भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार नई दिल्ली में मिलेंगे। बैठक में व्यापार वार्ता के अगले चरण की तैयारी और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा होगी। अमेरिका के ब्रेनडेन लिंच और भारत के राजेश अग्रवाल वार्ता का नेतृत्व करेंगे। पहले चरण को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत-और अमेरिका के बीच टूट गई व्यापार वार्ता फिर से पटरी पर आने लगी है। मंगलवार को दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार नई दिल्ली में बैठक करेंगे। यह बैठक व्यापार वार्ता के अगले चरण की शुरुआत को लेकर तैयारी एवं अन्य व्यापारिक मसलों पर होगी। अमेरिका की तरफ से ब्रेनडेन लिंच और भारत के मुख्य वार्ताकार एवं वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से गत मार्च में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता की शुरुआत की घोषणा की गई थी। आगामी अक्टूबर तक बीटीए के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। बीटीए को लेकर अब तक पांच चरण की बैठक हो चुकी है और गत 25 अगस्त से दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में छठे चरण की वार्ता शुरू होने वाली थी। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में तल्खी लेकिन टैरिफ और रूस से भारत की तेल की खरीदारी की वजह से दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में तल्खी आ गई और इस वार्ता को टाल दिया गया था। ट्रंप ने हाल ही में भारत को अपना दोस्त बताते हुए भारत के पक्ष में बयान दिया जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अमेरिका के लिए समान भाव दिखाने के बाद फिर से दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर नई शुरुआत होने जा रही है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया अमेरिका के वार्ताकार आज रात भारत पहुंच रहे हैं और मंगलवार को व्यापारिक मसलों को लेकर बैठक होगी। दोनों देशों के साथ सकारात्मक भाव के साथ बैठक होने की उम्मीद है जिसमें व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक 25 अगस्त से शुरू होने वाली छठे राउंड की बैठक भले ही टाल दी गई, लेकिन दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वर्चुअल तरीके से व्यापार वार्ता को लेकर साप्ताहिक आधार पर बातचीत हो रही थी। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी हाल ही में कहा था कि आगामी नवंबर तक बीटीए का पहला चरण पूरा हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका अपने सोयाबीन और मक्के की भारत के बाजार में बिक्री के लिए शुल्क में कटौती चाहता है। हो सकता है कि भारत गैर जेनेटिकली मोडिफाइड सोयाबीन और मक्के को भारत में आने की इजाजत दे दे। लेकिन डेयरी उत्पाद को भारत में इजाजत नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- चीन को कारों के बदले में रूस दे रहा गेंहू, ट्रंप के टैरिफ का पुतिन-चिनफिंग ने निकाला ऐसा तोड़.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत-और अमेरिका के बीच टूट गई व्यापार वार्ता फिर से पटरी पर आने लगी है। मंगलवार को दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार नई दिल्ली में बैठक करेंगे। यह बैठक व्यापार वार्ता के अगले चरण की शुरुआत को लेकर तैयारी एवं अन्य व्यापारिक मसलों पर होगी। अमेरिका की तरफ से ब्रेनडेन लिंच और भारत के मुख्य वार्ताकार एवं वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से गत मार्च में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता की शुरुआत की घोषणा की गई थी। आगामी अक्टूबर तक बीटीए के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। बीटीए को लेकर अब तक पांच चरण की बैठक हो चुकी है और गत 25 अगस्त से दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में छठे चरण की वार्ता शुरू होने वाली थी। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में तल्खी लेकिन टैरिफ और रूस से भारत की तेल की खरीदारी की वजह से दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में तल्खी आ गई और इस वार्ता को टाल दिया गया था। ट्रंप ने हाल ही में भारत को अपना दोस्त बताते हुए भारत के पक्ष में बयान दिया जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अमेरिका के लिए समान भाव दिखाने के बाद फिर से दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर नई शुरुआत होने जा रही है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया अमेरिका के वार्ताकार आज रात भारत पहुंच रहे हैं और मंगलवार को व्यापारिक मसलों को लेकर बैठक होगी। दोनों देशों के साथ सकारात्मक भाव के साथ बैठक होने की उम्मीद है जिसमें व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक 25 अगस्त से शुरू होने वाली छठे राउंड की बैठक भले ही टाल दी गई, लेकिन दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वर्चुअल तरीके से व्यापार वार्ता को लेकर साप्ताहिक आधार पर बातचीत हो रही थी। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी हाल ही में कहा था कि आगामी नवंबर तक बीटीए का पहला चरण पूरा हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका अपने सोयाबीन और मक्के की भारत के बाजार में बिक्री के लिए शुल्क में कटौती चाहता है। हो सकता है कि भारत गैर जेनेटिकली मोडिफाइड सोयाबीन और मक्के को भारत में आने की इजाजत दे दे। लेकिन डेयरी उत्पाद को भारत में इजाजत नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- चीन को कारों के बदले में रूस दे रहा गेंहू, ट्रंप के टैरिफ का पुतिन-चिनफिंग ने निकाला ऐसा तोड़
India-US Trade Relations Bilateral Trade Agreement BTA Trade Negotiations India US Trade Policy Narendra Modi Donald Trump Tariff Disputes Soybean Imports India US-India Trade Meeting
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs Pakistan Asia Cup 2025: অপারেশন সিঁদুর ২.০! পাকিস্তানকে পিষে ফেলল ভারত...India defeats Pakistan in Asia Cup 2025 by 7 wikets
Read more »
टॉस के वक्त ही तय हो गई भारत की जीत: पाकिस्तान ने की तीन बड़ी गलती, टीम इंडिया का PAK पर जीत का सिक्सरAsia Cup 2025 (India Pakistan) Hardik Pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Virat Kohli Shaheen Shah Afridi, Follow India Asia Cup Squad, Playing Position Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
Indian-US Trade Deal: अगस्त में अटक गई थी बात, आज भारत पहुंच रही है अमेरिकी टीम, कल ट्रेड पर होगी बैठकIndia-US Trade Deal को लेकर नया अपडेट सामने आया है. ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के चलते अगस्त में स्थगित हुई दोनों देशों की छठे दौर की बातचीत मंगलवार को होगी. इसके लिए अमेरिकी वार्ताकार सोमवार रात भारत पहुंचने वाले हैं.
Read more »
ट्रेड डील पर बातचीत फिर से शुरू! कल से भारत में होंगे अमेरिका के बड़े अधिकारी, पूरे दिन होगी चर्चाBrendan Lynch और उनकी टीम भारत आकर India-US Bilateral Trade Agreement पर गहन चर्चा करेंगी, जिससे दोनों देशों के ट्रेड संबंध मजबूत होने की उम्मीद है.
Read more »
India US Trade Talks: भारत बातचीत की मेज पर आ रहा... व्यापार वार्ता से पहले अमेरिका का बड़ा दावा, पीटर नवारो ने क्या कहाव्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया है कि भारत अमेरिकी दबाव में बातचीत की मेज पर वापस लौट रहा है। उनका यह बयान भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के फिर से शुरू होने के ठीक पहले आया...
Read more »
India-Pakistan Handshake Row: আর পার পাবে না ভারত! পাকিস্তানের সঙ্গে হাত না মেলানোয় ভয়ংকর মাশুল? নিয়ম সাফ বলছে...India-Pakistan Handshake Row India will not be able to get away with it Will there be a terrible price for not joining hands with PakistanThe rules clearly say
Read more »
