Hanuman Jayanti 2026: भारत का एकमात्र मंदिर...जहां पत्नी संग पूजे जाते हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की कथा

Hanuman Ji News

Hanuman Jayanti 2026: भारत का एकमात्र मंदिर...जहां पत्नी संग पूजे जाते हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की कथा
Surya DevtaSuwarchalaSuvarchala
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 31 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 147%
  • Publisher: 63%

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है.

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का पर्व आज देशभर में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. यह खास दिन हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा को आता है. इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख-शांति की कामना करते हैं.

शास्त्रों में हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी कहा गया है, यानी उन्होंने कभी विवाह नहीं किया था. और पढ़ेंलेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी की पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. यह मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. अब सवाल यह है कि आखिर यह मंदिर कहां स्थापित है और इसके पीछे क्या मान्यता है.क्या है श्री सुवर्चला सहिता हनुमान मंदिर का महत्व? तेलंगाना के खम्मम जिले के एलंदु गांव में श्री सुवर्चला सहिता हनुमान मंदिर स्थित है, जहां हनुमान जी के साथ सुवर्चला देवी की भी पूजा की जाती है. मंदिर के पुजारी के मुताबिक यह पूरे देश में इकलौता इकलौता मंदिर है, जहां हनुमान जी की पूजा उनकी पत्नी सहित की जाती है. इस मंदिर का निर्माण साल 2006 में किया गया था और तब से यहां श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है. Advertisement हर वर्ष ज्येष्ठ मास की शुक्ल दशमी के दिन यहां हनुमान जी के विवाह का उत्सव भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. खास बात यह है कि जहां उत्तर भारत में हनुमान जी को ब्रह्मचारी माना जाता है, वहीं इस मंदिर की परंपरा लोगों के लिए काफी अनोखी और रोचक मानी जाती है. तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की विशेष कथा. श्री सुवर्चला सहिता हनुमान मंदिरकौन थीं सुवर्चला देवी?मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी ने भगवान सूर्य को अपना गुरु माना था और उनसे शिक्षा प्राप्त की थी. कहा जाता है कि सूर्य देव के पास कुल नौ प्रकार की विद्या थी, जिन्हें हनुमान जी सीखना चाहते थे. उन्होंने सूर्य देव से शिक्षा लेना शुरू किया और पांच विद्याओं का ज्ञान प्राप्त भी कर लिया. लेकिन, जब हनुमान जी ने बाकी बची हुई चार विद्याओं को सीखने की इच्छा जताई, तो सूर्य देव ने एक शर्त रख दी. उन्होंने बताया कि ये चार विद्याएं केवल उसी व्यक्ति को दी जा सकती हैं, जो गृहस्थ जीवन जीता हो. चूंकि, हनुमान जी ब्रह्मचारी थे, इसलिए यह संभव नहीं था. अपनी पुत्री से कराया था विवाहइसके बाद सूर्य देव ने हनुमान जी को एक उपाय बताया. उन्होंने हनुमान जी से कहा कि अगर वे विवाह कर लें, तो उन्हें पूरी शिक्षा दी जा सकती है. शुरुआत में हनुमान जी इसके लिए तैयार नहीं हुए, क्योंकि वे एक बाल ब्रह्मचारी थे. तब सूर्य देव ने उन्हें समझाया कि उनकी पुत्री सुवर्चला से विवाह करने के बाद भी वे अपने ब्रह्मचर्य व्रत का पालन कर सकते हैं. इस बात पर हनुमान जी सहमत हो गए और उनका विवाह सुवर्चला देवी से करवा दिया गया. इस तरह सूर्य देव ने अपनी पुत्री का विवाह हनुमान जी से कराया था ताकि वे उन्हें शेष चार विद्याओं का ज्ञान दे सकें. इसी कारण आज भी इस कथा से जुड़ी आस्था के कारण भक्त बड़ी संख्या में श्री सुवर्चला सहिता हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Surya Devta Suwarchala Suvarchala Hanuman Wife Name Hanuman And Survachala Devi Photo Hanuman And Survachala Devi Photo Telangana Khammam Married Hanuman Bizarre Life Temple मंदिर सुवर्चला देवी जी बाल ब्रहम्चारी हनुमान जी Hanuman Jayanti Hanuaman Jayanti 2026 Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat Hanuman Jayanti 2026 Puja Muhurat Hanuman Jayanti Date And Time Hanuman Jayanti Pujan Vidhi Lord Hanuman Bhagwan Hanuman Bajrangbali Maruti Nandan Hanuman Jayanti Significance

