Indian Railways News: ट्रेनों के आने पर उमड़ रही भीड़, उतरने-सवार होने पर धक्का- मुक्की

Chhath Puja Travel News

Indian Railways News: ट्रेनों के आने पर उमड़ रही भीड़, उतरने-सवार होने पर धक्का- मुक्की
Indian RailwaysTrain CrowdsPassenger Rush
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

छठ पूजा के अवसर पर घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के चढ़ने और उतरने के दौरान धक्का-मुक्की हो रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। लोकल रूट की...

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पूजा पर यात्रियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों के आने पर भीड़ उमड़ रही है। गाड़ी से उतरने और सवार होने के दौरान लोग धक्का- मुक्की कर रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ जवान सक्रियता बरत रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। त्योहार में परदेस से लौट रहे यात्रियों की वजह से रेलवे स्टेशन पर भीड़ बनी रही। ट्रेनों के आने पर उतरने और सवार होने वाले यात्रियों के बीच धक्का- मुक्की हो रही है। पहले से यात्रियों से भरी ट्रेन में सीट पाने के कोशिश में सवार होने वाले जल्दबाजी दिखा रहे हैं। इस चक्कर में उतरने वाले यात्री पीछे रह जा रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जीआरपी और आरपीएफ जवान लोगों को संभाल रहे हैं। लाउडहेलर से यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है। शुक्रवार को पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। प्लेटफार्म संख्या एक- दो, तीन-चार, पांच- छह, सात- आठ और नौ नंबर पर काफी भीड़ रही। शुक्रवार मानसी विशेष गाड़ी प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची तो उतरने और सवार होने के लिए यात्री धक्का मुक्की करने लगे। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों ने बताया कि बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ है। यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व, खरना कल आम्रपाली, बाघ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, वैशाली, विहार संपर्कक्रांति सहित अन्य ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। इन ट्रेनों में जनरल कोच से लेकर स्लीपर तक में लोग ठूंसे रह रहे हैं। हालत यह है कि जिसको जहां जगह मिल रही है। वह वहीं पर खड़ा हो जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके साथ छोटे बच्चे यात्रा कर रहे हैं। लोकल रूट की बसों में हो रही भीड़ रेलवे बस स्टेशन से चलने वाली लोकल रूट की बसों में यात्रियों की खूब भीड़ हो रही है। देवरिया, पडराैना, महराजगंज, सोनौली सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्री 24 घंटे पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यात्री अपने सामान के साथ बसों की तलाश में भटकते रहे। दोपहर में जहां कम भीड़ रही। वहीं शाम को यात्रियों की अधिक संख्या रही। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चला रहा है। लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।.

