H-1B Fees Hike: भारत के बगैर नहीं चलेगा काम... एच-1बी वीजा फीस पर यू-टर्न लेंगे ट्रंप? इस चिट्ठी में बड़ी चेतावनी

एच-1बी वीजा फीस News

H-1B Fees Hike: भारत के बगैर नहीं चलेगा काम... एच-1बी वीजा फीस पर यू-टर्न लेंगे ट्रंप? इस चिट्ठी में बड़ी चेतावनी
डोनाल्‍ड ट्रंपभारत अमेरिका रिश्‍तेएच-1बी वीजा डोनाल्‍ड ट्रंप
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

एच-1बी वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी पर अमेरिका में सियासत गरमा गई है। अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से इस फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। उनका कहना है कि इससे अमेरिका की तकनीकी बढ़त घट सकती है और भारत के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। यह नीति उच्च-कुशल विदेशी पेशेवरों को हतोत्साहित कर सकती...

नई दिल्‍ली: एच-1बी वीजा फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी के मसले ने तूल पकड़ लिया है। अमेरिका में इस फैसले को लेकर सियासत गरमा गई है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाल में एच-1बी वीजा को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करने का फैसला किया है। इस पर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने ट्रंप को चिट्ठी लिखी है। सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच-1बी वीजा को लेकर हाल ही में लिए गए फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि 1,00,000 डॉलर की नई फीस और अन्य पाबंदियां अमेरिका की तकनीकी बढ़त को घटा सकती हैं। इससे भारत के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। गुरुवार को भेजे गए पत्र में प्रतिनिधियों जिमी पनेटा, अमी बेरा, सालूड कार्बाजल और जूली जॉनसन ने राष्ट्रपति से 19 सितंबर के उस आदेश को रोकने की मांग की है जिसका शीर्षक है 'कुछ गैर-आप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध'। यह कदम एच-1बी एप्लिकेशन पर भारी फीस और सीमाएं लगाता है। अमेरिकी सांसदों का कहना है कि इससे देश के इनोवेशन को नुकसान पहुंचेगा। सांसदों ने लिखा, 'हम H-1B कार्यक्रम को न केवल अमेरिका की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रतिस्पर्धी लाभ के लिए, बल्कि भारत के साथ हमारे संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण मानते हैं।' उन्होंने चेतावनी दी कि यह नीति उच्च-कुशल विदेशी पेशेवरों को हतोत्साहित कर सकती है। खासकर भारत से। ये पिछले साल एच-1बी वीजाधारकों का 71% थे। पत्र में कहा गया है, 'भारतीय नागरिक सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अमेरिका के नेतृत्व के लिए अहम हैं। इनकी एच-1बी में सबसे ज्‍यादा हिस्सेदारी है।' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे समय में जब चीन एआई और एडवांस्‍ड तकनीकों में आक्रामक रूप से निवेश कर रहा है, हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करना जारी रखना चाहिए।'अमेर‍िकी सांसदों ने दी चेतावनी सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि एच-1बी कार्यक्रम STEM क्षेत्रों में अमेरिका की प्रतिस्पर्धा की 'आधारशिला' है। यह इनोवेशन, पेटेंट और व्यापार निर्माण को बढ़ावा देता है। साथ ही अमेरिकी कार्यबल को पूरा करता है। जिमी पनेटा ने जोर दिया कि कार्यक्रम का महत्व श्रम की जरूरतों से कहीं ज्‍यादा है। उन्होंने कहा, 'एच-1बी वीजा कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि क्यों अमेरिका तकनीकी इनोवेशन में अग्रणी बना हुआ है और एआई में तेज ग्रोथ के साथ इसकी पहले से कहीं ज्‍यादा जरूरत है।'सांसदों ने चेतावनी दी कि 100,000 डॉलर की फीस उन स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों को महंगा पड़ेगा जो वैश्विक विशेषज्ञता पर निर्भर हैं। पनेटा ने कहा, 'कार्यक्रम को और बढ़ाया जाना चाहिए, न कि केवल कुछ चुनिंदा निगमों तक सीमित किया जाना चाहिए जो अत्यधिक पैसा दे सकते हैं।' पत्र में राजनयिक निहितार्थों पर भी जोर दिया गया। इसमें कहा गया है कि वीजा पहुंच को कमजोर करने से इंडो-पैसिफिक में प्रमुख भागीदार भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।अमेर‍िका में भारतीयों के योगदान का ज‍िक्र सांसदों ने लिखा, 'भारत के मामले में इस प्रतिभा को आकर्षित करने से एक प्रमुख लोकतांत्रिक भागीदार के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती है।' उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली कि कैसे भारतीय-अमेरिकी और एच-1बी वर्कर्स स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं, शिक्षाविदों और नागरिक जीवन में योगदान देते हैं। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, 'एच-1बी कार्यक्रम तक पहुंच बनाए रखना केवल नौकरियां भरने के बारे में नहीं है। यह उन उद्योगों में अमेरिकी नेतृत्व को सुरक्षित करने के बारे में है जो 21वीं सदी में वैश्विक शक्ति को परिभाषित करेंगे।'यह नया नियम उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो अमेरिका में काम करने और इनोवेशन में योगदान करने की उम्मीद करते हैं। भारत जैसे देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब चीन जैसी शक्तियां तकनीकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। एच-1बी वीजा प्रोग्राम हमेशा से अमेरिका की तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसमें किसी भी तरह की कटौती से देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।.

