Indian Railway: देश में कितनी ट्रेनें हैं, वंदे भारत कितने रूट्स को कवर करती है, जानें रेलवे से जुड़े अपने सभी डाउट Indian Railway Facts and Figure in hindi
Indian Railway : भारतीय रेलवे को इंडिया का लाइफलाइन कहा जाता है. इंडिया की लाइफलाइन यानी रेलवे का नेटवर्क कितना बड़ा है, क्या आपने कभी सोचा है. भारतीय रेलवे गरीब से गरीब और अमीर से अमीर व्यक्ति को उसकी चाहत के अनुसार सुविधाएं देता है.
भारत में वर्तमान कई सारी तेज स्पीड वाली ट्रेनें भी चलती हैं, जैसे- वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस, शताब्दी और राजधानी. Advertismentभारत में कितनी रेलगाड़ियां हैं? सन् 1853 में 16 अप्रैल को भारतीय रेलवे की शुरूआत हुई थी. 14 डिब्बों वाली पहली गाड़ी मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच चली थी. 1853 से शुरू हुआ इंडियन रेलवे का सफर 2025 तक पहुंचते-पहुंचते दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क बन गया. 2024 तक 65,584 किलोमीटर में रेलवे फैला था. भारत वर्तमान में 22,593 ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसमें 13,452 यात्री ट्रेनें हैं और बाकी मालगाड़ियां हैं. मार्च 2024 तक भारतीय रेलवे में 14, 781 इंजन, 91, 948 यात्री डिब्बे और 3,18,196 मालगाड़ी डिब्बे काम कर रहे थे. कितने लोग ट्रेन में हर रोज ट्रैवल करते हैं भारतीय रेलवे किफायती रेल यात्रा के लिए प्रसिद्ध है. इसी वजह से हर दिन 2.4 करोड़ यात्री ट्रेन में ट्रैवल करते हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे ने हर रोज करीब 13,198 यात्री ट्रेनों को मैनेज किया. और रेलवे ने देश के 7,325 से अधिक स्टेशनों तक लोगों को पहुंचाया. भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे खुद को हर दिन अपडेट कर रहा है. वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. देश भर में 69 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 136 रेल रूट्स को कवर करती है. बता दें, वंदे भारत ट्रेनों में फिक्स डिब्बे नहीं हैं, किसी वंदे भारत में आठ डिब्बे, किसी में 16 डिब्बों वाला, तो किसी में 20 डिब्बे होते हैं. एफिल टॉवर से भी बड़ा है ये रेल ब्रिज हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल, चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया. पुल नदी तल से 359 मीटर ऊंचा है. ये विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है. देश के इतिहास में पहली बार भारतीय रेलवे कश्मीर घाटी से जुड़ी हो.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उम्र 172 साल, लेकिन आज भी शानो-शौकत महलों वाली, भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, जिसे बनने में लगे थे 10 सालभारत में हजारों ट्रेने सैंकड़ों रेलवे स्टेशनों से रोज गुजरती है, लेकिन जिस रेलवे स्टेशन की आज हम बात कर रहे हैं, वो भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है.
Read more »
पंचायत सीजन 4: हाइएस्ट पेड स्टार हैं जितेंद्र कुमार, 8 एपिसोड के कमाए इतने लाख रुपये, ये है सचिव जी की नेट वर्थ'पंचायत सीजन 4' में सबसे ज्यादा फीस जिसे मिली है, वो हैं 'सचिव जी' जितेंद्र कुमार। उन्होंने 8 एपिसोड से कितने रुपये कमाए और कितनी नेट वर्थ है, जानिए:
Read more »
टेस्ट कप्तानी के डेब्यू में जीत हासिल करने वाले 10 भारतीयभारत के लिए अभी तक टेस्ट में 37 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। इसमें सिर्फ 10 को ही अपने पहले मुकाबले में जीत मिली, हम आपको उन सभी के नाम बताते हैं।
Read more »
चलती ट्रेन में यात्री की हो जाए मौत, तो क्या रेलवे देगा मुआवजा? जानिए नियमभारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रा के लिए एक अच्छा माध्यम समझा जाता है, यही कारण है कि भारत में अब भी ज्यादातर लोग रेलवे से ही सफर करते हैं.
Read more »
Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्याान दें...रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी ट्रेनें, तुरंत चेक करें लिस्टIndian Railways has cancelled South Railway, check the list, Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्याान दें...रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी ट्रेनें, तुरंत चेक करें लिस्ट
Read more »
वह मेरे पिता को पेश करने वाले होते कौन हैं? बिलावल पर भड़का हाफिज सईद का बेटा, मुसलमान होने पर उठाया सवालपाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत प्रत्यर्पित करने से जुड़े अपने बयान पर घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं।
Read more »
