Train travel became expensive from July 1, Indian Railways increased fares after 5 years । Indian Railway: महंगा हो गया ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें कितने बढ़े टिकट के दाम
Indian Railway : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक जुलाई निराशा लेकर आई है. दरअसल, मंगलवार से लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करने वालों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा. दरअसल, लंबी दूरी की यात्रा का किराया बढ़ाने के रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार ने पिछले दिनों मुहर लगा दी.
रेलवे का नया किराया 1 जुलाई से प्रभावी हो गया. Advertismentबता दें कि रेलवे ने ट्रेन किराए में अधिकतम 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया है. हालांकि, लोकल ट्रेनों और एमएसटी धारक यात्रियों को फिलहाल राहत दी गई है. इसके साथ ही उपनगरीय एवं सीजन टिकट के किराये में भी किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में ही बढ़ा हुआ किराया लागू होगा. रेलवे के ट्रेनों के बढ़े हुए किराए की नई दरों की जानकारी पहले ही दे दी थी, जो 1 जुलाई से लागू हो गईं. बता दें कि भारतीय रेलवे ने सभी जोन को निर्देश दिए हैं कि, मीडिया, अनाउंस और नोटिस के जरिए किराए में किए गए बदलाव की जानकारी दे दी जाए. इसके साथ ही स्टेशनों पर नई किराया सूची को प्रदर्शित किया जाए. जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. पांच साल पहले बढ़ाया था रेलवे ने किराया बता दें कि इससे पहले भारतीय रेलवे ने 2020 में ट्रेन किराए में इजाफा किया था. रेल मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, 500 किमी से अधिक दूरी की यात्रा पर किराए में बढ़ोतरी की गई. ये बढ़ा हुआ किराया सामान्य, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी ट्रेनों की सभी श्रेणियों में लागू होगा. कितना बढ़ाया गया ट्रेन का किराया रेलवे ने एसी चेयर क्लास, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, थ्री इकानमी, एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट में 2-2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया है. जबकि नॉन एसी ट्रेनों के किराये में एक-एक पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है. इन ट्रेनों में सफर करना हुआ महंगा 1 जुलाई से बढ़ा हुआ रेलवे का किराया शताब्दी, राजधानी, तेजस, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, अनुभूति कोच एवं एसी विस्टाडोम जैसी ट्रेनों में प्रभावी हो गया है. इन सभी ट्रेनों के वर्तमान मूल किराये में पांच सौ किमी के बाद प्रति किमी दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. कितनी दूरी के सफर में हुई बढ़ोतरी रेलवे ने द्वितीय श्रेणी यात्रा टिकट पर प्रति किमी आधा पैसे की बढ़ोतरी की है. हालांकि 500 किमी तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. जबकि 501 किमी से 1500 किमी तक के सफर के लिए 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जबकि 1501 से 2500 किमी के सफर के लिए आपको 10 रुपये अधिक देने होंगे. वहीं 2501 किमी से 3000 किमी की यात्रा के लिए 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं स्लीपर और प्रथम श्रेणी टिकट में 500 किमी के बाद आधा पैसे प्रति किमी का इजाफा किया गया है. जो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू है. जबकि द्वितीय, स्लीपर एवं प्रथम श्रेणियों में एक पैसे प्रति किमी का किराया बढ़ाया गया है. ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदले पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के नियम, अब इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन, कबाड़ हो जाएंगे ये वाहन ये भी पढ़ें: Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर हाहाकार, उफान पर नदियां
Train Ticket Train Fare Vande Bharat Express Train Fare Train Fare Increase Train Fares
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aadhaar के बिना नहीं कर पाएंगे Tatkal ट्रेन टिकट बुक; जानें Railway का नया नियमअगर आप तत्काल टिकट बुक करवाने वाले हैं तो खबर आपके काम की है. अब तत्काल टिकट आधार के बिना नहीं हो पाएगा. टिकटों की दलाली, बॉट्स के दुरुपयोग और फर्जी बुकिंग को रोकने के लिए इस कदम को रेलवे ने उठाया है.
Read more »
ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले यात्रियों के कन्फर्म टिकट का चार्ट होगा जारी, सरकार इसलिए बना रही ये प्लानRailway Passengers Chart: रेलवे अब यात्रियों के लिए एक नई सुविधा ला रहा है। अब ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
Read more »
वंदे भारत ट्रेन में क्यों रो पड़े फारूक अब्दुल्ला, कश्मीर घाटी का 133 साल पुराना प्रस्ताव याद आया क्या, VIDEOफारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में वंदे भारत ट्रेन के सफर का आनंद लिया। चेनाब पुल पर दौड़ने वाली इस ट्रेन का संबंध डोगरा महाराजाओं से जुड़ा है।
Read more »
ये क्या खबर सुना दी रेलवे ने…1 जुलाई से बढ़ गया ट्रेन का किराया, 1000 किमी तक एसी सफर में देंगे 20रु ज्यादाभारतीय रेलवे कई सालों बाद पहली बार पैसेंजर ट्रेनों के किराए में थोड़ी बढ़ोतरी करने जा रहा है। ये मामूली बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इससे पहले इसी महीने रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया था कि अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड का वेरिफाइड होना जरूरी...
Read more »
Train Fare: अगले महीने से महंगा हो सकता है ट्रेन का सफर, किराया बढ़ाने पर मंत्रालय कर रहा विचार; जानें नई दरेंरेलवे मंत्रालय 1 जुलाई 2025 से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी क्लास का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नॉन-एसी (स्लीपर, सेकंड सीटिंग आदि) श्रेणियों में 1 पैसा और
Read more »
चलती ट्रेन में यात्री की हो जाए मौत, तो क्या रेलवे देगा मुआवजा? जानिए नियमभारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रा के लिए एक अच्छा माध्यम समझा जाता है, यही कारण है कि भारत में अब भी ज्यादातर लोग रेलवे से ही सफर करते हैं.
Read more »
