व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया है कि भारत अमेरिकी दबाव में बातचीत की मेज पर वापस लौट रहा है। उनका यह बयान भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के फिर से शुरू होने के ठीक पहले आया...
वॉशिंगटन: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के ठीक पहले व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत बातचीत की मेज पर वापस आ रहा है। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर 50% टैरिफ लगाने के कुछ हफ्तों बाद हो रही है। अमेरिकी टैरिफ के कारण भारत का निर्यात नौ महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। नवारो वही शख्स हैं, जो लगातार भारत विरोधी बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ अमेरिकी टैरिफ के पीछे नवारो की बड़ी भूमिका है।भारत को बताया था 'टैरिफ का महाराजा'एक हफ्ते पहले पीटर नवारो ने कहा था कि भारत को अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में किसी न किसी मोड़ पर साथ आना ही होगा, वरना यह दिल्ली के लिए 'अच्छा नहीं होगा'। नवारो ने 'रियल अमेरिकाज वॉयस' शो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत सरकार उनसे नाराज है। उन्होंने भारत को टैरिफ का 'महाराजा' बताया था। हालांकि, नवारो यह भूल गए कि भारत और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में जमीन-आसमान का फर्क है।रूस से तेल खरीद को बताया था 'ब्लड मनी'नवारो ने भारत के रूसी तेल खरीद को 'ब्लड मनी' बताया था। उन्होंने कहा था, 'लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में अमेरिका पर उनका टैरिफ सबसे ज्यादा है। हमें इससे निपटना होगा।' उन्होंने आगे कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले भारत ने मास्को से कभी तेल नहीं खरीदा था, 'सिर्फ थोड़ी-सी बूंदों के अलावा।' उन्होंने कहा, 'और फिर वे मुनाफाखोरी के इस तरीके में लग जाते हैं, रूसी रिफाइनर भारतीय जमीन पर आकर मुनाफाखोरी करते हैं और अमेरिकी टैक्सपेयर्स को संघर्ष के लिए और पैसा भेजना पड़ता है।भारत को धमका चुके हैं नवारो पीटर नवारो ने भारत को धमकाने की कोशिश करते हुए कहा था, हमने यूरोपीय संघ के साथ अच्छा समझौता किया। जापान, कोरिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया के साथ अच्छा समझौता किया। ये सभी देश हमारे साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि एक तो उन्हें एहसास है कि वे हमारा बहुत ज्यादा फायदा उठा रहे हैं और दूसरा, उन्हें हमारे बाजारों की जरूरत है। और मेरा मानना है कि भारत को किसी न किसी समय इस पर सहमत होना ही होगा, और अगर ऐसा नहीं होता है, तो उसे रूस और चीन के साथ समझौता करना होगा, और यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा।'.
वॉशिंगटन: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के ठीक पहले व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत बातचीत की मेज पर वापस आ रहा है। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर 50% टैरिफ लगाने के कुछ हफ्तों बाद हो रही है। अमेरिकी टैरिफ के कारण भारत का निर्यात नौ महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। नवारो वही शख्स हैं, जो लगातार भारत विरोधी बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ अमेरिकी टैरिफ के पीछे नवारो की बड़ी भूमिका है।भारत को बताया था 'टैरिफ का महाराजा'एक हफ्ते पहले पीटर नवारो ने कहा था कि भारत को अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में किसी न किसी मोड़ पर साथ आना ही होगा, वरना यह दिल्ली के लिए 'अच्छा नहीं होगा'। नवारो ने 'रियल अमेरिकाज वॉयस' शो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत सरकार उनसे नाराज है। उन्होंने भारत को टैरिफ का 'महाराजा' बताया था। हालांकि, नवारो यह भूल गए कि भारत और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में जमीन-आसमान का फर्क है।रूस से तेल खरीद को बताया था 'ब्लड मनी'नवारो ने भारत के रूसी तेल खरीद को 'ब्लड मनी' बताया था। उन्होंने कहा था, 'लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में अमेरिका पर उनका टैरिफ सबसे ज्यादा है। हमें इससे निपटना होगा।' उन्होंने आगे कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले भारत ने मास्को से कभी तेल नहीं खरीदा था, 'सिर्फ थोड़ी-सी बूंदों के अलावा।' उन्होंने कहा, 'और फिर वे मुनाफाखोरी के इस तरीके में लग जाते हैं, रूसी रिफाइनर भारतीय जमीन पर आकर मुनाफाखोरी करते हैं और अमेरिकी टैक्सपेयर्स को संघर्ष के लिए और पैसा भेजना पड़ता है।भारत को धमका चुके हैं नवारोपीटर नवारो ने भारत को धमकाने की कोशिश करते हुए कहा था, हमने यूरोपीय संघ के साथ अच्छा समझौता किया। जापान, कोरिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया के साथ अच्छा समझौता किया। ये सभी देश हमारे साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि एक तो उन्हें एहसास है कि वे हमारा बहुत ज्यादा फायदा उठा रहे हैं और दूसरा, उन्हें हमारे बाजारों की जरूरत है। और मेरा मानना है कि भारत को किसी न किसी समय इस पर सहमत होना ही होगा, और अगर ऐसा नहीं होता है, तो उसे रूस और चीन के साथ समझौता करना होगा, और यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा।'
India Us Trade Talks India Us Trade Deal India Us Trade Deal News India Us Trade Deal News In Hindi Peter Navarro India Peter Navarro India Us Trade Talks Peter Navarro Us Tariffs India पीटर नवारो भारत अमेरिका व्यापार वार्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs Pakistan Asia Cup 2025: চরম বিতর্কের ভারত-পাক ম্যাচ! এবার শিয়রে শমন! ৭০০০০০ জরিমানা থেকে জেল!India vs Pakistan Asia Cup 2025 warned of jail Rs 700000 penalty for violations
Read more »
No Rohit Sharma, Virat Kohli: বিরাট-রোহিত বাদ! অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে ঘোষিত ওয়ানডে দল! কে হলেন ভারতের নতুন ক্যাপ্টেন?No Rohit Sharma And Virat Kohli India Announces Oneday series squad ahainst Australia
Read more »
Raveena Tandon: পহেলগাঁও হামলার পর প্রথম ভারত-পাক প্রথম ম্যাচেই কালো... বিস্ফোরক রবিনা ট্যাণ্ডন...I Hope Our Team Plays With Black Bands On Raveena Tandon On India Vs Pakistan Match
Read more »
India vs Pakistan Asia Cup 2025: অসহায় আত্মসমর্পণ! ভারতীয় বোলিংয়ের দাপটে ১২৭ রানেই গুটিয়ে গেল পাকিস্তানPakistan sets target 128 before India in Asia Cup 2025
Read more »
टॉस के वक्त ही तय हो गई भारत की जीत: पाकिस्तान ने की तीन बड़ी गलती, टीम इंडिया का PAK पर जीत का सिक्सरAsia Cup 2025 (India Pakistan) Hardik Pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Virat Kohli Shaheen Shah Afridi, Follow India Asia Cup Squad, Playing Position Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
ट्रेड डील पर बातचीत फिर से शुरू! कल से भारत में होंगे अमेरिका के बड़े अधिकारी, पूरे दिन होगी चर्चाBrendan Lynch और उनकी टीम भारत आकर India-US Bilateral Trade Agreement पर गहन चर्चा करेंगी, जिससे दोनों देशों के ट्रेड संबंध मजबूत होने की उम्मीद है.
Read more »