नई दिल्‍ली: एच-1बी वीजा फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी के मसले ने तूल पकड़ लिया है। अमेरिका में इस फैसले को लेकर सियासत गरमा गई है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाल में एच-1बी वीजा को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करने का फैसला किया है। इस पर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने ट्रंप को चिट्ठी लिखी है। सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच-1बी वीजा को लेकर हाल ही में लिए गए फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि 1,00,000 डॉलर की नई फीस और अन्य पाबंदियां अमेरिका की तकनीकी बढ़त को घटा सकती हैं। इससे भारत के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। गुरुवार को भेजे गए पत्र में प्रतिनिधियों जिमी पनेटा, अमी बेरा, सालूड कार्बाजल और जूली जॉनसन ने राष्ट्रपति से 19 सितंबर के उस आदेश को रोकने की मांग की है जिसका शीर्षक है 'कुछ गैर-आप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध'। यह कदम एच-1बी एप्लिकेशन पर भारी फीस और सीमाएं लगाता है। अमेरिकी सांसदों का कहना है कि इससे देश के इनोवेशन को नुकसान पहुंचेगा। सांसदों ने लिखा, 'हम H-1B कार्यक्रम को न केवल अमेरिका की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रतिस्पर्धी लाभ के लिए, बल्कि भारत के साथ हमारे संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण मानते हैं।' उन्होंने चेतावनी दी कि यह नीति उच्च-कुशल विदेशी पेशेवरों को हतोत्साहित कर सकती है। खासकर भारत से। ये पिछले साल एच-1बी वीजाधारकों का 71% थे। पत्र में कहा गया है, 'भारतीय नागरिक सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अमेरिका के नेतृत्व के लिए अहम हैं। इनकी एच-1बी में सबसे ज्‍यादा हिस्सेदारी है।' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे समय में जब चीन एआई और एडवांस्‍ड तकनीकों में आक्रामक रूप से निवेश कर रहा है, हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करना जारी रखना चाहिए।'अमेर‍िकी सांसदों ने दी चेतावनी सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि एच-1बी कार्यक्रम STEM क्षेत्रों में अमेरिका की प्रतिस्पर्धा की 'आधारशिला' है। यह इनोवेशन, पेटेंट और व्यापार निर्माण को बढ़ावा देता है। साथ ही अमेरिकी कार्यबल को पूरा करता है। जिमी पनेटा ने जोर दिया कि कार्यक्रम का महत्व श्रम की जरूरतों से कहीं ज्‍यादा है। उन्होंने कहा, 'एच-1बी वीजा कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि क्यों अमेरिका तकनीकी इनोवेशन में अग्रणी बना हुआ है और एआई में तेज ग्रोथ के साथ इसकी पहले से कहीं ज्‍यादा जरूरत है।'सांसदों ने चेतावनी दी कि 100,000 डॉलर की फीस उन स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों को महंगा पड़ेगा जो वैश्विक विशेषज्ञता पर निर्भर हैं। पनेटा ने कहा, 'कार्यक्रम को और बढ़ाया जाना चाहिए, न कि केवल कुछ चुनिंदा निगमों तक सीमित किया जाना चाहिए जो अत्यधिक पैसा दे सकते हैं।' पत्र में राजनयिक निहितार्थों पर भी जोर दिया गया। इसमें कहा गया है कि वीजा पहुंच को कमजोर करने से इंडो-पैसिफिक में प्रमुख भागीदार भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।अमेर‍िका में भारतीयों के योगदान का ज‍िक्र सांसदों ने लिखा, 'भारत के मामले में इस प्रतिभा को आकर्षित करने से एक प्रमुख लोकतांत्रिक भागीदार के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती है।' उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली कि कैसे भारतीय-अमेरिकी और एच-1बी वर्कर्स स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं, शिक्षाविदों और नागरिक जीवन में योगदान देते हैं। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, 'एच-1बी कार्यक्रम तक पहुंच बनाए रखना केवल नौकरियां भरने के बारे में नहीं है। यह उन उद्योगों में अमेरिकी नेतृत्व को सुरक्षित करने के बारे में है जो 21वीं सदी में वैश्विक शक्ति को परिभाषित करेंगे।'यह नया नियम उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो अमेरिका में काम करने और इनोवेशन में योगदान करने की उम्मीद करते हैं। भारत जैसे देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब चीन जैसी शक्तियां तकनीकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। एच-1बी वीजा प्रोग्राम हमेशा से अमेरिका की तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसमें किसी भी तरह की कटौती से देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

