India AI Impact Summit: राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े शक्ति के केंद्र के रूप में सज उठा है. 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे India AI Impact Summit 2026 में गूगल, एडोब और सेल्सफोर्स जैसे दिग्गज टेक कंपनियों का जमावड़ा लगने वाला है.
Jensen Huang India Visit Cancelled : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की वैश्विक ताकतें 16 फरवरी से भारत में एक ही मंच पर जुटने वाली हैं. नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे India AI Impact Summit 2026 में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ और ग्लोबल लीडर भारत पहुंच रहे हैं.
लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है AI की दुनिया के सबसे बड़े चिप मास्टर कहे जाने वाले Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपना प्रस्तावित भारत दौरा कैंसिल कर दिया है. दुनिया की सबसे बड़ी GPU और AI चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने अपना प्रस्तावित भारत दौरा कैंसिल कर दिया है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक अनिवार्य परिस्थितियों के कारण हुआंग अब इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि Nvidia ने साफ किया है कि जेन्सेन हुआंग की गैरमौजूदगी के बाद भी एनवीडिया का एक हाई-लेवल डेलिगेशन इस एआई समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचेगा. पीएम मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समिट में न केवल दुनिया के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे बल्कि इनके साथ ही Google DeepMind, Anthropic, Adobe, और Salesforce जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी इस समिट में शामिल होंगे. समिट का मुख्य एजेंडा भारत में होने वाले AI समिट का केंद्र बिंदु AI सुरक्षा से हटकर AI के प्रभाव और भविष्य पर केंद्रित है. भारत सरकार का लक्ष्य एक सहमति घोषणापत्र तैयार करना है जिसमें इन बातों पर जोर दिया जाएगा- AI for Good पर जोर भारत चाहता है कि AI टेक्नोलॉजी सिर्फ विकसित देशों तक सीमित न रहे बल्कि विकासशील देशों तक भी बराबर पहुंचे. इस एआई समिट के मुख्य उद्देश्य ये हैं- AI को ग्लोबल लेबल पर सभी के लिए सुलभ बनाना. AI के जरिए डिजिटल डिवाइड को कम करना. हेल्थकेयर, कृषि और गवर्नेंस में AI for Good समाधान को बढ़ावा देना. ये भी पढे़ंः विदेश में फोन चलाने के लिए देना होगा पासपोर्ट? सरकार के इस प्लान से साइबर ठग हैरान! AI गवर्नेंस के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को विकासशील देशों की जरूरतों के मुताबिक बनाना. स्थानीय और स्वदेशी AI समाधान को समर्थन देना. अमेरिका और चीन की भागीदारी को भी इस समिट के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों देश वैश्विक AI नीति और टेक्नोलॉजी विकास में बड़ी भूमिका निभाते हैं. ये भी पढे़ंः सर्वजन हिताय के मंत्र से दुनिया जीतेगा भारत! PM मोदी के कॉल पर दिल्ली आ रहे 20 नेता
Jensen Huang India Visit Cancelled Nvidia CEO India News Bharat Mandapam AI Event PM Modi AI Summit Inauguration AI Democratization India Global AI Consensus Declaration Nvidia High Level Delegation India Tech News India 2026 इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 जेन्सेन हुआंग भारत दौरा एनवीडिया सीईओ इंडिया विजिट भारत मंडपम AI समिट पीएम मोदी एआई इवेंट एआई का लोकतंत्रीकरण टेक न्यूज़ हिंदी एनवीडिया चिप मास्टर न्यूज़ भारत में ग्लोबल एआई समिट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI Summit 2026: दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ! PM मोदी और टेक दिग्गजों की होगी महा-मीटिंग, बदलने वाला है भारत का भविष्यAI Summit 2026: क्या भारत दुनिया की नई AI राजधानी बनने जा रहा है! 16 फरवरी से नई दिल्ली का भारत मंडपम में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी.
Read more »
इंजीनियर की हत्या करने को तैयार था AI, जम कर किया ब्लैकमेलAI के जुड़े खतरों को लेकर कई बार चर्चा होती है. लोग कई तरह के संभावना पर विचार करते हैं. कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें दिखता है कि AI कैसे एक खतरनाक टूल बन सकता है. नया मामला Anthropic के Claude AI का है. टेस्टिंग के दौरान AI को जब स्ट्रेस में रखा गया, तो उसका स्वभाव खतरनाक हो गया.
Read more »
India-AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर मंथन के लिए भारत बनेगा वैश्विक मंच, नई दिल्ली में 20 देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिलNational News | India-AI Impact Summit 2026 | National News in Hindi | India-AI Impact Summit 2026 News | India-AI Impact Summit 2026 Date | Top leaders from 20 countries to attend in India-AI Impact Summit 2026 in New Delhi from 16 to 20 February |...
Read more »
स्टैकब्लिट्ज AI हायरिंग: इंसानों से ज्यादा AI एजेंट्स को नौकरी पर रखेगी कंपनीटेक कंपनी स्टैकब्लिट्ज ने घोषणा की है कि वह इस साल इंसानों से ज्यादा AI एजेंट्स को हायर करेगी। कंपनी का मानना है कि AI अब एक एक्टिव एम्प्लॉई की तरह काम करने के लिए तैयार है, जो कोडिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट जैसे कार्यों को संभालेगा। CEO एरिक सिमंस ने भविष्य में AI एजेंट्स के और अधिक व्यापक उपयोग की भविष्यवाणी की है, जो व्यक्तिगत कार्यों को भी संभालेंगे।
Read more »
सर्वजन हिताय के मंत्र से दुनिया जीतेगा भारत! PM मोदी के कॉल पर दिल्ली आ रहे हैं 20 देशों के नेता, ये रही मेहमानों की लिस्टIndia-AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से दुनिया की नजरें हैं. भारत मंडपम में होने वाले 16 से 20 फरवरी तक AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए दुनिया भर टेक दिग्गज भारत पहुंच रहे हैं.
Read more »
भारत में आयोजित होगा दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट: 100 देशों को मिला निमंत्रण, लिस्ट से पाकिस्तान OUTभारत 16-20 फरवरी 2026 को AI-Impact Summit की मेजबानी करेगा, जिसमें 100 से अधिक देश भाग लेंगे। यह सम्मेलन AI नीति, नवाचार, नैतिकता, सुरक्षा और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित होगा। इसका आधार 'लोग, पृथ्वी और प्रगति' है, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार AI विकास को बढ़ावा देना है। पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं मिला है। समिट में राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री शामिल होंगे,...
Read more »
