India Electricity Capacity: क्लीन एनर्जी, ग्रीन एनर्जी... इस क्षेत्र में भारत ने हासिल की दो-दो उपलब्धियां, दिखाया दुनिया को अपना दम

India Electricity Capacity News

India Electricity Capacity: क्लीन एनर्जी, ग्रीन एनर्जी... इस क्षेत्र में भारत ने हासिल की दो-दो उपलब्धियां, दिखाया दुनिया को अपना दम
Green Energy CapacityIndia Power SectorRenewable Energy
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

India Energy Sector: बिजली क्षेत्र में भारत ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। 30 सितंबर 2025 तक देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता 500 गीगावाट (GW) को पार कर गई।

नई दिल्ली: भारत के बिजली क्षेत्र ने दो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो देश को स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ते हुए दिखाती हैं। 30 सितंबर 2025 तक देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता 500 गीगावाट को पार कर 500.

89 GW तक पहुंच गई। बिजली मंत्रालय द्वारा बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मजबूत नीतिगत सहायता, निवेश और ऊर्जा क्षेत्र में टीम वर्क का परिणाम है।कुल बिजली क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन सोर्स की हिस्सेदारी 256.09 GW है। यह कुल क्षमता का 51 प्रतिशत से अधिक है। वहीं कोयले जैसे जीवाश्म ईंधन सोर्स से देश में 244.80 GW बिजली का उत्पादन हुआ जो कुल क्षमता का लगभग 49 प्रतिशत है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा हिस्सा है। यह 127.33 GW है, जबकि पवन ऊर्जा की हिस्सेदारी 53.12 GW है।Toll Collection: दो साल में दोगुनी से ज्यादा होगी टोल से कमाई, सड़क बनाने में होगा कचरे का इस्तेमाल, नितिन गडकरी ने बताया प्लानतेजी से बढ़ रही क्लीन एनर्जी की हिस्सेदारीवित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने 28 GW गैर-जीवाश्म क्षमता और 5.1 GW जीवाश्म ईंधन क्षमता जोड़ी है। बयान में कहा गया है कि यह दर्शाता है कि स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी कितनी तेजी से बढ़ रही है।29 जुलाई 2025 को भारत ने बिजली उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा का अब तक का सबसे अधिक हिस्सा हासिल किया। उस दिन देश की कुल 203 GW बिजली की मांग का 51.5 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा हुआ। इसमें सौर ऊर्जा से 44.50 GW, पवन ऊर्जा से 29.89 GW और जलविद्युत से 30.29 GW बिजली का उत्पादन हुआ।पंचामृत लक्ष्यों में से एक हुआ हासिलइस प्रगति के साथ भारत ने अपने COP26 पंचामृत लक्ष्यों में से एक को हासिल कर लिया है। यह लक्ष्य है साल 2030 के लिए निर्धारित समय सीमा से पांच साल पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50 प्रतिशत स्थापित बिजली क्षमता हासिल करना। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह सफलता बिजली ग्रिड को स्थिर और विश्वसनीय बनाए रखते हुए स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में भारत के नेतृत्व को उजागर करती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Green Energy Capacity India Power Sector Renewable Energy Ministry Of Power बिजली मंत्रालय भारत की बिजली उत्पादन क्षमता बिजली उत्पादन क्षमता रिन्यूएबल एनर्जी क्लीन एनर्जी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia Full ODI Schedule Till 2027 World Cup
Read more »

Bihar Election 2025: नीतीश हैं CM प्रत्याशी, क्यों नहीं कह रही BJP? जानिए अंदर की बातBihar Election 2025: नीतीश हैं CM प्रत्याशी, क्यों नहीं कह रही BJP? जानिए अंदर की बातNitish Kumar CM Candidate: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.
Read more »

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आज नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी: बुमराह वापसी करेंगे; एशिया कप जीत के बाद भ...वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आज नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी: बुमराह वापसी करेंगे; एशिया कप जीत के बाद भ...India vs Australia (IND vs AUS ) 1st T20 Match LIVE Score Update.
Read more »

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा पहुंचा: यहां 100kmph की रफ्तार की हवा, समुद्र में लहरें उठीं; आंध्...चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा पहुंचा: यहां 100kmph की रफ्तार की हवा, समुद्र में लहरें उठीं; आंध्...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

மகளிர் உலகக் கோப்பை: இந்தியா பிளேயிங் 11.. அரையிறுதியில் உள்ளே வரும் அதிரடி வீரராங்கனை!மகளிர் உலகக் கோப்பை: இந்தியா பிளேயிங் 11.. அரையிறுதியில் உள்ளே வரும் அதிரடி வீரராங்கனை!Womens World Cup Semi-Final India Predicted pLaying XI: உலகக் கோப்பை அரையிறுதி போட்டிக்கான இந்திய அணி என்னவாக இருக்கும் என்பது குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »

India vs Australia 1st T20I Highlights: সূর্য–গিলের আগুনে ইনিংসে জল ঢালল প্রকৃতি! বৃষ্টিতে সিরিজের প্রথম ম্যাচ পরিত্যক্ত...India vs Australia 1st T20I Highlights: সূর্য–গিলের আগুনে ইনিংসে জল ঢালল প্রকৃতি! বৃষ্টিতে সিরিজের প্রথম ম্যাচ পরিত্যক্ত...India vs Australia 1st T20I Called off due to massive rain
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:08