12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च... जल्द आ सकता है भारत...
इस महीने की शुरुआत में ब्लैक शार्क ने घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही भारत आ रही है. भारत में जो पहला ब्लैक शार्क फोन लॉन्च किया जाएगा वो नया ब्लैक Shark 2 हो सकता है. शाओमी ने सोमवार को नए Black Shark 2 को भारत में लॉन्च किया है.
ये स्मार्टफोन पिछले मॉडल यानी ओरिजनल Black Shark की तुलना में काफी अपडेटेड है. Black Shark 2 रग्ड नजर आता है और इसे गेम लवर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. यूनिक डिजाइन के अलावा ब्लैक शार्क 2 में लगभग सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. ये पहला ब्लैक शार्क फोन है जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोससर दिया गया है. इस नए गेमिंग स्मार्टफोन में 5G का सपोर्ट नहीं दिया गया है. यानी कंपनी ने इसमें X24 मॉडेम का इस्तेमाल किया है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Black Shark 2 में 6.39-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसका डिस्प्ले काफी बड़ा और ब्राइट है, ऐसे में गेम लवर्स को ये काफी पसंद आ सकता है. गेमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए शाओमी ने इसके स्क्रीन के आस-पास प्रेशर-सेंसिटिव सिस्टम दिया है. शाओमी ने कहा है कि प्रेशर सेंसिटिव बटन की मदद से यूजर्स डिस्प्ले के बेहद कॉर्नर में लोकेटेड बटन्स कि मैपिंग कर पाएंगे. इन बटन्स को ऐक्सेस करने के लिए स्क्रीन के इन डेडीकेटेड एरियाज को थोड़ा हार्ड प्रेस करना होगा. Black Shark 2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसे दो वेरिएंट- 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है. इन की कीमत क्रमश: CNY 3,200 और CNY 4,200 रखी गई है. यहां 4,000 mAh की बैटरी मौजूद है और साथ ही इसमें 27W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. शाओमी ने ब्लैक शार्क को दो कलर वेरिएंट- फ्रोजन सिल्वर और शैडो ब्लैक में पेश किया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जनवरी में साथ छोड़ने वाली AGP फिर आई बीजेपी के साथ, असम में लड़ेंगे साथअसम में बीजेपी का साथ छोड़ने वाली असम गण परिषद् की घर वापसी हो गई है. बीजेपी ने ऐलान किया है कि अब असम में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस को हराएंगे.
Read more »
RBI सिस्टम में डालेगा 35 हजार करोड़ रुपये, आपको होगा ये फायदा– News18 हिंदीये नकदी बैंकों के साथ तीन साल के लिए विदेशी विनिमय प्रबंधन के जरिए डाली जाएगी.
Read more »
न्यूजीलैंड में मौत का मंजर कांप गया वर्ल्ड क्रिकेट, विराट और रोहित ने दिया ये बयान– News18 हिंदीन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरी दुनिया के साथ-साथ क्रिकेट वर्ल्ड भी कांप गया है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा समेत कई बड़े क्रिकेटर्स ने इस कायराना हमले की निंदा की है.-virat kohli, rohit sharma and other cricketers reaction on new zealand christchurch mosque shooting onm
Read more »
MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »
पुलवामा हमले के बाद तैयार थी नौसेना, विमानवाहक पोत और परमाणु पनडुब्बी ने संभाला था मोर्चानई दिल्ली। पुलवामा हमले के कारण पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के बाद वायुसेना और थलसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी किसी भी स्थिति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थी तथा उसने विमानवाहक पोत और परमाणु पनडुब्बी सहित अपने युद्धक बेड़े के 60 युद्धपोतों को उत्तरी अरब सागर के मोर्चे पर तैनात कर दिया था।
Read more »
पुलवामा हमला: PAK को जवाब देने के लिए तैयार थी भारतीय नौसेना, अरब सागर में तैनात था INS विक्रमादित्यभारतीय नौसेना के अनुसार, पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के दौरान अन्य युद्धपोतों के साथ-साथ परमाणु पनडुब्बियों का भी नौसेना ने इस्तेमाल किया था.
Read more »
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
भारतीय उच्चायोग के अफसरों के साथ फिर बदसलूकी, घर के बाहर जासूसी करते दिखे सैनिकIndia lodges strong protest with Pak over harassment of its mission officials in Islamabad | भारतीय उच्चायोग ने इस मामले में पाक के विदेश विभाग को तुरंत जांच करने को कहा भारत ने कहा- उच्चायुक्त, नेवी सलाहकार और फर्स्ट सेक्रेटरी के साथ पाक सैनिकों की तीखी नोकझोंक हुई
Read more »
