India AI Impact Summit 2026: 'बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगे', फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की अपील

India Ai Summit 2026 News

India AI Impact Summit 2026: 'बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगे', फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की अपील
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति की जमकर तारीफ की, कहा- बीते 10 सालों के अंदर काफी कुछ बदल चुका है.

"India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति की तारीफ की. उन्होंने भारत को AI इंजीनियर्स का वैश्विक केंद्र बताया और AI के भविष्य पर चर्चा की.

साथ ही बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की अपील की. Advertisment देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर से आए दिग्गजों ने अपनी राय रखी. कई देशों के के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने इस मंच से AI के भविष्य को लेकर अपनी बात को सामने रखा. इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और पीएम मोदी जमकर प्रशंसा की. इसके साथ मैक्रों ने पीएम मोदी से 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी. #WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "Last year when France and India co-hosted the AI Action Summit in Paris, we set a global guiding principle for technologies that would transform our societies and our economies. We say that… pic.twitter.com/vhCF3hn7Ud — ANI February 19, 2026 India AI Impact Summit 2026 को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा, ' प्रधानमंत्री इस शानदार शहर में, इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आपके की ओर से होस्ट किए गए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में आकर काफी अच्छा लगा है.' स्ट्रीट वेंडर बैंक का खाता खोल नहीं सकता था: मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, 'बीते 10 सालों के अंदर काफी कुछ बदल गया है. दस वर्ष पहले मुंबई में एक स्ट्रीट वेंडर बैंक का खाता खोल नहीं सकता था. उसके पास कोई पता नहीं था. किसी तरह के दस्तावेज नहीं होते थे. ऐसे में उसका अकाउंट नहीं खुल पाता था. मगर अब हालात में बदलाव हुआ है. आज विक्रेता तुरंत कंपनी में किसी से भी अपने फोन पर भुगतान को स्वीकार नहीं कर सकता है. इसे बड़े बदलाव की तरह देखा जा रहा है. मैक्रों ने कहा कि भारत हर साल लाखों AI इंजीनियरों को ट्रेनिंग दे रहा है. 500,000 इंजीनियरों के संग भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी होने वाली है. इमैनुएल मैक्रों की पीएम मोदी से की ये बड़ी अपील इंडिया एआई समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से अपील भी की. उन्होंने 15 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की अपील की. मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ऐसा कर चुका है. 15 वर्ष के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को यहां पर बंद कर दिया गया है. हम इस रास्ते पर आगे निकल चुके हैं, हम उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी भी इस रास्ते पर चलेंगे. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने AI के लिए MANAV विजन पेश किया, कहा- इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और नई इंडस्ट्री के बढ़ने का बड़ा मौका"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े India AI Impact Summit & Expo 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ.
Read more »

India AI Impact Summit 2026: मोदी सरकार ने दिया बड़ा सरप्राइज, 1 दिन और बढ़ाया गया AI का मेलाIndia AI Impact Summit 2026: मोदी सरकार ने दिया बड़ा सरप्राइज, 1 दिन और बढ़ाया गया AI का मेलाAI Impact Summit 2026: राजधानी में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हालात ऐसे बन गए कि आयोजकों को कार्यक्रम की तारीख एक दिन और आगे बढ़ानी पड़ी है. अब यह समिट 21 फरवरी शनिवार तक चलेगी.
Read more »

India AI Impact Summit 2026: চিনা রোবট কুকুরকে নিজেদের তৈরি বলে চালিয়ে AI গ্লোবাল সামিটে ভারতের নাম ডোবাল গালগোটিয়াস বিশ্ববিদ্যালয়!India AI Impact Summit 2026: চিনা রোবট কুকুরকে নিজেদের তৈরি বলে চালিয়ে AI গ্লোবাল সামিটে ভারতের নাম ডোবাল গালগোটিয়াস বিশ্ববিদ্যালয়!Galgotias University thrown Out Of India AI Impact Summit for claiming a chinese robot as their
Read more »

India AI Impact Summit 2026 live: AI समिट में गांव वाली फीलिंग! पंचायती राज मंत्रालय का स्टॉल बना आकर्षण का...India AI Impact Summit 2026 live: AI समिट में गांव वाली फीलिंग! पंचायती राज मंत्रालय का स्टॉल बना आकर्षण का...India AI Impact Summit 2026 live: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का बुधवार को तीसरा दिन है. इस सम्मेलन में दुनिया के 20 देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसमें शामिल होंगे.
Read more »

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI सहयोग पर चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI सहयोग पर चर्चाIndia AI Impact Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच हुई बैठक में AI सहयोग को मजबूत करने, भारतीय भाषाओं में AI टूल विकसित करने और वैश्विक AI सहयोग पर गहन चर्चा हुई।
Read more »

India AI Impact Summit 2026: समुद्र के नीचे केबल बिछाकर मजबूत होगी भारत-अमेरिका की डिजिटल कनेक्टिविटी, गूगल ने AI समिट में किए बड़े ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: समुद्र के नीचे केबल बिछाकर मजबूत होगी भारत-अमेरिका की डिजिटल कनेक्टिविटी, गूगल ने AI समिट में किए बड़े ऐलानIndia AI Impact Summit 2026 में गूगल ने भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी अमेरिका और भारत के बीच नई सब-सी फाइबर-ऑप्टिक केबल बिछाएगी और गूगल डीपमाइंड के जरिए 10,000 स्कूलों के 1.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:34