PM Modi India AI Impact Expo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इसी एक्सपो के साथ ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का भी आयोजन हो रहा है। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी 19 फरवरी को करेंगे। देश-विदेश से दिग्गज हस्तियां, तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री इस...
PM Modi India AI Impact Expo & Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ‘महाकुंभ’ सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इसी एक्सपो के साथ ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें 65 देशों की मौजूदगी के अलावा, दुनिया की प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी 19 फरवरी को करेंगे। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं। भारतीय कारोबारी भी इस समिट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा एआई समिट है। अमेरिका और चीन के साथ भारत कितनी तेजी से एआई के क्षेत्र में रेस लगाएगा, यह समिट उसकी रूपरेखा तैयार करेगा। 13 देशों के पवेलियन, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्सनई दिल्ली में आयोजित हो रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ में 13 देश हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका समेत 13 देशों के पवेलियन होंगे। यह AI इकोसिस्टम में भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को दिखाएंगे। एक्सपो में 300 से अधिक एग्जीबिशन पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। इन्हें पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस की थीम पर बनाया गया है। इसके अलावा, 600 से अधिक हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप इस एक्सपो में शामिल हो रहे हैं। 500 से ज्यादा सेशन का आयोजनएक्सपो और समिट में 500 से अधिक सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें अलग-अलग सेक्टर में AI के बदलाव और भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। यह बताया जाएगा कि AI से दुनिया के हर नागरिक को फायदा होगा। इस आयोजन में 2.
5 लाख से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है। इवेंट का मकसद ग्लोबल AI इकोसिस्टम में नई पार्टनरशिप को बढ़ावा देना है।सुंदर पिचाई से सैम ऑल्टमैन तक की मौजूदगीइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान भारत पहुंच रहे हैं। गूगल के CEO सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन भारत आ रहे हैं। एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई भी भारत पहुंच रहे हैं। डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमोन भी शामिल होंगे। आखिरी समय में एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग का आना स्थगित हुआ है। India AI Impact Summit 2026 When and where to watch liveइस समिट को IndiaAI के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आ रहे हैं। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला डा सिल्वा के साथ 45 से ज्यादा देशों के मिनिस्टीरियल डेलीगेशन भी समिट का हिस्सा बनेंगे। UN सेक्रेटरी-जनरल और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के सीनियर अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।
PM Modi AI Expo Delhi Global South AI Summit Speakers How To Watch India AI Summit Live 13 देशों के पवेलियन एआई एक्सपो एआई महाकुंभ दिल्ली ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा एआई इवेंट इंडिया एआई समिट लाइव स्ट्रीमिंग पीएम मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India AI Impact Summit 2026: भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के CEOIndia AI Impact Summit 2026: दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों के CEO और दूसरे अधिकारी भारत आ रहे हैं. ये लोग 16 फरवरी से शुरू होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आप भी हिस्सा ले सकते हैं. इसका प्रॉसेस बहुत आसान है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Read more »
सर्वजन हिताय के मंत्र से दुनिया जीतेगा भारत! PM मोदी के कॉल पर दिल्ली आ रहे हैं 20 देशों के नेता, ये रही मेहमानों की लिस्टIndia-AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से दुनिया की नजरें हैं. भारत मंडपम में होने वाले 16 से 20 फरवरी तक AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए दुनिया भर टेक दिग्गज भारत पहुंच रहे हैं.
Read more »
AI Summit: भारत में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज AI किंग, लेकिन सबसे बड़े चिप मास्टर ने बनाई दूरी; जानें क्या है वजहIndia AI Impact Summit: राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े शक्ति के केंद्र के रूप में सज उठा है. 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे India AI Impact Summit 2026 में गूगल, एडोब और सेल्सफोर्स जैसे दिग्गज टेक कंपनियों का जमावड़ा लगने वाला है.
Read more »
India AI Impact Summit 2026: पूर्वोत्तर भारत के 'IT Hub' के रूप में उभरेगा बिहार, भारत मंडपम में दिखेगी ताकतIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में सोमवार से शुरू होने जा रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026' में बिहार के इनोवेटर भी अपनी तकनीक और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार पैवेलियन का उद्घाटन...
Read more »
AI Summit 2026: 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के PM, बड़े-बड़े CEO भारत के मंच परIndia AI Summit 2026: भारत एक बार फिर से दुनिया का विशाल मंच बनने जा रहा है। सोमवार से दिल्ली में पांच दिवसीय इंडिया AI इंपैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) की शुरुआत हो रही है। इसमें दुनियाभर से करीब दो लाख लोगों के जुटने की संभावना है। जिनमें 7 देशों के राष्ट्रपति (Presidents Of Seven Countries) और उपराष्ट्रपति 9 देशों के प्रधानमंत्री...
Read more »
AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट आज से शुरू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरीAI Impact Summit 2026 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी. भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में होगा आयोजन, 20 वैश्विक नेता लेंगे हिस्सा. दिल्ली एनसीआर। राज्य
Read more »
