मथुरा में मालगाड़ी हादसे के करीब 30 घंटे बाद रेल यातायात सुचारु हो गया लेकिन यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हो सकी है। ट्रेनें अब भी समय पर नहीं चल रही हैं। मजबूरी में
मालगाड़ी के पलटे थे 12 डिब्बे मंगलवार रात करीब 8:30 बजे मथुरा के वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 12 डिब्बे पलट गए थे। इससे आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पूरी तरह ठप हो गया था। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द हो गईं और कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए। बुधवार देर रात तक अप, डाउन और तीसरी लाइन को चालू कर दिया गया। इससे अधिकतर ट्रेनें चलने लगीं। जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था, उनको नियत मार्ग से चलाया जा रहा है। बहाल हुई रद्द ट्रेनें हादसे के बाद रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इनमें पलवल आगरा कैंट मेमू, आगरा कैंट टूंडला मेमू, खजुराहो वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, सोगारिया इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस शामिल हैं। साथ ही जिन ट्रेनों को टूंडला के रास्ते चलाया जा रहा था, वह भी अब अपने नियत मार्ग पर चलने लगी हैं। इनमें प्रमुख ट्रेनों में हजूर साहिब एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, नई दिल्ली अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, हरिद्वार-मुंबई एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पुणे सुपरफास्ट शामिल हैं। हेल्प डेस्क खाली आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर बृहस्पतिवार को कोई कर्मचारी नहीं दिखा। ट्रेन लेट होने के कारणों का पता करने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा। जनरल में करना पड़ा सफर छठ पर्व की शनिवार से शुरुआत है। ऐसे में जिन यात्रियों को ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिला उन्हें सामान्य श्रेणी के कोच में यात्रा करनी पड़ी। बिहार के गया जा रही यात्री दीपिका ने बताया कि कई दिन से आरक्षण कराने में लगे थे लेकिन हुआ नहीं। सामान्य टिकट पर ही यात्रा करनी पड़ रही है। आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन पर बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। जांच होगी शुरू आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा-दिल्ली मार्ग को सुचारु कर दिया गया है। रद्द ट्रेनें बहाल कर दी हैं। हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। जांच की शुरू की जाएगी। ये भी पढ़ें-UP: गणेश प्रतिमा और आरती में ताली बजाता चूहा.
..लोगों में इस अनूठे 'भक्त' की चर्चा, देखें वायरल वीडियो
Trains On Chhath Mathura Train Accident Railway News Indian Railway News Train Information Trains Running Late Train Accident Agra News Agra Hindi News Agra News In Hindi Latest Agra News In Hindi Agra Hindi Samachar ट्रेन लेट छठ पर ट्रेनें मथुरा रेल हादसा रेलवे न्यूज इंडियन रेलवे न्यूज ट्रेनों की जानकारी देरी से चल रहीं ट्रेनें रेल हादसा आगरा न्यूज आगरा हिंदी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीयांच्या चिप्स प्रेमामुळे ट्रेन उशीराने धावतात! रेल्वेचं अजब स्पष्टीकरण; म्हणाले, 'चिप्स खाल्ल्यानंतर...'Indian Railways Delay Intresting Facts: भारतीय रेल्वे कधीच वेळापत्रकाप्रमाणे चालत नाही अशी तक्रार वारंवार केली जाते. मात्र यासाठी आता रेल्वेने प्रवाशांनाच दोषी धरलं आहे. त्यांचं नेमकं म्हणणं काय जाणून घेऊयात...
Read more »
Indian Armys New Commandos: হাড়হিম রুদ্র-ভৈরব হুঙ্কার! এবার যুদ্ধক্ষেত্রে ৫৭৫০ ভারতীয় সেনার তাণ্ডবলীলা, তৈরি নয়া দুই ফোর্সIndian Armys New Commandos Bhairav Commandos And Rudra Brigades Ready For Action
Read more »
Indian Railways News: आज गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूलभारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर समेत कई स्टेशनों से 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन स्पेशल ट्रेनों के समय-सारणी का ध्यान रखें। यात्रियों की...
Read more »
ट्रेन में कंफर्म नहीं हुई सीट, RAC बर्थ में बैठी थी एक लड़की! कैसे बिताए 15 घंटे का सफर? Reddit स्टोरी ने जीता सबका दिलIndian Railways: सोशल मीडिया पर एक साधारण ट्रेन यात्रा की कहानी वायरल हो गई है, जहां RAC टिकट पर दो अजनबियों की मुलाकात ने लोगों को इंसानियत की खूबसूरती याद दिला दी. बिना मोबाइल, बिना नंबर, सिर्फ बातचीत और यादों का सफर, जिसने लाखों दिलों को छू लिया.
Read more »
Fevicol Ka Jod Broken: Ad Icon Piyush Pandey, Creative Force Behind Indias Most Authentic Campaigns, Dies At 70In a poignant loss for the creative world, legendary adman Piyush Pandey, who redefined Indian advertising with his storytelling genius, passed away on Thursday.
Read more »
India student Death: দীপাবলিতেই নিভল দ্বীপ! সেলিব্রেশনের মাঝেই বিদেশের মাটিতে মৃত্যু ভারতীয় পড়ুয়ার...18 year old Indian student died of cardiac arrest in Dubai during Diwali celebrations
Read more »