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hanuman Jayanti 2026: कल है हनुमान जयंती, बजरंगबाण का पाठ जरूर करें, दूर होंगे संकटHanuman Jayanti 2026: कल है हनुमान जयंती, बजरंगबाण का पाठ जरूर करें, दूर होंगे संकटHanuman Jayanti 2026: इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए आपको इस पावन अवसर पर बजरंगबाण का पाठ अवश्य करना चाहिए. धर्म-कर्म
Read more »

Hanuman Jayanti 2026 : वायुदेव के आशीर्वाद से हनुमान जी बने असीम शक्तियों के स्वामीHanuman Jayanti 2026 : वायुदेव के आशीर्वाद से हनुमान जी बने असीम शक्तियों के स्वामीहनुमान जी किसी भी कालमान में प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए आज भी अजर-अमर हैं। वायुपुत्र हनुमान जी के पास वायुदेव से प्राप्त 49 मरुत की अद्भुत शक्तियों का संग्रह भी है। सुन्दरकाण्ड में 49 मरूत की शक्ति की बात की गई है, केवल हनुमान जी के पास अन्य सिद्धियों के साथ इन 49 मरुतों का भी सहारा...
Read more »

Hanuman Jayanti 2026: बजरंगबली सिर्फ इंसानों के ही नहीं, देवताओं के भी संकटमोचकHanuman Jayanti 2026: बजरंगबली सिर्फ इंसानों के ही नहीं, देवताओं के भी संकटमोचकHanuman Jayanti 2026: अंजनि पुत्र हनुमान को लोग संकटमोचक यूं ही नहीं कहते हैं. बजरंगबली न सिर्फ इंसानों के बड़े रक्षक हैं, बल्कि उन्होंने कई बड़े योद्धाओं को भी संकट से निकाला है.
Read more »

Hanuman Jayanti 2026: आज है हनुमान जयंती, जरूर पढ़ें हनुमान चालीसा hanuman jayanti 2026 what is hanuman chalisa who wrote hanuman chalisa lyrics hindiHanuman Jayanti 2026: आज है हनुमान जयंती, जरूर पढ़ें हनुमान चालीसा hanuman jayanti 2026 what is hanuman chalisa who wrote hanuman chalisa lyrics hindiHanuman Jayanti 2026: आज हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था. ऐसे में उनकी पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए, जानें. धर्म-कर्म
Read more »

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पूजा विधि और मंत्रHanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पूजा विधि और मंत्रHanuman Jayanti Puja Vidhi and Mantra: हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि का दाता कहा जाता है। हनुमान जयंती पर पूरे विधि -विधान और सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी के आशीर्वाद से आर्थिक कष्टों से छुटकारा मिलता है और अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति मिलती...
Read more »

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: आज है हनुमान जयंती, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और उपाय hanuman jayanti 2026 is today hanuman jayantiHanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: आज है हनुमान जयंती, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और उपाय hanuman jayanti 2026 is today hanuman jayantiHanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: आज भगवान राम के परमभक्त यानी हनुमान जी का जन्मदिन है. कहा जाता है कि हनुमान जी की ताकत की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है. आज हनुमान जयंती पर कब है पूजा का शुभ मुहूर्त. जानें सही समय. धर्म-कर्म
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:57:48