Hanuman Jayanti And Hanuman Janmotsav Difference : हनुमान जयंती के पर्व का बहुत खास महत्व होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी। साल में दो बार हनुमानजी का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसके पीछे दो मुख्य कारण बताए जाते हैं। इन दोनों ही तिथियों का विशेष महत्व होता है। आइए विस्तार से जानें साल में दो बार हनुमानजी का...
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन पड़ रही है। इसके अलावा, साल में एक बार और भी हनुमानजी का जन्मदिन मनाया जाता है। जिसे हनुमान जन्मोत्सव के नाम से जाना जाता है। हनुमान जयंती साल में दो बार मनाने के पीछे एक कथा छिपी हुई है। इसके मुख्य रूप से दो कारण बताए जाते हैं। आइए पं.
राकेश झा से विस्तार से जानते हैं की साल में कब-कब हनुमानजी का जन्मदिन मनाया जाता है और इसके पीछे क्या वजह है। हनुमान जयंती दो बार कब-कब मनाई जाती है?चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को जो हनुमान जयंती पड़ती है उसे मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 2 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है। मान्यता है की इसी दिन पवन पुत्र हनुमानजी को नया जीवन प्राप्त हुआ था। ऐसे में जीवन पाने के साथ अद्भुत शक्तियां प्राप्त करने के उपलक्ष्य में हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी हनुमानजी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन उत्तर भारत के लोग हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 49 मिनट के बाद से चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में उत्तर भारत के मतानुसार इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाई जाती है?हनुमान का जन्मदिन दो बार मनाने के पीछे खास वजह बताई जाती है। एक हनुमान जयंती उनके जन्मदिवस के रूप में तो दूसरी विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कथा के अनुसार, पवन पुत्र बजरंगबली बाल्यकाल से ही बहुत शक्तिशाली और ऊर्जा से भरपूर थे। एक दिन हनुमानजी आकाश में चमकते हुए सूर्य को फल समझकर उसे खाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में इंद्र उन्हें समझाने की कोशिश की, जब हनुमानजी नहीं माने तो इंद्रदेव ने क्रोधित होकर वज्र से उन पर प्रहार कर दिया। इसके चलते बजरंगबली की ठोड़ी धंस गई और वो मूर्छित हो गए। वायुदेव यह जानकर बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने क्रोध में आकर वायु को रोक दिया। इससे हवा बंद हो गई और सभी जीव संकट में आ गए। हनुमानजी को मिला था दूसरा जीवनपूरे ब्रह्मांड पर संकट आया तो सभी देवताओं के प्रार्थना करने के बाद ब्रह्माजी ने भगवान हनुमान को दूसरा जीवन दिया। सभी देवताओं ने उन्हें कई प्रकार शक्तियां भी दी थीं। मान्यता है की जिस दिन हनुमानजी को दूसरा जीवन प्राप्त हुआ था उस दिन चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि थी। तभी से इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाने लगा। इसके अलावा, पौराणिक कथाओं में बताया गया है की देवी सीता और भगवान राम ने बजरंगबली को चिरंजीवी होने का वरदान दिया था। इसी के चलते कार्तिक माह में भी हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है।
Why Hanuman Jayanti Celebrated Twice हनुमान जयंती 2026 में कब है हनुमान जयंती दो बार क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती और जन्मोत्सव में क्या अंतर है Hanuman Jayanti 2 Baar Kyu Manate Hain हनुमान जयंती
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hanuman Jayanti 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? जानें सही तारीख और सुबह-शाम की पूजा का मुहूर्तHanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurt: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है. उदया तिथि के चलते हनुमान जयंती का त्योहार 2 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा जाएगा.
Read more »
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे तरक्की के रास्तेHanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आमतौर पर चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, जिसे चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है. यह दिन हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव मनाया जाता है.
Read more »
Hanuman Jayanti 2026: इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा बेहद दिव्य संयोग, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग और महत्वधर्म-कर्म Hanuman Jayanti 2026 Date: इस साल हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा. साल में दो बार हनुमान जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है. एक बार चैत्र मास की पूर्णिमा को और दूसरा कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.
Read more »
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन करें ये खास उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्तिHanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने और जीवन के संकटों से मुक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं.
Read more »
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बजरंगबली के आशीर्वाद से दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्कीधर्म-कर्म Hanuman Jayanti 2026: मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से कभी कष्ट दूर हो जाते हैं. यह भी कहा जाता है कि हनुमान जयंती के दिन घर पर कुछ शुभ चीजें लाने से बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है.
Read more »
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के पावन मौके पर जानिए हिंदू धर्म के उन 7 अमर चिरंजीवियों के बारे में, जिनकी मौजूदगी आज भी मानी जाती है. ये कथाएं न सिर्फ रहस्य से भरी हैं, बल्कि धर्म, भक्ति और शक्ति का गहरा संदेश भी देती हैं.
Read more »