डोनाल्‍ड ट्रंप भारत अमेरिका रिश्‍ते एच-1बी वीजा डोनाल्‍ड ट्रंप एच-1बी वीजा फीस वृद्धि H-1B Visa Fee Donald Trump India-Us Relations H-1B Visa Donald Trump H-1B Visa Fee Hike

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'अमेरिकन ड्रीम चोरी हो गया...', US ने H-1B वीज़ा 'दुरुपयोग' पर भारत को किया हाईलाइट, जारी हुई Ad'अमेरिकन ड्रीम चोरी हो गया...', US ने H-1B वीज़ा 'दुरुपयोग' पर भारत को किया हाईलाइट, जारी हुई Adअमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने नया सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च कर कंपनियों पर H-1B वीज़ा प्रोग्राम के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. पोस्ट में कहा गया कि विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीयों, के कारण अमेरिकी युवाओं की नौकरियां छिनी हैं.
Read more »

Kantara Chapter-1 ಥಿಯೇಟರ್‌ ಫುಲ್‌ ಆಗಿದ್ರೂ OTT ಮೊರೆಹೋದ ಕಾಂತಾರ ಅಧ್ಯಾಯ 1 ! ನಿರ್ಮಾಪಕರಿಂದಲೇ ಸತ್ಯ ರಿವೀಲ್Kantara Chapter-1 ಥಿಯೇಟರ್‌ ಫುಲ್‌ ಆಗಿದ್ರೂ OTT ಮೊರೆಹೋದ ಕಾಂತಾರ ಅಧ್ಯಾಯ 1 ! ನಿರ್ಮಾಪಕರಿಂದಲೇ ಸತ್ಯ ರಿವೀಲ್Kantara Chapter 1: ʻಕಾಂತಾರ ಚಾಪ್ಟರ್‌-1ʼ ಚಿತ್ರ ಮಂದಿರಗಳಲ್ಲಿ ಉತ್ತಮ ಪ್ರದರ್ಶನ ಕಾಣುತ್ತಿರುವ ಸಿನುಮಾ.
Read more »

अमेरिकी सपना चुराया गया... H-1B वीजा पर ट्रंप प्रशासन का नया विज्ञापन, भारतीयों के सिर मढ़ा बड़ा आरोपअमेरिकी सपना चुराया गया... H-1B वीजा पर ट्रंप प्रशासन का नया विज्ञापन, भारतीयों के सिर मढ़ा बड़ा आरोपअमेरिकी श्रम विभाग ने एक नया विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कम्पनियों पर एच-1बी वीजा कार्यक्रम का दुरुपयोग करने का आरोप है। विशेषकर भारतीयों पर अमेरिकी नौकरियां हड़पने का आरोप लगाया गया है।
Read more »

US H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाईUS H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाईअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को एक लाख अमेरिकी डॉलर करने पर दुनियाभर में चर्चा तेज है। वहीं अब इसका विरोध खुद अमेरिका में भी जोरो सोरो से
Read more »

एच-1बी वीजा शुल्क पर अमेरिकी सांसदों का ट्रंप से पुनर्विचार का आग्रहएच-1बी वीजा शुल्क पर अमेरिकी सांसदों का ट्रंप से पुनर्विचार का आग्रहअमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच-1बी वीजा के लिए प्रस्तावित शुल्क में बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि यह निर्णय भारत-अमेरिका संबंधों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। सांसदों ने कहा कि यह कार्यक्रम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए महत्वपूर्ण है।
Read more »

वर्क परमिट, H-1B और ग्रीन कार्ड... ट्रंप ने दो महीनों में किए ये बड़े बदलाव; भारतीयों पर कितना पड़ा असर?वर्क परमिट, H-1B और ग्रीन कार्ड... ट्रंप ने दो महीनों में किए ये बड़े बदलाव; भारतीयों पर कितना पड़ा असर?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आव्रजन नीतियों में कई बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर भारतीय छात्रों और पेशेवरों पर पड़ेगा। इनमें EAD ऑटो-नवीनीकरण को बंद करना, H-1B वीजा शुल्क बढ़ाना, और नागरिकता परीक्षण को और अधिक कठिन बनाना शामिल है। इन परिवर्तनों से भारतीयों के लिए अमेरिका में काम करना और बसना मुश्किल हो...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:32