Indian Wells Open 2026: एरिना सबालेंका तीसरी बार फाइनल में, सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा को हराया

Indian Wells Tennis Tournament News

Indian Wells Open 2026: एरिना सबालेंका तीसरी बार फाइनल में, सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा को हराया
Aryna Sabalenka FinalElena Rybakina Semifinal WinSabalenka Rybakina Rivalry Indian Wells
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

दो बार उपविजेता रह चुकी बेलारूस की शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली।

इंडियन वेल्स, एपी। दो बार उपविजेता रह चुकी बेलारूस की शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली। सबालेंका ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के स्टेडियम कोर्ट-1 पर खेले गए मुकाबले में नोसकोवा को एक घंटे 28 मिनट में मात दी। इसी के साथ वह चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंच गईं। फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की तीसरी वरीय खिलाड़ी एलेना रिबाकिना से होगा। रिबाकिना ने दूसरे सेमीफाइनल में यूक्रेन की नौवीं वरीय एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया। 2026 में सबालेंका की एकमात्र हार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में रिबाकिना के विरुद्ध ही आई थी। ऐसे में वह उस हार का बदला लेने के साथ-साथ इंडियन वेल्स फाइनल में अपने 0-2 के रिकॉर्ड को भी सुधारना चाहेंगी। सबालेंका ने कहा कि मैं रविवार को पूरी तरह तैयार रहूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलूंगी। मुझे उम्मीद है कि यह साल मेरा होगा। इस जीत के साथ सबालेंका का 2026 में रिकॉर्ड 12-1 हो गया है। वह लगातार छठे डब्ल्यूटीए टूर इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उनकी आखिरी हार पिछले अगस्त में सिनसिनाटी क्वार्टर फाइनल में रिबाकिना के विरुद्ध हुई थी। नोसकोवा के विरुद्ध मैच में सबालेंका ने 58 में से 38 फ‌र्स्ट सर्व सफल किए और 11 ऐस लगाए। सबालेंका और रिबाकिना के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं, जिनमें सबालेंका ने आठ जीते हैं। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने स्वितोलिना के विरुद्ध अपने 78 प्रतिशत फ‌र्स्ट सर्व सफल किए, जबकि स्वितोलिना ने आठ डबल फाल्ट किए। भांबरी-गोरानसन का सफर सेमीफाइनल में थमा भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के उनके साथी आंद्रे गोरानसन का कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार अभियान सेमीफाइनल में हारने के साथ समाप्त हो गया। भांबरी और गोरानसन की गैरवरीय जोड़ी फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच और मोनाको के वैलेंटीन वाचेरोट से 5-7, 7-6, 5-10 से हार गई। यह एक कड़ा मुकाबला था जिसका फैसला टाईब्रेकर से हुआ। भांबरी और गोरानसन पहले सेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए। उन्होंने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाया और टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके मुकाबला को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया। लेकिन निर्णायक टाईब्रेकर में रिंडरकनेच और वाचेरोट ने अपना संयम बनाए रखा और जीत हासिल कर ली। इस मैच में हार के बावजूद इस टूर्नामेंट में 33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वह पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर एर्लर और एंड्रिया वावास्सोरि को 6-3, 7-6 से हराया था। यह दो साल के बाद पहला अवसर था जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन में मास्टर्स 1000 खिताब जीता था। यह भी पढ़ें- उलटफेर का शिकार हुए नोवाक जोकोविक, जैक ड्रेपर ने इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हराया.

