India AI Impact Summit 2026 में गूगल ने भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी अमेरिका और भारत के बीच नई सब-सी फाइबर-ऑप्टिक केबल बिछाएगी और गूगल डीपमाइंड के जरिए 10,000 स्कूलों के 1.
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गूगल ने भारत में एआई बुनियादी ढांचे और साझेदारियों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। कंपनी ने हाल ही में विशाखापत्तनम में एआई हब के लिए किए गए 15 अरब डॉलर के निवेश के बाद अब अमेरिका-भारत कनेक्ट सब-सी केबल पहल और गूगल डीपमाइंड की नई साझेदारियों का ऐलान किया है।गूगल ने अमेरिका-इंडिया कनेक्ट के तहत नई फाइबर-ऑप्टिक समुद्री केबल रूट्स बिछाने की घोषणा की है, जिससे अमेरिका, भारत और दक्षिणी गोलार्ध के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी की पहुंच और विश्वसनीयता बढ़ेगी। गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिछाई ने बताया कि यह पहल गूगल की मौजूदा पैसिफिक और अफ्रीका सब-सी केबल परियोजनाओं को और मजबूती देगी।नई साझेदारी की हुई घोषणाAI समिट में गूगल डीपमाइंड ने भारत सरकार की संस्थाओं के साथ मिलकर एआई आधारित विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने की नई साझेदारी की घोषणा की है। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर वैज्ञानिक अनुसंधान में एआई मॉडल उपलब्ध कराए जाएंगे। अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ साझेदारी कर 10,000 से अधिक स्कूलों और 1.
1 करोड़ छात्रों के लिए जेनरेटिव एआई आधारित एजुकेशन इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा ।iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म को लेकर की बड़ी घोषणागूगल क्लाउड ने कर्मयोगी भारत के साथ मिलकर iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म को 800 से अधिक जिलों में 2 करोड़ लोकसेवकों तक पहुंचाने की योजना बनाई है । साथ ही प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स 18 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत में गूगल एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कार्यक्रम अंग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध होगा, जिसे आगे अन्य भारतीय भाषाओं में भी लाया जाएगा ।30-30 मिलियन दो ग्लोबल फंड की घोषणागूगल ने एआई को शासन और विज्ञान में लागू करने के लिए 30-30 मिलियन डॉलर के दो ग्लोबल फंड की घोषणा की है। इसके अलावा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के साथ मिलकर गूगल सेंटर फॉर क्लाइमेट टेक्नोलॉजी की भी शुरुआत की गई है ।गूगल ने समिट के दौरान सालाना रेस्पॉन्सिबल एआई प्रोग्रेस रिपोर्ट भी जारी किया, जिसमें सुरक्षा और नैतिकता को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई । गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा कि एआई एक जेनरेशनल अवसर है, जिसे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप और सुलभ बनाना जरूरी है ताकि भारत डिजिटल परिवर्तन में वैश्विक नेतृत्व कर सके ।
गूगल इंडिया Google India सुंदर पिछाई Sundar Pichai अमेरिका-भारत सब-सी केबल गूगल डीपमाइंड Google Deepmind एआई हब विजाग AI Hub Vizag
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरai-impact-summit-and-expo-india-2026 PM MOdi Address live update in hindi AI Impact Summit 2026 LIVE: दिल्ली में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन
Read more »
India AI Summit 2026 Day 2: Microsoft founder Bill Gates to attend global event, Gates foundation clarifies after name dropped amid Epstein files backlashIndia AI Impact Summit 2026: Bill Gates continues to be listed among the key participants, alongside top technology leaders such as OpenAI CEO Sam Altman and Google CEO Sundar Pichai.
Read more »
AI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े India AI Impact Summit & Expo 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ.
Read more »
क्या है AI स्मार्ट चश्मा Sarvam Kaze? जिसे पीएम मोदी ने भी पहना, जानें इसकी खासियतAI Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास के बीच एक नया इनोवेशन चर्चा में है Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा.
Read more »
स्लो इंटरनेट और कम स्टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आविष्कारIndia AI Impact Summit में कंपनियां अपने नए इनोवेशन दिखा रही हैं। Myblue.
Read more »
India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI सहयोग पर चर्चाIndia AI Impact Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच हुई बैठक में AI सहयोग को मजबूत करने, भारतीय भाषाओं में AI टूल विकसित करने और वैश्विक AI सहयोग पर गहन चर्चा हुई।
Read more »