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पूजा पर यात्रियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों के आने पर भीड़ उमड़ रही है। गाड़ी से उतरने और सवार होने के दौरान लोग धक्का- मुक्की कर रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ जवान सक्रियता बरत रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। त्योहार में परदेस से लौट रहे यात्रियों की वजह से रेलवे स्टेशन पर भीड़ बनी रही। ट्रेनों के आने पर उतरने और सवार होने वाले यात्रियों के बीच धक्का- मुक्की हो रही है। पहले से यात्रियों से भरी ट्रेन में सीट पाने के कोशिश में सवार होने वाले जल्दबाजी दिखा रहे हैं। इस चक्कर में उतरने वाले यात्री पीछे रह जा रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जीआरपी और आरपीएफ जवान लोगों को संभाल रहे हैं। लाउडहेलर से यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है। शुक्रवार को पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। प्लेटफार्म संख्या एक- दो, तीन-चार, पांच- छह, सात- आठ और नौ नंबर पर काफी भीड़ रही। शुक्रवार मानसी विशेष गाड़ी प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची तो उतरने और सवार होने के लिए यात्री धक्का मुक्की करने लगे। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों ने बताया कि बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ है। यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व, खरना कल आम्रपाली, बाघ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, वैशाली, विहार संपर्कक्रांति सहित अन्य ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। इन ट्रेनों में जनरल कोच से लेकर स्लीपर तक में लोग ठूंसे रह रहे हैं। हालत यह है कि जिसको जहां जगह मिल रही है। वह वहीं पर खड़ा हो जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके साथ छोटे बच्चे यात्रा कर रहे हैं। लोकल रूट की बसों में हो रही भीड़ रेलवे बस स्टेशन से चलने वाली लोकल रूट की बसों में यात्रियों की खूब भीड़ हो रही है। देवरिया, पडराैना, महराजगंज, सोनौली सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्री 24 घंटे पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यात्री अपने सामान के साथ बसों की तलाश में भटकते रहे। दोपहर में जहां कम भीड़ रही। वहीं शाम को यात्रियों की अधिक संख्या रही। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चला रहा है। लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Indian Railways Train Crowds Passenger Rush Bihar Trains Railway Station Safety Festival Travel GRP And RPF Extra Trains Gorakhpur Railway Station Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिर्फ 12 डील से जुटा लिया 23000 करोड़ का फंड, FY25 में टूटे रिकॉर्ड, 7 साल के हाई परसिर्फ 12 डील से जुटा लिया 23000 करोड़ का फंड, FY25 में टूटे रिकॉर्ड, 7 साल के हाई परZee News brings latest news from India and World on breaking news, today news headlines, politics, business, technology, bollywood, entertainment, sports and others. Find exclusive news stories on Indian politics, current affairs, cricket matches, festivals and events.
Read more »

नाग-टारपीडो- सुपर रैप‍िड गन... आर्मी-नेवी एयरफोर्स को मिलेंगे घातक हथ‍ियार, 79,000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट्स पर...नाग-टारपीडो- सुपर रैप‍िड गन... आर्मी-नेवी एयरफोर्स को मिलेंगे घातक हथ‍ियार, 79,000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट्स पर...indian army News: रक्षा मंत्रालय ने 79,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर किए, जिसमें नाग मिसाइल, GBMES, एडवांस टारपीडो, सुपर रैपिड गन और लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक्स शामिल हैं.
Read more »

Indian Armys New Commandos: হাড়হিম রুদ্র-ভৈরব হুঙ্কার! এবার যুদ্ধক্ষেত্রে ৫৭৫০ ভারতীয় সেনার তাণ্ডবলীলা, তৈরি নয়া দুই ফোর্সIndian Armys New Commandos: হাড়হিম রুদ্র-ভৈরব হুঙ্কার! এবার যুদ্ধক্ষেত্রে ৫৭৫০ ভারতীয় সেনার তাণ্ডবলীলা, তৈরি নয়া দুই ফোর্সIndian Armys New Commandos Bhairav Commandos And Rudra Brigades Ready For Action
Read more »

Indian Railways News: आज गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूलIndian Railways News: आज गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूलभारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर समेत कई स्टेशनों से 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन स्पेशल ट्रेनों के समय-सारणी का ध्यान रखें। यात्रियों की...
Read more »

India student Death: দীপাবলিতেই নিভল দ্বীপ! সেলিব্রেশনের মাঝেই বিদেশের মাটিতে মৃত্যু ভারতীয় পড়ুয়ার...India student Death: দীপাবলিতেই নিভল দ্বীপ! সেলিব্রেশনের মাঝেই বিদেশের মাটিতে মৃত্যু ভারতীয় পড়ুয়ার...18 year old Indian student died of cardiac arrest in Dubai during Diwali celebrations
Read more »

Indian Railways: छठ पर मुश्किल हुआ सफर...घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, इस रूट पर परेशानी; रद्द करा रहे टिकटIndian Railways: छठ पर मुश्किल हुआ सफर...घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, इस रूट पर परेशानी; रद्द करा रहे टिकटमथुरा में मालगाड़ी हादसे के करीब 30 घंटे बाद रेल यातायात सुचारु हो गया लेकिन यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हो सकी है। ट्रेनें अब भी समय पर नहीं चल रही हैं। मजबूरी में
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:28:17