भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवकों GDS की भर्ती निकाली है। विभाग ने कुल 44 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती India Post GDS Recruitment 2024 जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया आज 15 जुलाई से शुरू कर दी। उम्मीदवार अंतिम तिथि 5 अगस्त तक अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार इस भर्ती के पोर्टल indiapostgdsonline.gov.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारतीय डाक द्वारा देश भर के विभिन्न डाक सर्किल के अंतर्गत तमाम डाकघरों में तैनाती के लिए ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 44,228 GDS की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 15 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 5 अगस्त तक अप्लाई कर सकेंगे। India Post GDS Recruitment 2024: कहां और कैसे करें आवेदन? डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार विभाग द्वारा लॉन्च किए गए इस भर्ती के पोर्टल, indiapostgdsonline.
gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तीन चरण है - पोर्टल पर पंजीकरण, भर्ती के लिए आवेदन और आवेदन शुल्क का भुगतान। तीन चरणों से सम्बन्धित लिंक को विभाग द्वारा इस पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों की जानकारी अधिसूचना से ले लेनी चाहिए। डाक विभाग GDS भर्ती 2024 अधिसूचना लिंक डाक विभाग GDS भर्ती 2024 आवेदन लिंक India Post GDS Recruitment 2024: कौन सकता है आवेदन? डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने सम्बन्धित राज्य की आधिकारिक भाषा को मैट्रिक स्तर पर पढ़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें - SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, केंद्र सरकार के विभागों में 8000 से अधिक वैकेंसी, 10वीं पास के लिए मौका
India Post Gds Application Indiapostgdsonline Gov In डाक विभाग भर्ती 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Post Recruitment 2024: डाक विभाग में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी, ऐसे करें अप्लाईदरअसल, इंडिया डॉक विभाग ने 10वीं पास के लिए निकाली है. भारतीय डाक ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है.
Read more »
Post Office GDS Vacancy 2024: डाक विभाग में 35,000 भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदनIndia Post GDS Bharti 2024 online form date: इंडियन पोस्ट ऑफिस (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक की बड़ी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.
Read more »
Naukri: 40 साल वालों तक के लिए यहां निकली हैं नौकरी, जानिए आप अप्लाई कर सकते हैं या नहींOrdnance Factory Bhandara Recruitment 2024: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (महाराष्ट्र) ने 158 डेंजल बिल्डिंग वर्कर (DBW) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
Read more »
India Post Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट में डाक सेवक पदों पर 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन इस डेट सेइंडिया पोस्ट की ओर से डाक सेवक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 जुलाई को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर...
Read more »
सरकारी नौकरी: हरियाणा में ऑपरेटर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 6 जुलाई, 12वीं पास को मौकाहरियाणा के नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑपरेटर के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट oprecruitment.hppa.
Read more »
सरकारी नौकरी: अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, 12वीं पास को मौका, हर साल 10% बढ़ेगी सैलरीभारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (Intake- 02/2025) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.
Read more »
