India Pakistan News: दुन‍िया में कोई नहीं बचेगा... पाक‍िस्‍तान के डिफेंस मिन‍िस्‍टर ख्‍वाजा आस‍िफ क्‍यों डर...

Pakistan Defense Minister Statement News

India Pakistan News: दुन‍िया में कोई नहीं बचेगा... पाक‍िस्‍तान के डिफेंस मिन‍िस्‍टर ख्‍वाजा आस‍िफ क्‍यों डर...
पाकिस्तान रक्षा मंत्री बयानNuclear Threatपरमाणु धमकी
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है, जिसे विश्लेषक पाकिस्तान की हताशा और घरेलू समर्थन जुटाने की कोशिश मानते हैं.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ कई भड़काऊ बयान दिए हैं. लेकिन सोमवार को ख्‍वाजा आस‍िफ ने कहा, ‘अगर भारत ने पाकिस्‍तान पर हमला किया और हमारे वजूद को खतरा हुआ, तो इस दुनिया में कोई नहीं बचेगा.

’ उनके इस बयान को सीधे तौर पर परमाणु हमले की धमकी के तौर पर देखा जा रहा है. यह पूरी दुन‍िया के ल‍िए टेंशन वाली बात है. ख्‍वाजा आसिफ ने भारत के अटैक की तुलना गाजा में हो रहे हमलों की. उन्‍होंने कहा, गाजा में जिस मानस‍िकता से अटैक क‍िया जा रहा, अगर वो हमारे खिलाफ अपनाई गई, तो पाकिस्‍तान ऐसा जवाब देगा कि दुनिया उसे याद रखेगी. अगर हमारे वजूद पर खतरा हुआ, तो या तो हम बचेंगे, या फिर कोई नहीं बचेगा. या तो हम जीवित रहेंगे, या कोई नहीं. डिफेंस एक्‍सपर्ट इसे पाक‍िस्‍तान की हताशा के तौर पर देख रहे हैं. विश्लेषकों का कहना है कि आसिफ के बयान घरेलू समर्थन जुटाने और भारत के खिलाफ रक्षात्मक रुख अपनाने की कोशिश हैं. इंडस वाटर ट्रीटी का निलंबन पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है और ये धमकियां आर्थिक दबाव का जवाब हो सकती हैं क्‍यों द‍िया ऐसा बयान जब कोई देश परमाणु हमले की धमकी देता है, वह न सिर्फ अपरिपक्वता दिखाता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर में खुद को गैर-जिम्मेदार ठहराता है. ख्वाजा आसिफ का यह बयान दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश है, यह एक प्रकार अटेंशन सीकिंग डिप्‍लोमेसी है. यानी पूरी दुन‍िया का ध्‍यान हमारी ओर आए. -अजय शुक्‍ला, डिफेंस मामलों के एक्‍सपर्ट पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति और आर्थिक हालात इतने खराब हैं कि अब वे भारत को दुश्मन दिखाकर घरेलू नाराजगी से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन पूरी दुन‍िया उनकी हालत से वाक‍िफ है, इसल‍िए उन्‍हें सपोर्ट नहीं मिल रहा है. -गोपाल कृष्णन, डिप्‍लोमैट पहले भी द‍िए अजब-गजब बयान इंडस वाटर ट्रीटी पर धमकी अगर भारत इंडस नदी पर कोई निर्माण करता है जिससे पाकिस्तान का पानी प्रभावित होता है, तो इसे आक्रमण माना जाएगा. हम ऐसी संरचनाओं को नष्ट कर देंगे. पहलगाम हमले पर पहलगाम हमले के बाद ख्‍वाजा आस‍िफ ने कहा, भारत ने पहलगाम हमले को स्टेज किया ताकि क्षेत्र में संकट पैदा हो, खासकर पाकिस्तान के लिए. बाद में भारत ने इन आरोपों को बेतुका बताया. आर्मी एक्‍शन की गीदड़भभकी पीएम मोदी की ताबड़तोड़ बैठकों के बाद ख्‍वाजा आस‍िफ इतने डर गए क‍ि उन्‍होंने कहा, भारत की सैन्य कार्रवाई तत्काल हो सकती है. हम हाई अलर्ट पर हैं. बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह युद्ध की भविष्यवाणी नहीं थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

पाकिस्तान रक्षा मंत्री बयान Nuclear Threat परमाणु धमकी India-Pakistan Relations भारत-पाकिस्तान संबंध Khawaja Asif ख्वाजा आसिफ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इन 10 मामलों में कोई नहीं पाकिस्तान के आस-पास, है पूरी दुनिया में नंबर-1इन 10 मामलों में कोई नहीं पाकिस्तान के आस-पास, है पूरी दुनिया में नंबर-1पाकिस्तान में दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियां स्थित हैं. इनमें से के-2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है.
Read more »

'...तो ऑल आउट वार होगा', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दिखाया खौफ, मगर ट्रंप से की विनती- आप वर्ल्ड लीडर हैं, दखल दीजिए'...तो ऑल आउट वार होगा', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दिखाया खौफ, मगर ट्रंप से की विनती- आप वर्ल्ड लीडर हैं, दखल दीजिएजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ट्रंप से मध्यस्थता कराना चाहते हैं.
Read more »

जहर उगल रहे पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैनजहर उगल रहे पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैनभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है.
Read more »

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉकभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉकभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक
Read more »

India-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठकIndia-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठकIndia-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठक | Pahalgam Terror War | Top News Pakistan Pahalgam PahalgamAttack LoC JammuAndKashmir India
Read more »

कभी भी हमला कर सकता है भारत... पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर अपने ही लोगों को देने लगे वॉर्निंगकभी भी हमला कर सकता है भारत... पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर अपने ही लोगों को देने लगे वॉर्निंगपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने अपने ही देश के लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत किसी भी वक्त पर एलओसी पर हमला कर सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:21:40