'भारत ज़ुल्म करने वालों के साथ, पाकिस्तान पीड़ितों के साथ'

United States News News

'भारत ज़ुल्म करने वालों के साथ, पाकिस्तान पीड़ितों के साथ'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान के सूचना मंत्री का दावा: भारत ज़ुल्म करने वालों के साथ, हम पीड़ितों के साथ

पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर बहस जारी है. ये दोनों लड़कियां पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी ज़िले की हैं. इन लड़कियों के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद होली के दिन हुआ ये मामला चर्चा में आया.

इन दोनों लड़कियों का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है, जिसमें ये अपनी मर्ज़ी से इस्लाम अपनाने की बात कर रही हैं. हालांकि दोनों लड़कियां नाबालिग़ हैं इसलिए ये भी सवाल उठ रहे हैं कि नाबालिग़ लड़कियां अपने मन से इस मामले में फ़ैसला कैसे ले सकती हैं? पाकिस्तान सरकार के मुताबिक़ प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सिंध और पंजाब की सरकार से इस मामले की जांच करने को कहा है. इस मामले को लेकर रविवार को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फ़व्वाद चौधरी के बीच ट्विटर पर नोंक झोंक भी हुई.से बीबीसी ने इस मुद्दे पर सवाल किए. पढ़िए उनके साथ हुई बातचीत: ये मामला बहुत वक़्त से चल रहा है तो क्या जबरन धर्मांतरण पर राष्ट्रीय स्तर पर कोई विधेयक लाया जा सकता है?: बुनियादी तौर पर तो ये एक राज्य का मामला है और सिंध प्रांत की सरकार पहले ही धर्मांतरण पर अपना क़ानून बना चुकी है. मुझे कहना होगा कि उन्होंने एक सराहनीय काम किया है. अगर ज़रूरत पड़ी तो हम इसको लेकर एक केंद्रीय क़ानून भी बना सकते हैं.क़ुरान-ए-पाक में है कि"ला इकराहा फ़िद्दीन" यानी कि दीन के मामले में आप कोई जबर नहीं कर सकते. जब से इमरान ख़ान ने पाकिस्तान में हुकूमत संभाली है. नया पाकिस्तान की जबसे हमने बुनियाद रखी है. हमारा मामला बिल्कुल साफ़ है कि हमारे यहां, जो हमारे झंडे का सफ़ेद रंग है वो भी हमें उतना ही प्यारा है जितना हमारे झंडे का दूसरा रंग. अल्पसंख्यकों के लिए हमारी जो प्राथमिकता है वो इस क़दर ज़्यादा है कि अभी हाल में पंजाब में हमने अपने एक सीनियर मंत्री को इस बात पर उनके पद से हटा दिया कि उन्होंने एक बयान दिया जिससे हमारे अल्पसंख्यक हिंदू भाइयों का दिल टूटा था. इसके ऊपर हमारी स्थिति बिल्कुल साफ़ है. मेरा ख़्याल है कि जब से हमने हुकूमत संभाली है कोई ये शिकायत नहीं कर सकता है कि हमने क़ानून का इस्तेमाल चुनिंदा तरीक़े से किया है.भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन: आपने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज को पाकिस्तान के मामले में नहीं बोलना चाहिए. लेकिन उसके कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान ख़ान मोदी को ताना कस रहे थे कि आपके मुल्क में सही स्थिति नहीं है?: मेरा पूरा ट्वीट ये था कि बहुत ख़ुशी की बात है कि सुषमा स्वराज को दूसरे देशों में अल्पसंख्यकों के ऊपर होने वाले सलूक का अहसास है लेकिन क्या ही अच्छा हो कि वो अपने मुल्क से ये मामला शुरू करें. ख़ासकर भारत प्रशासित कश्मीर और गुजरात में जो अल्पसंख्यक हैं, मिनिस्टर साहिबा का ध्यान उनकी तरफ़ भी होना चाहिए.अगर सुषमा स्वराज अपने अल्पसंख्यकों के लिए वही जज्बात रखें तो ये बड़ी अच्छी बात है. लेकिन हिंदुस्तान का रवैया दोहरा है. मुसलमानों के साथ वहां जो ज़ुल्म हो रहा है, ईसाइयों के साथ जो ज़ुल्म हो रहा है और तो और बौद्ध मत के मानने वालों के साथ जो सलूक हो रहा है, वो तो भारत का चेहरा सबके सामने है. वो हमें ये नहीं बता सकते. हमें ये सबक़ नहीं दे सकते. वाक़यात हर जगह होते हैं देखना ये होता है कि सरकार कहां खड़ी है? क्या पाकिस्तान का प्रधानमंत्री हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री की तरह दमन करने वालों के साथ खड़ा है या वो पीड़ित के साथ खड़ा है? फ़र्क़ हिंदुस्तान और पाकिस्तान में ये है कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की हुकूमत उन बच्चियों के साथ खड़ी हुई हैं जिनके साथ ज़ुल्म हुआ है. जबकि भारत में ये होता है कि वो ज़ुल्म करने वालों के साथ खड़े होते हैं. ये बुनियादी फ़र्क़ है हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रवैए में.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय उच्चायोग के अफसरों के साथ फिर बदसलूकी, घर के बाहर जासूसी करते दिखे सैनिकभारतीय उच्चायोग के अफसरों के साथ फिर बदसलूकी, घर के बाहर जासूसी करते दिखे सैनिकIndia lodges strong protest with Pak over harassment of its mission officials in Islamabad | भारतीय उच्चायोग ने इस मामले में पाक के विदेश विभाग को तुरंत जांच करने को कहा भारत ने कहा- उच्चायुक्त, नेवी सलाहकार और फर्स्ट सेक्रेटरी के साथ पाक सैनिकों की तीखी नोकझोंक हुई
Read more »

