Warship Udayagiri and Himgiri to Commissioned Today in Indian Navy boosting maritime strength भारत की समुद्र में बढ़ने जा रही है ताकत, आज नौसेना में शामिल होंगे वॉरशिप उदयगिरि और हिमगिरि
Indian Navy : भारत जमीन से लेकर आसमान और समुद्र तक अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है. मंगलवार को भारत की समुद्री ताकत में और बढ़ोतरी होगी. दरअसल, मंगलवार को भारतीय नौसेना में दो अत्याधुनिक युद्धपोत 'उदयगिरी' और 'हिमगिरी' को शामिल किया जाएगा.
इन दोनों युद्धपोत को विशाखापत्तनम में एक साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर Advertisment बता दें कि ये दोनों युद्धपोत प्रोजेक्ट 17ए के स्टेल्थ फ्रिगेट्स का भाग हैं. जो भारत की रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत, उपलब्धि और 'मेक इन इंडिया' के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' की सफलता को दर्शाते हैं. बता दें कि इसके साथ ही भारतीय नौसेना की ये भी उपलब्धि है कि 'उदयगिरि' नाम के इस युद्धपोत को नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने ही डिजायन किया है जो उसका सौवां जहाज है. मजबूत होगी भारत के समुद्री हितों की क्षमता इन युद्धपोत के नौसेना में शामिल होने से भारत के समुद्री हितों की झमता में बढ़ोतरी होगी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उदयगिरी' और 'हिमगिरी' के नौसेना में शामिल होने से भारत की युद्धक क्षमता में अधिक इजाफा होगा. मंगलवार को इन दोनों युद्धपोतों की कमीशनिंग के बाद इन्हें नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया जाएगा. जो हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूती प्रदान करेंगे. बता दें कि ये पहली बार है जब अलगलग शिपयार्ड में बनाए गए दो प्रमुख युद्धपोतों को एक साथ नौसेना में कमीशन किया जा रहा है. युद्धपोत 'हिमगिरी' को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में बनाया गया है. जो पी17ए युद्धपोतों में से पहला युद्धपोत है. वहीं दूसरा युद्धपोत उदयगिरि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में निर्मित किया गया है. इसके साथ ही इन दोनों युद्धपोत के डिजाइन के साथ-साथ स्टेल्थ, हथियार और सेंसर प्रणालियों में भी काफी अहम सुधार किए गए हैं. इन युद्धपोत के निर्माण में करीब 75 फीसदी स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इन दोनों युद्धपोतों के नाम आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि के नाम पर रखे गए हैं. जिन्होंने 30 से अधिक वर्षों तक भारत की सेवा की और उसके बाद उन्हें सेवामुक्त कर दिया गया. ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के कई जिलों में आज होगी बारिश, उसके बाद दो दिनों तक सताएगी उमस भरी गर्मी ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर निक्की के हत्यारे विपिन की है आलीशान दुनिया, इस तरह से दिखाता था अपना रुतबा
Rajnath-Singh Indian Navy Ins Udaygiri Udaygiri Warship
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा, GRSE ने सौंपा आधुनिक युद्धपोत हिमगिरी, पढ़ें क्यों है खास?भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने नौसेना को हिमगिरी युद्धपोत सौंपा है। यह प्रोजेक्ट 17ए के तहत बना पहला युद्धपोत है। हिमगिरी एक आधुनिक युद्धपोत है, जो मिसाइलों से लैस है। यह हवा, सतह और पानी के भीतर युद्ध लड़ने में सक्षम है। इस युद्धपोत के मिलने से नौसेना की क्षमता में इजाफा...
Read more »
भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत: 26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि, जानें खूबियांभारतीय नौसेना के बेड़े में 26 अगस्त को एक साथ दो बेहद आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट्स (रडार को चकमा देने वाले युद्धपोत) उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) शामिल होंगे। यह पहली बार होगा। जब देश
Read more »
भाषाओं की विविधता में भारत की ताकत छिपी है : मनोज सिन्हाभाषाओं की विविधता में भारत की ताकत छिपी है : मनोज सिन्हा
Read more »
भूख, प्यास और बीमारी से मारे गए 2800 सैनिक... अब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी बनेगी मि...Indian Soldiers Memorial: कैनबरा में 2,800 भारतीय सैनिकों की याद में स्मारक बनेगा, मेजर चिंत सिंह की प्रेरक कहानी भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता और बलिदान की मिसाल है.
Read more »
भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत: आज नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि, खूबियांहिंद महासागर में भारत की शक्ति और बढ़ने जा रही है। विशाखापत्तनम स्थित बेस में मंगलवार को अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 17ए मल्टी- मिशन स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ
Read more »
नौसेना में आज एक साथ शामिल होंगे युद्धपोत 'उदयगिरी' और 'हिमगिरी', राजनाथ सिंह करेंगे समारोह की अध्यक्षताभारतीय नौसेना को दो नए युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरी 26 अगस्त को मिलेंगे जिससे समुद्री क्षमता मजबूत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में विशाखापत्तनम में यह समारोह होगा। प्रोजेक्ट 17ए के तहत बने ये युद्धपोत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रतीक हैं। उदयगिरि युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया 100वां जहाज...
Read more »