इंडियन वेल्स, एपी। दो बार उपविजेता रह चुकी बेलारूस की शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली। सबालेंका ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के स्टेडियम कोर्ट-1 पर खेले गए मुकाबले में नोसकोवा को एक घंटे 28 मिनट में मात दी। इसी के साथ वह चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंच गईं। फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की तीसरी वरीय खिलाड़ी एलेना रिबाकिना से होगा। रिबाकिना ने दूसरे सेमीफाइनल में यूक्रेन की नौवीं वरीय एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया। 2026 में सबालेंका की एकमात्र हार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में रिबाकिना के विरुद्ध ही आई थी। ऐसे में वह उस हार का बदला लेने के साथ-साथ इंडियन वेल्स फाइनल में अपने 0-2 के रिकॉर्ड को भी सुधारना चाहेंगी। सबालेंका ने कहा कि मैं रविवार को पूरी तरह तैयार रहूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलूंगी। मुझे उम्मीद है कि यह साल मेरा होगा। इस जीत के साथ सबालेंका का 2026 में रिकॉर्ड 12-1 हो गया है। वह लगातार छठे डब्ल्यूटीए टूर इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उनकी आखिरी हार पिछले अगस्त में सिनसिनाटी क्वार्टर फाइनल में रिबाकिना के विरुद्ध हुई थी। नोसकोवा के विरुद्ध मैच में सबालेंका ने 58 में से 38 फ‌र्स्ट सर्व सफल किए और 11 ऐस लगाए। सबालेंका और रिबाकिना के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं, जिनमें सबालेंका ने आठ जीते हैं। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने स्वितोलिना के विरुद्ध अपने 78 प्रतिशत फ‌र्स्ट सर्व सफल किए, जबकि स्वितोलिना ने आठ डबल फाल्ट किए। भांबरी-गोरानसन का सफर सेमीफाइनल में थमा भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के उनके साथी आंद्रे गोरानसन का कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार अभियान सेमीफाइनल में हारने के साथ समाप्त हो गया। भांबरी और गोरानसन की गैरवरीय जोड़ी फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच और मोनाको के वैलेंटीन वाचेरोट से 5-7, 7-6, 5-10 से हार गई। यह एक कड़ा मुकाबला था जिसका फैसला टाईब्रेकर से हुआ। भांबरी और गोरानसन पहले सेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए। उन्होंने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाया और टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके मुकाबला को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया। लेकिन निर्णायक टाईब्रेकर में रिंडरकनेच और वाचेरोट ने अपना संयम बनाए रखा और जीत हासिल कर ली। इस मैच में हार के बावजूद इस टूर्नामेंट में 33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वह पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर एर्लर और एंड्रिया वावास्सोरि को 6-3, 7-6 से हराया था। यह दो साल के बाद पहला अवसर था जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन में मास्टर्स 1000 खिताब जीता था। यह भी पढ़ें- उलटफेर का शिकार हुए नोवाक जोकोविक, जैक ड्रेपर ने इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हराया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Aryna Sabalenka Final Elena Rybakina Semifinal Win Sabalenka Rybakina Rivalry Indian Wells Yuki Bhambri ATP Masters 1000 Semifinal Indian Wells Doubles Results Sabalenka 2026 Tennis Season Record Indian Wells 2026 Women's Singles Final

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में फेल रहे, अब आईपीएल में उतरेंगे, फ्रेंचाइजी टेंशन में होगी5 खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में फेल रहे, अब आईपीएल में उतरेंगे, फ्रेंचाइजी टेंशन में होगीआईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह फेल रहे। इसकी वजह से फ्रेंचाइजियों का टेंशन बढ़ गया होगा।
Read more »

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होगी हर बड़ी इच्छाKamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होगी हर बड़ी इच्छा29 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी Kamada Ekadashi 2026 हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी है, जो सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली मानी जाती है।
Read more »

Chaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, जानिए शुभ-अशुभ फल और घटस्थापना का मुहूर्तChaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, जानिए शुभ-अशुभ फल और घटस्थापना का मुहूर्तचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।
Read more »

Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टChaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना के लिए सुबह कौन सा मुहूर्त शुभ है आइए जानते हैं।
Read more »

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के बीच कैसे करें घटस्थापना? यहां देखें पूजा की सही विधि और समयChaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के बीच कैसे करें घटस्थापना? यहां देखें पूजा की सही विधि और समयचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से खरमास और पंचक के अशुभ संयोग में शुरू हो रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:39