12GB रैम के साथ Xiaomi का स्मार्टफोन लॉन्च, गेमिंग लवर्स के लिए खास12GB रैम के साथ Xiaomi का स्मार्टफोन लॉन्च, गेमिंग लवर्स के लिए खासXiaomi Black Shark 2 शाओमी ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2 को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें दमदार स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ-साथ 12GB तक रैम दिया गया है.
Read more »

पाकिस्तान और चीन ने एक- दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैंपाकिस्तान और चीन ने एक- दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैंपाकिस्तान और चीन ने एक-दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैं
Read more »

भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी बोले- चीन में व्यपार बढ़ाना चाहती है सरकारभारतीय राजदूत विक्रम मिसरी बोले- चीन में व्यपार बढ़ाना चाहती है सरकारमिसरी ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से कहा कि भारत अपने कृषि उत्पादों की बाजार में बेहतर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 58 अरब डॉलर के पार पहुंच जाने पर चिंता व्यक्त की.
Read more »

मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनमोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »

होली के बाद गुलजार हुआ शेयर बाजार, बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍सहोली के बाद गुलजार हुआ शेयर बाजार, बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍ससप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है.
Read more »

करोड़ों FB यूजर्स के ‘पासवर्ड’ के साथ खिलवाड़, बदलें अपना पासवर्डकरोड़ों FB यूजर्स के ‘पासवर्ड’ के साथ खिलवाड़, बदलें अपना पासवर्डफेसबुक ने करोड़ों यूजर्स के पासवर्ड 2012 से प्लेन टेक्स्ट में स्टोर किया है. फेसबुक ने ये बात मान ली है और प्रभावित यूजर्स से पासवर्ड बदलने को कह जा रहा है. आप भी बदल लें पासवर्ड सिक्योर रहेंगे.
Read more »

पाक को मोदी के मैसेज पर विपक्ष का वार- बहिष्कार और बधाई साथ-साथ कैसे?पाक को मोदी के मैसेज पर विपक्ष का वार- बहिष्कार और बधाई साथ-साथ कैसे?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया और कहा कि वे पीएम मोदी के संदेश का स्वागत करते हैं. इमरान खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के साथ व्यापक बातचीत शुरू करने और सभी मुद्दों को सुलझाने का वक्त आ गया है, खास कर मुख्य मुद्दा कश्मीर को. इसके साथ ही शांति और समृद्धि पर आधारित एक नए रिश्ते की शुरूआत करने की जरूरत है.
Read more »

गुड़गांव के मुस्लिम परिवार के साथ क्या हुआ, जानें आपबीतीगुड़गांव के मुस्लिम परिवार के साथ क्या हुआ, जानें आपबीती21 मार्च की शाम 20-20 लोगों द्वारा पीटे गए मुस्लिम परिवार के सदस्य अब गुड़गांव में नहीं रहना चाहते हैं। उनका कहना है कि एक बार हमें पीटा गया तो यह दोबारा भी हो सकता है।
Read more »

हार के साथ एएफसी अंडर-23 फुटबॉल क्वालिफाइंग में भारत का अभियान खत्म - Amarujalaहार के साथ एएफसी अंडर-23 फुटबॉल क्वालिफाइंग में भारत का अभियान खत्म - Amarujalaभारतीय अंडर-23 टीम को रविवार को ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में ताजिकिस्तान के हाथों 0-2 से हार मिली।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:06:32