয়া কে এই ভারতীয় বীরাঙ্গনা?Who Is Petal Gehlot the Indian diplomat ripped into Pakistan And PM Shehbaz Sharif at UNGA
Read more »
पाकिस्तान को सभी आतंकी कैंप बंद करने होंगेS Jaishankar Speech at UNGA Live: भारत के विदेश मंत्री एस.
Read more »
