जानें, अंतरिक्ष में भारत के 'मिशन शक्ति' को लेकर अपने सभी सवालों के जवाब via NavbharatTimes MissionShakti NarendraModi
नई दिल्ली भारत ने बुधवार को अंतरिक्ष में महाशक्ति का दर्जा हासिल करते हुए पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलोमीटर दूर एक सैटलाइट को मार गिराया। भारतीय वैज्ञानिकों ने इस अभियान को 'मिशन शक्ति' नाम दिया था। जानें, भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने महज 3 मिनट में कैसे दिया इस मिशन को अंजाम.
.. क्या था मिशन शक्ति?भारत ने आज ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप लॉन्च कॉम्प्लेक्स से ऐंटी-सैटलाइट मिसाइल का परीक्षण किया। यह डीआरडीओ की ओर से एक तरह का तकनीकी मिशन था। मिसाइल के परीक्षण के लिए जिस सैटलाइट को निशाना बनाया गया, वह भारत के उन उपग्रहों में से है, जो पहले ही पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद हैं। इस परीक्षण के तहत डीआरडीओ ने अपने सभी तय लक्ष्यों को हासिल किया। मिशन शक्तिः भारत ने 300 किमी दूर अंतरिक्ष में ऐसे भेदा सैटलाइट पूरी तरह से देसी तकनीकभारत ने इस मिशन को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक के जरिए अंजाम दिया। ऐंटी सैटलाइट मिसाइल भी स्वदेश निर्मित ही था। इस परीक्षण के साथ ही भारत अंतरिक्ष में ताकत के मामले में अमेरिका, रूस और चीन के क्लब में शामिल हो गया है। अंतरिक्ष में चौथी महाशक्ति बन गया भारत कौन सा सैटलाइट किया गया इस्तेमाल?इस मिशन में पूरी तरह से भारत में तैयार ऐंटी-सैटलाइट मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। इसमें डीआरडीओ के बलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया गया था। क्या इस परीक्षण से स्पेस से कोई मलबा गिरेगा?इस परीक्षण से पैदा हुआ मलबा आने वाले कुछ सप्ताह में धरती पर गिरेगा, यह आसमान में नहीं फैलेगा। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया किया तीन हफ्ते में यह मलबा स्वत: साफ हो जाएगा। मिशन शक्ति: राहुल ने PM मोदी पर कसा तंज भारत ने यह परीक्षण क्यों किया?भारत लंबे समय से स्पेस में सफलताएं हासिल कर रहा है। बीते 5 सालों में यह रफ्तार और तेज हुई है। मंगलयान मिशन की सफल लॉन्चिंग हुई है। इसके बाद सरकार ने गगनयान मिशन को भी मंजूरी दी है। भारत ने इस परीक्षण की सफलता को लेकर पूरी तरह विश्वस्त होने के बाद ही इसे अंजाम दिया। क्या भारत अंतरिक्ष में हथियारों की रेस में शामिल हो गया? भारत का बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। यह सिर्फ इसलिए किया गया ताकि कोई संदिग्ध सैटलाइट भारतीय अंतरिक्ष सीमा में प्रवेश न कर सके। इससे दुश्मन देशों के लिए भारत की जासूसी करना मुश्किल होगा। इसके अलावा अंतरिक्ष में भारत के संसाधनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। क्या यह परीक्षण किसी देश के खिलाफ है?भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों का यह परीक्षण किसी देश के खिलाफ नहीं है। भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं किसी देश के खिलाफ नहीं है और न ही इनका कोई सामरिक उद्देश्य है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंध हुए मधुर: अमेरिकी अधिकारी- Amarujalaप्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंध हुए मधुर: अमेरिकी अधिकारी narendramodi BJP4India realDonaldTrump
Read more »
दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »
PM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजइमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो.
Read more »
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »
भारत में समाजवादी विचारधारा के जनक राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन पर विशेष- Amarujala23 मार्च साल 1910 को यूपी में जन्मे महान राजनीतिज्ञ और समाजवादी विचारधारा के जनक राम मनोहर लोहिया कई लोगों की प्रेरणा हैं।
Read more »
'भारत ज़ुल्म करने वालों के साथ, पाकिस्तान पीड़ितों के साथ'जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बीबीसी से ख़ास बातचीत में मंत्री फ़व्वाद हुसैन ने कहा- अल्पसंख्यकों को लेकर हमें सबक़ न दे भारत.
Read more »
हिन्दू हमारे लिए उतने ही प्यारे, भारत अपने अल्पसंख्यकों पर ध्यान दे: पाकिस्तानजबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बीबीसी से ख़ास बातचीत में मंत्री फ़व्वाद हुसैन ने कहा-अल्पसंख्यकों को लेकर हमें सबक़ न दे भारत.
Read more »
A-SAT: 10 Points में समझें भारत के लिए कितनी बड़ी है उपलब्धिMission Shakti PM Modi भारत ने बुधवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मिसाइल से अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को नष्ट कर दिया है. इस उपलब्धि के साथ भारत स्पेस जगत के सुपर पावर्स में शामिल हो गया है. पीएम मोदी ने खुद मिशन शक्ति की सफलता का ऐलान किया.
Read more »
