India vs Bangladesh 3rd T20: संजू सैमसन ने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा और उनके पहले शतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में छह विकेट पर 297 रन बनाए। यह किसी भी टेस्ट प्लेइंग-11 का सबसे बड़ा स्कोर है। मैच में सैमसन ने 40 गेंद में शतक...
हैदराबाद: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के आतिशी शतक और बल्लेबाजों के 22 आक्रामक छक्कों की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। यह किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। उसने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे। भारत की पारी में सूर्यकुमार यादव ने भी खूब रनों की बरसात की।सैमसन ने 40 गेंद में शतक बनाया। वह 47 गेंद में आठ छक्कों और 11 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 70 गेंदों में 173 रन जोड़े। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंद में 47 रन बनाए।इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने अभिषेक शर्मा को चार रन पर आउट कर शुरुआती सफलता हासिल की, लेकिन इसके बाद सैमसन, सूर्यकुमार यादव , रियान पराग और हार्दिक पांड्या ने छक्कों-चौकों की बरसात करते हुए स्टेडियम में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैमसन ने खास तौर पर बेहद विशेष अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने कप्तान सूर्या के साथ पावरप्ले में ही बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।सैमसन ने पारी के 10वें ओवर में रिशाद हुसैन की गेंदों पर पांच छक्के उड़ाते हुए 10 ओवर में भारत को 150 के पार पहुंचा दिया। सैमसन ने मात्र 47 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 111 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए सूर्या के साथ 173 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। सूर्या ने मात्र 35 गेंदों पर 75 रन में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाए। IND vs BAN: 6, 6, 6, 6, 6.
.. संजू सैमसन ने एक ही ओवर में उड़ाए 5 छक्के, बाल-बाल बचा युवराज सिंह का रिकॉर्डरियान पराग ने भी रनों की बहती गंगा में हाथ धोते हुए 13 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाते हुए 34 रन ठोके। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंदों पर 47 रनों में 4 चौके और उतने ही छक्के जड़े। रिंकू सिंह ने चार गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए और पारी के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को 297 तक पहुंचाया। IND vs BAN: शतक से चूकने के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछेटी20 इंटरनेशनल में हाईएस्ट टीम टोटल314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023 297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019268/4 - मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023267/3 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023 IND vs BAN: 40 गेंदों में धुआंधार शतक, विजयादशमी पर संजू सैमसन का धूम धड़ाका, सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ डालाटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी193 - साइब्रांड एंजेलब्रेच और माइकल लेविट बनाम नामीबिया, कीर्तिपुर, 2024183 - ओली हेयर्स और ब्रैंडन मैकमुलेन बनाम इटली, एडिनबर्ग, 2023176 - संजू सैमसन और दीपक हुड्डा बनाम आयरलैंड, मालाहाइड, 2022173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024168 - क्विंटन डी कॉक और राइली रोसेउ बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 190* - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024176 - संजू सैमसन और दीपक हुड्डा बनाम आयरलैंड, मालाहाडे, 2022173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024165 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017165 - यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023टी20 इंटरनेशनल की पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री47 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 202443 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 201942 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 202342 - भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 201741 - श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 200741 - अफ़गानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम Indian Cricket Team Highest Total In T20 International Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत vs बांग्लादेश टेस्ट: अश्विन ने शतक ठोक बना डाले 5 शानदार रिकॉर्ड, आपने देखे क्या?रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोककर रिकॉर्ड बुक में कई पन्ने जोड़ दिए हैं. अश्विन चेन्नई टेस्ट में यह पारी तब खेली जब भारत 144 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था. ऑलराउंडर अश्विन ने दबाव में घुटने टेकने की बजाय काउंटर अटैक किया और 108 गेंद पर शतक ठोक दिया. उनकी मदद से भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए.
Read more »
गिल और पंत के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 515 रन का लक्ष्यगिल और पंत के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 515 रन का लक्ष्य
Read more »
IND W vs NZ W: रनआउट के बावजूद अमेलिया कर को नहीं दिया गया आउट, हरमनप्रीत कौर की हुई अंपायर्स से बहस, वीडियोमहिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
Read more »
दूसरा टी20 : एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हरायादूसरा टी20 : एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया
Read more »
IND vs BAN: 40 गेंदों में धुआंधार शतक, विजयादशमी पर संजू सैमसन का धूम धड़ाका, सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ डालाIndia vs Bangladesh: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक बना लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में संजू ने 40 गेंदों पर शतक बनाया। यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक...
Read more »
Sanju Samson Century : हैदराबाद में आया संजू सैमसन का तूफान, छक्कों की बारिश कर ठोक दिया पहला शतकSanju Samson: संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में ही शुरुआत की थी और फिर कभी चौकों की झड़ी लगाई तो कभी छक्कों की बरसात करते हुए शतक पूरा कर लिया.
Read more »
