Hanuman Jayanti 2026: इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा बेहद दिव्य संयोग, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग और महत्व

Hanuman Jayanti News

Hanuman Jayanti 2026: इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा बेहद दिव्य संयोग, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग और महत्व
Hanuman Jayanti 2026Hanuman Jayanti 2026 Shubh MuhurtHanuman Jayanti 2026 Puja Vidhi
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

धर्म-कर्म Hanuman Jayanti 2026 Date: इस साल हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा. साल में दो बार हनुमान जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है. एक बार चैत्र मास की पूर्णिमा को और दूसरा कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.

" Hanuman Jayanti 2026 Date: हिन्दू धर्म में चैत्र मास की पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है. इस तिथि को संकटमोचन हनुमान जी का जयंती पर्व मनाया जाता है. इस साल हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा.

इस साल हनुमान जयंती पर बेहद खास संयोग बन रहे हैं. हनुमान जयंती पर शास्त्र विधि से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी कष्ट और संकटों से छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ ही कुंडली के ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं. हनुमान जी भगवान शिव का ग्याहवां अवतार हैं. चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी ने अवतार लिया था. आइए जानते हैं इस साल पूजा के क्या मुहू्र्त हैं, किस विधि से पूजा करें.Advertisment कब है हनुमान जयंती? पंचाग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर शुरु होगी. पूर्णिमा तिथि का समापन 2 अप्रैल गुरुवार को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस साल 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती पर्व मनाना बेहद शुभ होगा. हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 38 मिनट से सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक.सुबह शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 01 मिनट से सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक.अमृत काल मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 18 मिनट से सुबह 12 बजकर 59 मिनट तक.अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक.विजय मुहू्र्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक.गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक.शाम शुभ मुहूर्त- शाम 06 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 48 मिनट तक. हनुमान जयंती पर दिव्य संयोग पंचांग के अनुसार इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर दिव्य संयोग बन रहा है. इस साल हस्त नक्षत्र में हनुमान जयंती पर्व मनाया जाएगा. हस्त नक्षत्र शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग भी बन रहा है. इसके साथ ही मंगल का गोचर भी मीन राशि में होगा. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ये संयोग बेहद खास हैं. इनमें पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी. मंगल ग्रह की वजह से आ रही समस्याएं दूर होंगी. हनुमान जयंती पूजा विधि इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत संकल्प लें. स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा करें. पूजा स्थान को साफ कर गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उस पर लाल या केसरिया कपड़ा बिछाएं. चौकी पर भगवान सीताराम और हनुमान जी के श्रीविग्रह की स्थापना करें. दीपक और धूपबत्ती प्रज्ज्वलित करें. सबसे पहले भगवान सीताराम का गंगाजल से अभिषेक करें. हनुमान जी का गंगाजल से अभिषेक करें. भगवान सीताराम को चंदन या रोली से टीका करें. हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर टीका करें. लाल फूलों की माला पहनाएं. मौसमी फल और बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं. पूजा के बाद श्रद्धा भक्ति से आरती करें. पूजा में हुई गलतियों की क्षमा मांगते हुए दंडवत प्रणाम करें. आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि का पाठ करें. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. हनुमान जी को इन चीजों का विशेष भोग लगाएं हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को शास्त्र विधि से भोग लगाना चाहिए. इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती होती है. शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को गुड़-चना, बूंदी और बूंदी के लड्डू, पान का बीड़ा, मीठी रोटी, नारियल और केला का भोग सबसे अधिक प्रिय है. भोग लगाते समय सभी वस्तुओं में मंजरी सहित तुलसी पत्र अवश्य डालें. तभी हनुमान जी भोग ग्रहण करते हैं. इन वस्तुओं का विशेष रुप से भोग लगाकर प्रसाद रु में बांटना चाहिए. हनुमान जी के सिद्ध मंत्र ध्यान मंत्र अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपति प्रियभक्तं वातजातं नमामि. स्तुति मंत्र मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्।वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥ हनुमान गायत्री मंत्र ऊं आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥ मूल मंत्र ऊं हं हनुमते नमः सिद्ध मंत्र ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् शत्रु-रोग निवारक और वशीकरण मंत्र ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा हनुमान जयंती का महत्व चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ शास्त्र विधि से मनाने पर हनुमान जी की दिव्य कृपा प्राप्त होती है. इस दिन हनुमान जी का अभिषेक पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. घर में सुख-शांति-समृद्धि आती है. जीवन के सारे संकट समाप्त हो जाते हैं. जीवन की बाधाओं और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ ही कुंडली के अशुभ ग्रह भी शांत हो जाते हैं. इसलिए हनुमान जी का जन्मोत्सव विधि विधान के साथ मनाना चाहिए. यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब है हनुमान जयंती? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Hanuman Jayanti 2026 Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurt Hanuman Jayanti 2026 Puja Vidhi Hanuman Jayanti 2026 Upay Hanuman Jayanti Bhog Hanuman Jayanti 2026 Katha Hanuman Jayanti 2026 Arti Hanuman Jayanti 2026 Kab Hai Hanuman Jayanti 2026 News Nation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hanuman Jayanti 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? जानें सही तारीख और सुबह-शाम की पूजा का मुहूर्तHanuman Jayanti 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? जानें सही तारीख और सुबह-शाम की पूजा का मुहूर्तHanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurt: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है. उदया तिथि के चलते हनुमान जयंती का त्योहार 2 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा जाएगा.
Read more »

Mahavir Jayanti 2026 Date: महावीर जयंती कब है? जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्वMahavir Jayanti 2026 Date: महावीर जयंती कब है? जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्वसाल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी
Read more »

Mahavir Jayanti 2026 Date : महावीर जयंती कब है? जानें महावीर भगवान के अनमोल वचन, जिनसे पा सकते हैं सफलता और आनंदMahavir Jayanti 2026 Date : महावीर जयंती कब है? जानें महावीर भगवान के अनमोल वचन, जिनसे पा सकते हैं सफलता और आनंदMahavir Jayanti 2026 Kab Hai : महावीर जयंती का त्योहार जैन धर्म के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इसी दिन महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। ऐसे में जैन धर्म के लोगों के लिए इस पर्व का बहुत खास महत्व है। महावीर भगवान ने हमेशा जियो और जीने दो का संदेश अपनाया। आइए जानते हैं की इस साल महावीर जयंती किस दिन है, यह पर्व क्यों मनाया जाता है और महावीर भगवान के...
Read more »

Hanuman Jayanti 2026 Date : हनुमान जयंती कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और मंत्रHanuman Jayanti 2026 Date : हनुमान जयंती कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और मंत्रहनुमान जयंती का पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही हनुमानजी अपने भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जयंती की तारीख, पूजा विधि और...
Read more »

Hanuman Jayanti 2026 Kab Hai: कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? यहां से दूर करें तिथि का कंफ्यूजनHanuman Jayanti 2026 Kab Hai: कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? यहां से दूर करें तिथि का कंफ्यूजनHanuman Jayanti 2026 Kab Hai: हनुमान जयंती का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है. इस दिन को भगवान हनुमान की जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उनका जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. भक्त इस दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं. बजरंगबली का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी से हुआ था.
Read more »

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे तरक्की के रास्तेHanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे तरक्की के रास्तेHanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आमतौर पर चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, जिसे चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है. यह दिन हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव मनाया जाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:38:29