सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपित लद्दाख से गिरफ्तार, मोगा पुलिस करेगी पूछताछ

Moga Sarpanch Happy Murder News

सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपित लद्दाख से गिरफ्तार, मोगा पुलिस करेगी पूछताछ
Manpreet Singh Bablu ArrestHarvinder Singh Happy KillingBaghapuraana Murder Case
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 53%

मोगा के बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी हत्या मामले का मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को पुलिस ने लद्दाख से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब में मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मोगा की अपराध जांच एजेंसी शाखा ने हिरासत में लिया है और अब उसे मोगा लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गांव पत्तो हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में बाघापुराना थाना पुलिस ने गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह निवासी गांव जैमलवाला, जसकरण सिंह उर्फ जसू शर्मा निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह समेत छह अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- बरनाला में 12 वर्षीय बालक का शव बरामद; स्वजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप क्या था पूरा मामला गौरतलब है कि छह मार्च को कस्बा बाघापुराना में कोटकपूरा रोड पर दिनदहाड़े सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। उस समय सरपंच अपनी थार गाड़ी में सवार होकर अपने जिम पहुंचे थे। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर दस से अधिक गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। गंभीर रूप से घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- PSTET परीक्षा कल; फाजिल्का में नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 100 मीटर के दायरे में पाबंदी के आदेश पुलिस की विशेष टीमों ने की कार्रवाई हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और अन्य फरार आरोपितों की भूमिका के बारे में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में तेज रफ्तार कार का कहर, PRTC कर्मचारी को कुचला; मौके पर तोड़ा दम.

जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब में मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मोगा की अपराध जांच एजेंसी शाखा ने हिरासत में लिया है और अब उसे मोगा लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गांव पत्तो हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में बाघापुराना थाना पुलिस ने गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह निवासी गांव जैमलवाला, जसकरण सिंह उर्फ जसू शर्मा निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह समेत छह अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- बरनाला में 12 वर्षीय बालक का शव बरामद; स्वजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप क्या था पूरा मामला गौरतलब है कि छह मार्च को कस्बा बाघापुराना में कोटकपूरा रोड पर दिनदहाड़े सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। उस समय सरपंच अपनी थार गाड़ी में सवार होकर अपने जिम पहुंचे थे। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर दस से अधिक गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। गंभीर रूप से घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- PSTET परीक्षा कल; फाजिल्का में नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 100 मीटर के दायरे में पाबंदी के आदेश पुलिस की विशेष टीमों ने की कार्रवाई हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और अन्य फरार आरोपितों की भूमिका के बारे में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में तेज रफ्तार कार का कहर, PRTC कर्मचारी को कुचला; मौके पर तोड़ा दम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Manpreet Singh Bablu Arrest Harvinder Singh Happy Killing Baghapuraana Murder Case Punjab Crime News Sarpanch Murder Accused Ladakh Arrest Moga Police Investigation Patto Hira Singh Wala Punjab Moga News Moga Latest News Moga News In Hindi Moga Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 01:34:07